Doctor Verified

गिलोय का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

गिलोय के सेवन से कई लोगों की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। जानें किन स्वास्थ्य समस्याओं में गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
गिलोय का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


Who Should Avoid Giloy: गिलोय को आयुर्वेद में औषधि माना जाता है। यह सालभर काम आने वाली दवा है। गिलोय के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई बीमारियों व इंफेक्शन का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कई परेशानियों में फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेदक की मानें तो गिलोय के सेवन से वात, पित्त और कफ सभी दोष को संतुलित करने में मदद मिलती है। डेंगू और मलेरिया जैसी समस्याओं में डॉक्टर गिलोय के सेवन की सलाह देते हैं। इसके पत्तों और तनों दोनों को दवा बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बुखार में लोग इसका काढ़ा बनाकर पीते हैं। वहीं, कुछ लोग इसका रस निकालकर इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हर किसी के लिए गिलोय पीना सुरक्षित नहीं है। कुछ लोगों को इसके सेवन से परेशानी से भी गुजरना पड़ सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं किन लोगों को गिलोय अवॉइड करना चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

01 - 2025-01-14T173939.068

किन लोगों को गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए? Who Should Not Consume Giloy

प्रेग्नेंट महिलाएं- Pregnant Women

कुछ प्रेग्नेंट महिलाओं को गिलोय के सेवन से परेशानी हो सकती है। गिलोय में मेडिसिन के गुण होते हैं। कुछ कंडीशन में प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा, ब्रेस्टफीड करवाने वाली महिलाओं को भी इसका सेवन आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही करना चाहिए।

लो ब्लड शुगर होना- Low Blood Sugar

गिलोय के सेवन से ब्लड शुगर में गिरावट आती है। इसलिए जिन लोगों को हाइपोग्लाइसेमिया या डायबिटीज है, उन्हें गिलोय का सेवन नही करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि ऐसे में अगर आप गिलोय लेते हैं तो आपका ब्लड शुगर ज्यादा कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार गुडूची (गिलोय) का सेवन करने से मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह से करें डाइट में शामिल

ऑटोइम्यून डिसऑर्डर- Autoimmune Disorder

जिन लोगों को ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसे कि रूमेटोइड आर्थराइटिस, ल्यूपस, या मल्टीपल स्केलेरोसिस रहते हैं उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन समस्याओं में इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है। ऐसे में गिलोय के औषधिय प्रभाव से नुकसान हो सकता है।

कोई गंभीर समस्या- Other Health Issues

अक्सर बुखार होने पर लोग बिना सोचे-समझें गिलोय का सेवन कर लेते हैं। लेकिन अगर आपको पता नहीं कि आपको किस प्रकार की समस्या है या आप गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, तो गिलोय का सेवन नहीं करें। क्योंकि ऐसे में इससे साइड इफेक्ट्स होने का खतरा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में हेल्दी रहना है तो करें गिलोय का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें फायदे और सेवन का तरीका

गिलोय को दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि इसका शरीर पर गहरा प्रभाव होता है। इसलिए इसका सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा लेते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के परामर्श के बाद ही इसका सेवन करें।

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं ये 15 फूड्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version