
आजकल खराब लाइफस्टाइल और डाइट की समस्या महिलाओं और पुरुषों दोनों पर ही बुरा असर डालती हैं। इन गलत आदतों के कारण सेक्सुअल हेल्थ पर भी बुरा असर होता है। ऐसे में सबसे आम समस्या इंफर्टिलिटी की होती है। यही वजह है कि आज के इस आर्टिकल में हम पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल को कम और स्पर्म क्वालिटी पर बुरा असर डालने वाले 3 कामों के बारे में जानेंगे। इस बारे में होम्योपैथ और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ स्मिता भोईर पाटिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ पर बुरा असर डालने वाली 3 आदतों के बारे में विस्तार से बताया है। आइए जानते हैं कि पुरुषों को रोजमर्रा के किन कामों को करने से बचना चाहिए।
पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ के लिए नुकसानदायक हैं ये 3 काम
परफ्यूम का इस्तेमाल न करें
परफ्यूम का इस्तेमाल करने से टेस्टोस्टेरोन लेवल और स्पर्म क्वालिटी पर बुरा असर होता है। इसमें फ्थेलेट्स केमिकल पाया जाता है, जो सेक्सुअल हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। अमेरिका के शिकागो में ENDO 2023 में एक स्टडी को पेश की गई थी। इसमें कहा गया था कि फ्थेलेट्स केमिकल शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का संतुलन बिगाड़ता है। इससे सेक्सुअल हेल्थ पर बुरा असर होता है।
नींद की कमी
अगर पुरुष 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं, तो सेक्सुअल हेल्थ पर बुरा असर होता है। नींद की कमी के कारण टेस्टोस्टेरोन लेवल और स्पर्म क्वालिटी कम हो जाती है। नींद की कमी से इरेक्टाइल डिसफंक्शन और शरीर में कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में नींद पूरी होना बहुत जरूरी हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- बढ़ती उम्र में स्लीपिंग पैटर्न खराब होने से बढ़ता है डिमेंशिया का जोखिम, नई स्टडी में हुआ खुलासा
जिंक और विटामिन-डी3 की कमी
अगर पुरुषों के शरीर में जिंक और विटामिन-डी3 की कमी होती है, तो टेस्टोस्टेरोन लेवल और स्पर्म क्वालिटी पर बुरा असर होता है। इससे बचाव के लिए आप डाइट में कुछ पौष्टिक चीजों को शामिल कर सकते हैं।
सेक्सुअल हेल्थ को सुधारने के लिए ये टिप्स अपनाएं
डाइट पर ध्यान देना है जरूरी
डाइट का ख्याल रखने से पुरुष इनफर्टिलिटी की समस्या से बच सकते हैं। ऐसे में हार्मोनल बैलेंस को सुधारने के लिए कद्दू के बीज और नट्स जैसे जिंक युक्त फूड्स का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही, विटामिन-डी के लिए मछली और हेल्दी फैट के लिए एवोकाडो जैसी पौष्टिक चीजों का सेवन किया जा सकता है।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से होगा फायदा
सेक्सुअल हेल्थ सुधारने के लिए पुरुषों को रोजाना स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी चाहिए। इससे शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल और स्पर्म क्वालिटी को सुधारा जा सकता है। आप चाहें, तो हाई इंटेंसिटी ट्रेनिंग भी कर सकते हैं। इससे शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना क्यों जरूरी है? जानें एक्सपर्ट से
स्ट्रेस कम करें
स्ट्रेस के कारण शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन्हीं में से एक सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी परेशानियां भी होती हैं। स्ट्रेस कम करने से टेस्टोस्टेरोन लेवल और स्पर्म क्वालिटी में सुधार हो सकता है। इसके लिए आप मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं।
स्मोकिंग न करें
पुरुषों को स्मोकिंग और ड्रिंकिंग की गलत आदतों से दूर रहना चाहिए। इससे लंग्स और हार्ट के साथ सेक्सुअल हेल्थ पर भी बुरा असर होता है। ऐसे में आपको ओकेजनली भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
View this post on Instagram
सेक्सुअल हेल्थ को सुधारने के लिए पुरुषों को ऊपर बताई टिप्स को फॉलो करना चाहिए। इसके अलावा, हेल्दी डाइट और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है। अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना चाहते हैं, तो रोजाना 8 घंटे की नींद लें। साथ ही, आपको परफ्यूम खरीदते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उसमें खुशबु को बढ़ाने के लिए फ्थेलेट्स और पैराबेंस केमिकल का इस्तेमाल न किया गया हो। इससे हार्मोनल हेल्थ पर बुरा असर होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version