आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान की आदतें काफी हद तक बिगड़ चुका है। अनियमित दिनचर्या, फास्ट फूड और पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए नेचुरल और पोषण से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी हो जाता है। इन्हीं में से एक है केसर, जिसे आयुर्वेद में एक गुणकारी औषधि माना गया है। केसर न केवल खाने का स्वाद और रंग बढ़ाता है, बल्कि यह शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, क्या केसर टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है?
क्या केसर टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है? - Does Saffron Increase Testosterone
आयुर्वेद में केसर को एक शक्तिशाली औषधि माना जाता है, जिसे रसायन और वाजीकरण के रूप में देखा जाता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, केसर न केवल एक सामान्य टॉनिक है बल्कि यह सेक्सुअल टॉनिक के रूप में भी कार्य करता है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए लाभकारी माना जाता है। महिलाओं में केसर मेंस्ट्रुअल पेन और हार्मोनल असंतुलन को संतुलित करने में सहायक होता है।
इसे भी पढ़ें: रोज सुबह पिएं केसर-मुनक्का ड्रिंक, स्किन को मिलेंगे कई फायदे
आयुर्वेद में सीधे तौर पर टेस्टोस्टेरोन शब्द का उपयोग नहीं किया जाता, लेकिन जिस तरह से वाजीकरण औषधियों को पुरुषों की प्रजनन क्षमता और कामशक्ति बढ़ाने वाला माना गया है, उससे यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि केसर टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। वाजीकरण औषधियां शरीर की एनर्जी, प्रजनन क्षमता और यौन स्वास्थ्य में सुधार लाने का कार्य करती हैं, जिससे पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ने की संभावना रहती है।
टॉप स्टोरीज़
क्या केसर पुरुषों के लिए अच्छा है? - Is Saffron Good For Males
केसर पुरुषों के लिए जनरल टॉनिक भी है और सेक्सुअल टॉनिक भी है। पुरुषों में यह कामोत्तेजना को बढ़ाने में मदद (What activates sexual desire) करता है।
इसे भी पढ़ें: स्किन पर नेचुरल ग्लो लाएगी ये केसर की चाय, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी
मॉडर्न रिसर्च क्या कहती है?
यदि मॉडर्न रिसर्च की बात करें तो कुछ स्टडीज में पाया गया है कि केसर टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, केसर में मौजूद सक्रिय तत्व पुरुषों में यौन प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं और टेस्टोस्टेरोन उत्पादन को भी प्रभावित कर सकते हैं।
केसर का सेवन कैसे करें? - How To Consume Saffron
आयुर्वेद के अनुसार, केसर को दूध में मिलाकर पीना सबसे अच्छा तरीका माना (What is the best way to consume saffron) जाता है। रोजाना रात को गर्म दूध में कुछ रेशे केसर मिलाकर पीने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। इसे शहद के साथ भी लिया जा सकता है, जिससे यह अधिक प्रभावी हो जाता है। इसके अलावा, इसे भोजन में मसाले के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
निष्कर्ष
आयुर्वेद और मॉडर्न रिसर्च दोनों ही केसर को एक लाभकारी औषधि मानते हैं। हालांकि, आयुर्वेद में टेस्टोस्टेरोन शब्द का सीधा उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन वाजीकरण के रूप में इसे पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ाने वाला माना गया है। रिसर्च भी इस ओर संकेत करती हैं कि केसर सीमित रूप से टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसलिए, इसे संतुलित मात्रा में अपनी डाइठ में शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
All Images Credit- Freepik