Expert

फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय, लिवर रहेगा स्वस्थ

Natural Remedies For Fatty Liver Prevention: फैटी लिवर की परेशानी होने पर मरीजों को इन नेचुरल उपायों को करना चाहिए। जानते हैं इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय, लिवर रहेगा स्वस्थ


Natural Remedies For Fatty Liver Prevention: फैटी लिवर की समस्या आज के समय में काफी बढ़ गई है। खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी, एक्सरसाइज न करना, लेट से सोना और गलत खानपान की वजह से यह समस्या हो जाती है। फैटी लिवर होने पर इसमें सूजन के साथ इसके आपसास चर्बी भी जमा हो जाती हैं। लंबे समय तक यह समस्या रहने पर हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता हैं। अक्सर लोग इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। दवाइयों के सेवन के साथ इन नेचुरल उपाय करके भी इसे कम किया जा सकता है। यह उपाय करने से फैटी लिवर की समस्या में आराम मिलेगा और शरीर स्वस्थ रहेगा। लिवर सही रहने से पूरा शरीर ठीक से कम करता है। लिवर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने के साथ शरीर को हेल्दी रखता हैं। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना चाहिए। फैटी लिवर की समस्या होने पर इन नेचुरल उपायों को किया जा सकता हैं। इन उपायों को बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लिनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

वजन कम रखें

वजन कम रखने से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। ज्यादा वजन होने से डायबिटीज होने के साथ ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती हैं। ऐसे में नियमित एक्सरसाइज या वॉक के जरिए वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। अधिक वजन के कारण लिवर पर फैट जमा हो सकता है। इस कारण फैटी लिवर की समस्या बढ़ सकती है।

चीनी से बचें

फैटी लिवर से बचने के लिए चीनी का कम से कम सेवन करें। चीनी शरीर में कैलोरी को बढ़ाने के साथ लीवर में वसा बनाने वाले एंजाइम को बढ़ाती हैं। इस कारण चीनी के सेवन से फैटी लिवर की समस्या होने के चांसेज बढ़ जाते है। ऐसे में ज्यादा चीनी के सेवन से बचें। 

sugar

हेल्दी डाइट

फैटी लिवर से बचने के लिए हेल्दी डाइट का भी सेवन किया जाना चाहिए। हेल्दी डाइट में हरी सब्जियां, मछली, नट्स और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें। यह फूड्स खाने से लिवर हेल्दी रहने के साथ फैटी लिवर की समस्या से भी बचाव होगा। मिठाईयां, अधिक शराब, ड्रिंक्स और प्रोस्सेड फूड्स से बचें।

इसे भी पढ़ें- पैर की दबी हुई नस खोलने के ल‍िए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

व्यायाम करें

शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए व्यायाम करना बहुत आवश्यक है। व्यायाम शरीर में सफूर्ति लाने के साथ बीमारियों से भी बचाता हैं। व्यायाम वजन को कम करने के साथ शरीर को हेल्दी रखता है। व्यायाम के साथ योग भी की जा सकती है। नियमित व्यायाम फैटी लिवर की समस्या से भी बचाव करता है।

कॉफी का सेवन करें

कॉफी के सेवन से भी फैटी लिवर की समस्या को दूर किया जा सकता है। यह मेटाबॉलिक को बढ़ाने के साथ सूजन को भी कम करती है। कॉफी के सेवन से लिवर में फैट कम जमा होता है। लेकिन ध्यान रखें दिन में 1 या 2 कप से ज्यादा कॉफी का सेवन न करें।

फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए इन नेचुरल उपायों को फॉलो करें। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन उपायों को करें। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

मानसून में स्कैल्प पर हो गया है फंगल इंफेक्शन, तो बचाव के लिए अपनाएं ये 4 उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version