Doctor Verified

सेहत के लिए फायदेमंद है गिलोय, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान और सेवन का तरीका

औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय, जिसको गुडूची और अमृता के नाम से भी जाता है। इसको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आइए लेख में जानें गिलोय के फायदे, नुकसान और इस्तेमाल के तरीकों के बारे में - 
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए फायदेमंद है गिलोय, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान और सेवन का तरीका


Giloy Benefits Side Effects And Uses In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग इम्यूनिटी के कमजोर होने, सर्दी-जुकाम, खांसी, ब्लड शुगर या स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए गिलोय का इस्तेमाल किया जा सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

आपको बता दें, ओन्लीमायहेल्थ 'आरोग्य विद आयुर्वेद' (Arogya with Ayurveda) स्पेशल सीरीज चला रहा है, जिसमें औषधीय गुणों से भरपूर और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में बताते हैं। इस सीरीज में हम अपने पाठकों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों और जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी विस्तार से देते हैं, जिससे लोग आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और इनसे जुड़े इलाज के बारे में जान सकें। ऐसे में आइए दिल्ली के अंजना कालिया डाइट क्लिनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अंजना कालिया (Dr. Anjana Kalia, Ayurvedic Doctor and Nutritionist at Anjana Kalia‘s Diet Clinic, Delhi) और मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें गिलोय से मिलने वाले फायदे, इसके नुकसान और इसके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में -

गिलोय के क्या फायदे होते हैं? - What Are The Benefits Of Giloy?

डॉ. अंजना कालिया के अनुसार, गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने, बुखार को कम करने, पाचन सुधारने, शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालकर डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इससे जोड़ों के दर्द को कम करने, सर्दी-जुकाम और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, गिलोय से बैक्टीरियल इंफेक्शन और वायरल इंफेक्शन की समस्या में फायदेमंद है। इसके अलावा, गिलोय की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने, पाचन को दुरुस्त करने, कैंसर, टी. बी., डायबिटीज, लिवर, गठिया, अस्थमा, शरीर में टूटन, दर्द और बुखार जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद है, साथ ही, इससे वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: पिपली और गिलोय का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं खास फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें

गिलोय से कौन से रोग ठीक होते हैं? - Which Diseases Are Cured By Giloy?

गिलोय को बुखार में लेना फायदेमंद है, खासकर डेंगू में। इसके अलावा, इसको मलेरिया, स्किन से जुड़ी समस्या, वायरल इंफेक्शन, पाचन से जुड़ी समस्या होने, डायबिटीज और जोड़ों के दर्द की समस्या में फायदेमंद है।

giloy benefits side effects and uses in hindi image

गिलोय के साइड इफेक्ट क्या हैं? - What Are The Side Effects Of Giloy?

गिलोय का अधिक मात्रा में सेवन करने के कारण लोगों को कब्ज, पेट में दर्द होने, सिर में दर्द होने और इम्यूनिटी में असंतुलन आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, अगर बिना देखरेख और बिना डॉक्टर की सलाह के गिलोय का सेवन करने से लिवर पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना न करें।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार गुडूची (गिलोय) का सेवन करने से मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह से करें डाइट में शामिल

गिलोय का सेवन कब नहीं करना चाहिए? - When Should Giloy Not Be Consumed?

प्रेग्नेंसी के दौरान, ब्रेस्टफीडिंग के दौरान, ऑटोइम्यून बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति, रुमेटाइड आर्थराइटिस, ब्लड प्रेशर, लो ब्लड शुगर और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के गिलोय के सेवन से बचना चाहिए। इन समस्याओं में गिलोय का सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान गिलोय का सेवन सुरक्षित है? बता रही हैं डॉ. चंचल शर्मा

खाली पेट गिलोय का रस पीने से क्या होता है? - What Happens If You Drink Giloy On An Empty Stomach?

खाली पेट गिलोय लेने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, लेकिन इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

क्या गिलोय लिवर और किडनी के लिए अच्छा है? - Is Giloy Good For Liver And Kidney?

गिलोय का सामान्य मात्रा में सेवन करना लिवर और किडनी के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन इसका अधिक मात्रा में और लंबे समय तक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

एक दिन में कितना गिलोय खानी चाहिए? - How Much Giloy Should Be Eaten In A Day?

