Doctor Verified

क्या फैटी लिवर के लिए फायदेमंद है गिलोय? एक्सपर्ट से जानें

कई लोग फैटी लिवर की समस्या से परेशान रहते हैं। इस समस्या से राहत के लिए लोग कई तरह के आयुर्वेदिक उपायों को भी अपनाते हैं, लेकिन क्या फैटी लिवर की समस्या में गिलोय फायदेमंद है। आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या फैटी लिवर के लिए फायदेमंद है गिलोय? एक्सपर्ट से जानें


Is Giloy Beneficial For Fatty Liver In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग फैटी लिवर या (गैर-अल्कोहल फैटी लिवर रोग या NAFLD) जैसी लिवर से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को थकान होने, कमजोरी होने, पैरों में सूजन आने, शरीर में खुजली होने, वजन कम होने और पीलिया होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में लिवर से जुड़ी समस्याओं के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। इससे राहत के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल, हेल्दी खानपान और नियमित एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। कई लोग इसके लिए आयुर्वेदिक उपायों को भी अपनाते हैं, लेकिन क्या आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक गिलोय लिवर के लिए फायदेमंद है? औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय में मौजूद पोषक तत्व और गुण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में सहायक होता है। ऐसे में आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानें क्या फैटी लिवर के लिए फायदेमंद है गिलोय?

क्या फैटी लिवर में गिलोय फायदेमंद है? - Is Giloy Good In Fatty Liver?

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक गिलोय, जिसे अमृता या टिनोस्पोरा कॉर्डीफोलिया के नाम से भी जाना जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। गिलोय फैटी लिवर की समस्या में फायदेमंद है, लेकिन इसके लिए इनको अन्य हर्ब्स के साथ लेना फायदेमंद है। यह त्रिदोष की समस्या में फायदेमंद है, इससे शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, गिलोय की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद है गिलोय, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान और सेवन का तरीका

is giloy beneficial for fatty liver in hindi 01 (3)

फैटी लिवर में गिलोय के फायदे - Benefits of Giloy in Fatty Liver

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करे

फैटी लिवर की समस्या लिवर में फैट जमा होने के कारण होती है। ऐसे में गिलोय का सेवन करने से फैट के टूटने को बढ़ावा देने, लिवर के सेल्स को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद मिलती है। यह लिवर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

लिवर एंजाइम्स के लिए फायदेमंद

औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से एएलटी और एएसटी जैसे लिवर के एंजाइम्स को नियंत्रित करने, सूजन को कम करने और लिवर के कार्यों में सुधार करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

इसे भी पढ़ें: क्या नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज एनीमिया कारण बन सकता है? डॉक्टर से जानें

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण

गिलोय में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से लिवर पर पड़ने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और लिवर की सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है, साथ ही, यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

फैटी लिवर में गिलोय का सेवन कैसे करें? - How To Consume Giloy In Fatty Liver?

फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए गिलोय का सेवन करना फायदेमंद है। इसके अलावा, इससे स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं। इसको रस, चूर्ण, कैप्सूल या गोलियों के रूप में लिया जा सकता है। ध्यान रहे, इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें और इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

गिलोय का रस

1 दिन में खाली पेट 15-30 मि.ली. तक गिलोय का रस लिया जा सकता है।

गिलोय का चूर्ण

अच्छे स्वास्थ्य के लिए गिलोय के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर लिया जा सकता है। इससे लिवर के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते है।

निष्कर्ष

फैटी लिवर की समस्या में औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय का सेवन करना फायदेमंद है। इससे लिवर के एंजाइम्स को बढ़ावा देने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं। लेकिन ध्यान रहे, इसके सेवन डॉक्टर की सलाह अनुसार और सीमित मात्रा में ही करें। इसकी तासीर गर्म होती है। इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को भी परेशानी हो सकती हैं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • फैटी लिवर में क्या-क्या दिक्कत होती है?

    फैटी लिवर की समस्या होने पर लोगों को पेट में हल्का दर्द होने, थकान होने, वजन कम होने आंखों या त्वचा में पीलापन होने, पेट में पानी भरने, पैरों में सूजन आने और शरीर में खुजली होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। 
  • गिलोय से कौन सा रोग ठीक होता है?

    औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय को बुखार में लेना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, इससे वायरल इंफेक्शन से बचाव करने, स्किन की समस्याओं से बचाव करने, पाचन को दुरुस्त करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, जोड़ों के दर्द से राहत देने और डायबिटीज में भी लाभ मिलते हैं। इससे स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं। 
  • गिलोय कब नहीं खाना चाहिए?

    ऑटोइम्यून बीमारियों, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग, कमजोर इम्यूनिटी, लो ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और इम्यूनिटी के कमजोर होने जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों को गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें, जानें हेल्थ एक्सपर्ट से

Disclaimer