Tue Oct 27, 2026 | 01:20 AM IST

Doctor Verified

बच्चे के पेट में गर्मी हो जाए तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को पेट में गर्मी होने की समस्या हो जाती है, जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां भी हो सकती हैं। ठीक वैसे ही बच्चों को भी यह परेशानी हो सकती है। ऐसे में बच्चों को पेट की गर्मी की समस्या से राहत देने के लिए क्या करें? आइए एक्सपर्ट से जानें - 
बच्चे के पेट में गर्मी हो जाए तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानेंबच्चे के पेट में गर्मी हो जाए तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें

How To Reduce Stomach Heat Children In Hindi: गर्मियों के मौसम में बड़ों के साथ-साथ बच्चे परेशान रहते हैं। ऐसे में अधिक गर्मी की समस्या होने पर बड़ों और बच्चों को पेट में गर्मी होने की समस्या हो सकती है। जिसके कारण बच्चों को गैस होने, ब्लोटिंग होने, लूज मोशन होने, पेट में दर्द या ऐंठन होने, बुखार होने, शरीर में कमजोरी आने, शरीर में पानी की कमी होने, जी मिचलाने और उल्टी आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बच्चों के पेट की गर्मी को कम करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपनाया जा सकता है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें बच्चे के पेट में गर्मी हो जाए तो क्या करें?

बच्चों के पेट की गर्मी को कम करने के लिए उपाय - Remedies To Reduce Stomach Heat In Children In Hindi

शरीर को हाइड्रेट करे

बच्चों के पेट की गर्मी को कम करने के लिए उनको दिनभर में ठंडा और दिनभर में पर्याप्त पानी पिलाएं। इससे बच्चों के शरीर को हाइड्रेट रखने, शरीर में पानी की कमी को दूर करने और पेट की गर्मी को दूर करने में मदद मिलती है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: इस गर्मी में पेट की समस्याओं से राहत के लिए करें ये घरेलू उपाय

how to reduce stomach heat in children in hindi 1how to reduce stomach heat in children in hindi 1

प्रोबायोटिक्स युक्त फूड्स खाएं

बच्चों के पेट की गर्मी को कम करने के लिए प्रोबायोटिक्स से युक्त दही और छाछ जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स का सेवन करें। इससे शरीर की गर्मी को कम करने और ठंडक देने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसका सेवन करने से गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने और पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

गर्मियों के मौसम में कई बार बच्चों को पेट में गर्मी होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इससे राहत के लिए बच्चों को दिनभर में पर्याप्त पानी पिलाएं, नारियल पानी पिलाएं, ठंडी और पानी युक्त चीजें खिलाएं जैसे उपायों को अपनाया जा सकता है। इससे शरीर गर्मी को कम करने और शरीर को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है।

ध्यान रहे, बच्चों को गैस होने, जी मिचलाने, ब्लोटिंग होने, पेट दर्द होने, बुखार होने, शरीर में पानी की कमी होने और कमजोरी होने जैसी समस्याएं होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें, साथ ही, बच्चों को मसालेदार खाना न खिलाएं और गर्म चीजें न खिलाएं। इससे पेट की गर्मी बढ़ सकती है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बच्चे के पेट में गर्मी हो जाए तो क्या करें?

    पेट की गर्मी को कम करने और शरीर को ठंडक देने के लिए पानी से युक्त फूड्स का सेवन करें और ठंडी तासीर के लिए फूड्स का सेवन करें, साथ ही, नारियल पानी पिएं और ओआरएस का सेवन करें। इससे शरीर की गर्मी को कम करने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। 
  • पेट में ज्यादा गर्मी होने के क्या लक्षण हैं?

    पेट में गर्मी होने पर बच्चों या बड़ों को पेट में दर्द होने, भूख न लगने, दस्त होने, उल्टी आने, मतली होने, भूख कम लगने, शरीर में पानी की कमी होने, लूज मोशन होने, गैस होने, ब्लोटिंग होने, पेट में ऐंठन होने, सिर में दर्द होने, चक्कर आने और शरीर में कमजोरी होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। 
  • शरीर में पानी की कमी कैसे पूरी करें?

    शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, नारियल पानी पिएं, ओआरएस लें, खीरा, ककड़ी, खरबूजा और तरबूज जैसे पानी से भरपूर हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल करें। इससे शरीर में पानी की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। 

Read Next

→ पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर करती हैं सहजन की पत्तियां, जानें इसके अन्य फायदे भी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 03, 2025 15:46 IST

    Published By : Priyanka Sharma