गिलोय का ताजा तना एक से दो इंच तक रोज प्रयोग में लाया जा सकता है, लेकिन इसका मात्रा आपके शरीर की जरूरत और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर होनी चाहिए। ऐसे में इसको बिना डॉक्टर की सलाह के न लें।

इसे भी पढ़ें: गिलोय का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

गिलोय कितनी मात्रा में लें? - How Much Quantity Of Giloy Should Be Taken?

इसके लिए गिलोय रस को 10–15 ml प्रतिदिन और 1-2 दिन में एक बार गिलोय की गोली  ली जा सकती है। वहीं काढ़ा दिन में 1 बार लेना पर्याप्त होता है।

गिलोय के काढ़े में क्या-क्या डालें? - What To Add To Giloy Decoction?

गिलोय के काढ़े में तुलसी के पत्ते, अदरक, काली मिर्च, दालचीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे बनाएं गिलोय का काढ़ा? - How To Make Giloy Decoction?

इसके लिए 2 कप पानी में गिलोय की 4 से 5 डंडी लें, इसमें तुलसी के पत्ते, थोड़ी सी अदरक और चुटकी भर दालचीनी के पाउडर को डाल कर अच्छे से उबाल लें। अब इसके आधा रहने पर इसको छानकर इसका सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: Arogya with Ayurveda: सेहत के लिए फायदेमंद होता है पुनर्नवा, जानें फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका

गिलोय खाने का सही तरीका क्या है? - What Is The Correct Way To Eat Giloy?

डॉ. अंजना के अनुसार, गिलोय को काढ़े, रस या गोली के रूप में लिया जा सकता है। इससे ताजा डंठल को उबालकर काढ़ा बनाया जा सकता है या आयुर्वेदिक दुकानों से गिलोय रस और टैबलेट ली जा सकती हैं।

डेंगू के लिए गिलोय का सेवन कैसे करें? - How To Consume Giloy For Dengue?

डेंगू की समस्या में आधे से 1 चम्मच गिलोय के चूर्ण को गर्म पानी के साथ लेने से कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

शुगर में गिलोय का प्रयोग कैसे करें? - How To Use Giloy For Diabetes?

ब्लड शुगर में सुबह के समय खाली पेट 2-3 चम्मच या 10-15 मि.ली. गिलोय जूस को 1 कप पानी में मिलाकर इसका सेवन करें। इससे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Arogya with Ayurveda: औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं पान के पत्ते, जानें फायदे-नुकसान और सेवन के तरीके

खांसी और बुखार के लिए गिलोय का उपयोग कैसे करें? - How To Use Giloy For Cough And Fever?

खांसी और बुखार की समस्या होने पर दिन में 2-3 बार में 2-3 चम्मच गिलोय के जूस का सेवन करना फायदेमंद है।

पीलिया में गिलोय कैसे करें सेवन? - How To Consume Giloy In Jaundice?

पीलिया की समस्या होने पर 1-2 चुटकी गिलोय सत्व को शहद के साथ मिलाकर लेना फायदेमंद है।

निष्कर्ष

औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, वायरल इंफेक्शन से बचाव करने, डेंगू जैसे बुखार से बचाव करने, पाचन को दुरुस्त करने, ब्लड शुगर जैसी कई समस्याओं में फायदेमंद है। इसको काढ़े के रूप में लेना फायदेमंद है।

लेकिन ध्यान रहे, इसके सेवन के दौरान कुछ सावधानियां बरतें और इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके अलावा, इसके कारण कोई भी समस्या महसूस होने पर इसके सेवन से बचें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • गिलोय से कौन-कौन से रोग ठीक होते हैं?

    गिलोय का सेवन करने से ब्लड शुगर गठिया, बुखार आने, स्किन से जुड़ी समस्या होने, पाचन को दुरुस्त करने इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को डिटॉक्स करने और डेंगू जैसी बीमारियों से राहत देने में मदद मिलती है।
  • क्या गिलोय से लिवर खराब होता है?

    आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक गिलोय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका अधिक सेवन करने के कारण लिवर पर बुरा असर हो सकता है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह के साथ करें। 
  • गिलोय से प्लेटलेट बढ़ता है क्या?

    डेंगू के बुखार में गिलोय को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में प्लेटलेट्स के काउंट को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। 

 

 

 

Read Next

बच्चे के पेट में गर्मी हो जाए तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer