Doctor Verified

क्या डायबिटीज में चिलगोजा खा सकते हैं? डाइटिशियन से जानें जवाब

Can We Eat Pine Nuts in Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को खानपान का ध्यान रखना चाहिए, जानें क्या डायबिटीज में चिलगोजा खा सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डायबिटीज में चिलगोजा खा सकते हैं? डाइटिशियन से जानें जवाब


Can We Eat Pine Nuts in Diabetes: डायबिटीज की बीमारी में खानपान का ध्यान न रखने से मरीजों की परेशानियां और बढ़ जाती है। इस बीमारी में डॉक्टर मरीजों को खानपान से जुड़ी आदतों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। डायबिटीज में लो-ग्लाइसेमिक फूड्स का सेवन करने से फायदा मिलता है। इस बीमारी में ड्राई फ्रूट्स और शुगर की कम मात्रा वाले फलों का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। लोग इस बीमारी में शुगर बढ़ने के डर से कई पौष्टिक चीजों का सेवन करने से बचने लगते हैं। लोगों का यह सवाल है कि क्या डायबिटीज में चिलगोजा खाने से फायदा मिलता है? चिलगोजा दरअसल बहुत ही पौष्टिक और पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं डायबिटीज में चिलगोजा खाना चाहिए या नहीं और इसके फायदे व नुकसान।

क्या डायबिटीज में चिलगोजा खाना चाहिए?- Can We Eat Pine Nuts in Diabetes in Hindi

चिलगोजा एक बहुत ही शक्तिशाली और पौष्टिक फल होता है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। इसके अलावा चिलगोजा में विटामिन, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और कार्ब्स जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है। विटामिन और मिनरल्स का भंडार माना जाने वाला चिलगोजा दिखने में भले ही बहुत सुंदर नहीं होता है, लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। चिलगोजा में फैट की मात्रा ज्यादा होती है, इसकी वजह से लोग इसे खाने से डरते हैं। लेकिन चिलगोजा में बैड या नुकसान पहुंचाने वाला फैट नहीं होता है। इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत कम होती है और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।

Can We Eat Pine Nuts in Diabetes

इसे भी पढ़ें: चिलगोजे में होते हैं शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व, स्वाती बाथवाल से जानें चिलगोजा के फायदे और खाने का तरीका

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "चिलगोजा एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-डायबिटिक गुणों से भरपूर होता है। डायबिटीज में इसका सेवन करने से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस और इंसुलिन प्रोडक्शन भी ठीक रहता है।" नियमित रूप से चिलगोजा का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। इसका सेवन करने से ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को भी कम करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज में कैसे खाएं चिलगोजा?- How To Eat Chilgoza in Diabetes in Hindi

डायबिटीज में चिलगोजा का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। इसका सेवन रोजाना नाश्ते के समय किया जा सकता है। इसे शेक में भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि आपको इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। चिलगोजा खाने से न सिर्फ डायबिटीज बल्कि हार्ट डिजीज समेत कई गंभीर समस्याओं में फायदा मिलता है। चिलगोजा प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपके बालों और स्किन को भी फायदा मिलता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

डायबिटीज में बेहद फायदेमंद होता है 'कृष्णा फल', इस तरह से करें सेवन तो कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version