Doctor Verified

केसर का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से

हर किसी के लिए केसर का सेवन करना फायदेमंद नहीं होता है। जानें किन लोगों को केसर का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
केसर का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से


When should We Avoid Saffron: केसर को दुनिया के सबसे महंगे मसालों में गिना जाता है। खीर हो या हलवा स्वाद और रंग लाने के लिए इसे जरूर इस्तेमाल किया जाता है। केसर को क्रोकर फूलों से प्राप्त किया जाता है और यह देखने में धागे की तरह होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो बॉडी को फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। ये स्ट्रेस और एंग्जायटी कम करने व वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसे हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने और मेमोरी बूस्ट करने के लिए असरदार माना जाता है। लेकिन केसर हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। कुछ लोगों को इसके सेवन से साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसका सेवन किसे नहीं करना चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से समझें इस बारे में।

1 (26)

केसर किसे नहीं खाना चाहिए- Who Should Not Eat Saffron

एक्ने और एलर्जी- Acne or Allergy

एक्ने-पिंपल या स्किन एलर्जी रहने पर केसर अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है। ऐसे में स्किन एलर्जी या एक्ने की समस्या बढ़ सकती है। साथ ही, जिन लोगों को बॉडी में किसी भी तरह की एलर्जी रहती है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

पित्त प्रकृति वाले लोग- Pitta Prakriti

पित्त प्रकृति वाले लोगों को गर्म तासीर वाली चीजों से परेशानी हो सकती है। केसर की तासीर बहुत ज्यादा गर्म होती है। इसलिए अगर कोई गर्म प्रकृति वाला व्यक्ति इसका सेवन करता है, तो उसे कई परेशानियां हो सकती है। केसर के ज्यादा सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ये स्किन एलर्जी या पित्ती की समस्या का कारण भी बन सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या रोज केसर वाली चाय पी सकते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

जिन्हें गर्मी ज्यादा लगती है- High Body Heat

जिन लोगों की बॉडी हीट ज्यादा रहती है उन्हें केसर का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं, जिन लोगों को गर्मी ज्यादा लगती है या गर्म तासीर वाली चीजें खाने से परेशानी हो जाती है। इन स्थितियों में केसर खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है

ओवर एसिडिटी रहती है- Over Acidity

अगर आपको ओवर एसिडिटी की समस्या रहती है, तो केसर का सेवन न करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि एसिडिटी पेट में एसिड बढ़ने के कारण होती है। केसर गर्म होता है और इसके सेवन से पेट में एसिड बढ़ता है। इसलिए ब्लोटिंग, अपच और ओवर एसिडिटी जैसी समस्याओं में केसर अवॉइड करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- रोजाना कितना केसर लेना सुरक्षित है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

पाचन अग्नि मदं होना- Slow Digestion

जिन लोगों की पाचन अग्नि मंद है या पाचन खराब रहता है, उन्हें केसर का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसे पचने में समय लगता है जिस कारण पाचन अग्नि ज्यादा मंद हो सकती है। इसलिए डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं में किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

निष्कर्ष

केसर का सेवन गर्मियों में नहीं करना चाहिए। जो लोग हार्ड वर्कआउट करते हैं, केवल वहीं कुछ मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं। जिन लोगों के प्रकृति गर्म है या जिन्हें एसिडिटी रहती है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

Read Next

ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक तरीके, डॉक्टर से जानें

Disclaimer