आज के दौर में भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के साथ तनाव, खराब खानपान, कम फिजिकल एक्टिविटी और मानसिक दबाव ने लोगों के यौन स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित किया है। नपुंसकता, कामेच्छा में कमी और वीर्य संबंधित समस्याएं अब केवल उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि युवा वर्ग भी इनसे ग्रस्त हो रहा है। दरअसल, आजकल अधिकतर लोग फास्ट फूड और जंक फूड पर निर्भर हैं, जिससे शरीर को सही पोषण नहीं मिलता है। इसके अलावा, धूम्रपान, शराब और नींद की कमी जैसी कई अन्य आदतें भी यौन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती हैं। आयुर्वेद में इन समस्याओं के समाधान के लिए कई प्राकृतिक उपाय और जड़ी-बूटियां बताई गई हैं। इस लेख में Dr Sudha’s Ayurveda Kendra की फाउंडर डॉक्टर सुधा अशोकन, चिलगोजा के बारे में बता रही हैं, यह न केवल शारीरिक कमजोरी को दूर करता है, बल्कि वीर्य की गुणवत्ता को सुधारने और कामेच्छा को बढ़ाने में भी सहायक है।
चिलगोजा का सेवन कैसे करना चाहिए?
चिलगोजा, जिसे अंग्रेजी में पाइन नट्स कहा जाता है, यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और शारीरिक कमजोरी को दूर करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। चिलगोजा में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक, मैग्नीशियम और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व होते हैं, ये तत्व शरीर की ऊर्जा बढ़ाने और यौन स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायक होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, चिलगोजा वीर्य को पोषण प्रदान करता है, जिससे शरीर में उत्तेजना और यौन शक्ति में बढ़ोतरी होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या शिलाजीत खाने से वाकई बढ़ती है पुरुषों की यौन शक्ति? जानें एक्सपर्ट की राय
आयुर्वेदिक तरीके से चिलगोजा का उपयोग
1. दूध के साथ सेवन
- 1 गिलास दूध में 5-10 ग्राम चिलगोजा गिरी का चूर्ण और स्वादानुसार मिश्री मिलाकर रात में सोने से पहले पिएं।
- यह वीर्य की गुणवत्ता क्वालिटी में सुधार करता है और शारीरिक कमजोरी को दूर करता है।
इसे भी पढ़ें: मानसिक और शारीरिक समस्याओं को दूर करे स्वर्ण भस्म, जानिए इसके 6 फायदे और 3 नुकसान
2. ड्राई फ्रूट्स के साथ मिश्रण
- चिलगोजा, बादाम, मुनक्का और अंजीर को दूध में पकाकर सेवन करें।
- यह मिश्रण यौन शक्ति को बढ़ाने और शरीर को ऊर्जावान यानी एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है।
चिलगोजा के सेवन के दौरान ध्यान रखें कि इसकी गर्म तासीर होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और बच्चों के साथ जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या हो, वे डॉक्टर की सलाह लेकर इसका उपयोग करें।
सेक्शुअल हेल्थ के लिए चिलगोजा के फायदे
1. वीर्य की गुणवत्ता में सुधार
आयुर्वेद के अनुसार, चिलगोजा का सेवन वीर्य को गाढ़ा और हेल्दी बना सकता है। 1 गिलास दूध में 5-6 ग्राम चिलगोजा गिरी का चूर्ण और मिश्री मिलाकर पीने से वीर्य संबंधी रोग दूर हो सकते हैं।
2. कामशक्ति बढ़ाने में सहायक
चिलगोजा शरीर में ऊर्जा और उत्तेजना को बढ़ाने का काम कर सकता है। इसे बादाम, मुनक्का और छुहारे के साथ दूध में पकाकर सेवन करने से यौन शक्ति में वृद्धि हो सकती है।
3. शारीरिक कमजोरी को दूर करे
चिलगोजा शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है, जिससे कमजोरी दूर होती है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करते हैं।
4. तनाव और थकान को कम करे
चिलगोजा का नियमित सेवन मानसिक तनाव और थकान को कम करने में मदद करता है। यह शरीर को शांत करता है और यौन संबंधों में रुचि को बढ़ाता है।
निष्कर्ष
चिलगोजा यौन स्वास्थ्य सुधारने और शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। इसका सही और नियमित उपयोग न केवल यौन समस्याओं को दूर करता है, बल्कि पूरे शरीर को स्वस्थ और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। यदि आप यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो चिलगोजा को अपनी डाइट में शामिल करें।
All Images Credit- Freepik