Doctor Verified

डायबिटीज में चिलगोजा खाना क्यों फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

चिलगोजा में पाए जाने वाले पोषक तत्व डायबिटीज कंट्रोल रखने में फायदेमंद हो सकते हैं। जानें डायबिटीज में चिलगोजा खाना क्यों फायदेमंद है?
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज में चिलगोजा खाना क्यों फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से


Pine Nuts For Diabetes: डेली डाइट में नट्स को शामिल करना भी जरूरी हैं। इनमें हेल्दी फैट्स और जरूरी मिनरल्स होते हैं जो ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी हैं। इसी तरह चिलगोजा भी सेहत के लिए जरूरी नट्स माने जाते हैं। इसमें कई विटामिन्स होने के साथ फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसे खाने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है और थकावट और कमजोरी दूर होती है। जिन लोगों को वेट लॉस करना है, उनके लिए ये बेहतरीन ऑप्शन होता है। क्योंकि, इसे खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है और कम कैलोरी होने से इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज में भी चिलगोजा खाना बहुत फायदेमंद है। लेकिन ये ब्लड शुगर पर कैसे काम करता है। इस बारे में जानने के लिए हमने मुंबई से केटी क्लिनिक (KETTY CLINIC) की आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ अंजू मनकानी से बात की।

01 (86)

डायबिटीज में चिलगोजा खाने से क्या फायदे मिलते हैं? Pine Nuts Benefits In Diabetes

ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है- Low Glycemic Index

डायबिटीज में कोई भी चीज खाने से पहले उसके ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर गौर करना बहुत जरूरी है। लेकिन चिलगोजा को आप बिना परवाह किये भी खा सकते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है। इसलिए इसके सेवन से शुगर स्पाइक नहीं होती है। अगर इसे कम मात्रा में खाया जाए, तो यह शुगर लेवल मेंटेन रखने में भी मदद करता है।

पोषक तत्वों से भरपूर- Full of Nutrients

चिलगोजा में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी है। इसमें मैग्नीशियम के साथ आयरन और जिंक भी होता है, जो मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद करते हैं। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से ब्लड शुगर लेवल बैलेंस रहता है और डायबिटीज कंट्रोल होती है।

इसे भी पढ़ें- चिलगोजे खाने से पुरुषों को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें खाने सही तरीका

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है- Control Cholesterol

चिलगोजा में हेल्दी फैट्स भी मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहती है और डायबिटीज हेल्थ इंप्रूव होती है।

ब्लड शुगर इंप्रूव होती है- Improve Blood Sugar

जिन लोगों को कोई हार्मोनल इशु या टाइप 1 डायबिटीज है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि, चिलगोजा के सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी इंप्रूव होती है, जो शुगर बढ़ने की सबसे बड़ी वजह है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल रेगुलेट होता है। इससे डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- गोंद चिलगोजा खाने से दूर होती हैं शरीर की कई समस्याएं, जानें खाने का सही तरीका

निष्कर्ष

चिलगोजा में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होते है। इसके सेवन से शुगर स्पाइक नहीं होती हैं जिससे डायबिटीज कंट्रोल रहती है। इसे डेली डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है और डायबिटीज में फायदा होता है। एक दिन में 4-5 चिलगोजा खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। इसे भिगोकर नहीं खाया जाता इसलिए इसे छिलकर स्नैक्स की तरह खा सकते हैं।

अगर आपकी किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा चल रही है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। अगर आप इसे कम मात्रा में डेली डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे ओवरऑल हेल्थ को फायदा होगा। इसके सेवन से वजन कम करने, एनर्जी लेवल बूस्ट करने और कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है।

Read Next

डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है सूरजमुखी के बीज, एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

Disclaimer