
चिलगोजा में सभी नट्स के पोषक तत्व एक साथ आपको मिल सकते हैं। स्वाती बाथवाल बताती हैं कि इसमें वे सभी तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है।

सर्दियों में नट्स का सेवन काफी फायदेमंद होता है। नट्स के सेवन से सर्दियों से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। खासतौर पर हम बादाम, काजू और अखरोट जैसे नट्स का सेवन अधिक करते हैं। लेकिन क्या आपने डाइट में चिलगोजा नट्स को शामिल किया है? अगर नहीं, तो आज के बाद से जरूर करेंगे। चिलगोजा यानी पाइन नट्स सेहत की दृष्टि से बहुत ही लाभकारी होता है। यह एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर है, तो संक्रमण के खतरे से बचाव करने में हमारी मदद करता है। इतना ही नहीं पाइन नट्स के सेवन से डायबिटीज जैसी समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। इटरनेशल स्पोर्ट्स डायटिशियन स्वाती बाथवाल के अनुसार, चिलगोजा के सेवन से शरीर को उर्जा मिलती है। इससे डायबिटीज, हृदय रोग, ब्लड शुगर इत्यादि समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए स्वाती बाथवाल से जानते हैं चिलगोजा खाने के और भी फायदे-
चिलगोजा में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutritional Value of Chilgoza in Hindi)
स्वाती बाथवाल बताती हैं कि चिलगोजा में सभी नट्स के तत्व एक साथ एक ही जगह पर मिल जाएंगे। इसमें कैलोरी की उच्चा मात्रा होती है, जो आपके शरीर को इंस्टेंट उर्जा प्रदान करती है। इतना ही नहीं, इसमें विटामिंस, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व भरपूर रूप से होते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम इत्यादि तत्वों की प्रचुरता होती है। इसके अलावा पाइन नट्स में फोलेट और आयरन भी होता है, जो आपके शरीर को दुरुस्त रखने में मददगार साबित होता है। यह विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।
स्वाती कहती हैं कि इसमें जिंक है, जो बालों और डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा होता है। मैग्नीशियम मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या को दूर करने में सहायक होता है। इतना ही यह पुरुष और महिला हार्मोंस के लिए भी काफी अच्छा होता है। विटामिन ई और के होता है। विटामिन के से ब्लड क्लोटिंग की समस्या को दूर किया जा सकता है।
किस तरह करें इसका सेवन?
स्वाती बाथवाल बताती हैं कि कि चिलगोजा का सेवन भले ही आपके शरीर के लिए फायदेमंद है। लेकिन किसी भी चीज को सीमित मात्रा में खाना ही सेहत के लिए अच्छा होता है। आप 1 दिन में 5 से 10 ग्राम चिलगोजा का सेवन कर सकते हैं। इससे अधिक मात्रा आपके लिए नुकसादेय हो सकता है। इसके अलावा जो व्यक्ति खून को पतला करने की दवा खा रहे हैं, उन्हें चिलगोजा का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह दवाई के साथ रिएक्शन कर सकता है। इसका सेवन आप चटनी, सूप, सलाद, सब्जी इत्यादि में डालकर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - हड्डियों को मजबूत करे अंडे का सफेद हिस्सा, जानिए इसके और भी 5 फायदे
स्वाती बताती हैं कि यह अन्य नट्स की तुलना में थोड़ा महंगा होता है, लेकिन इसका सेवन हमें बहुत ही कम मात्रा में करनी पड़ती है। इसलिए यह आपको महंगा नहीं पड़ता है। जैसे अगर आप 1 किलो बादाम 1 महीने में खाते हैं। तो वहीं आप 1 किलो चिलगोजा का 3 महीने तक आराम से कर सकते हैं। इससे यह आपको बादाम से भी सस्ता पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि चिलगोजा जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए अगर आप मार्केट से छिला हुआ चिलगोजा ला रहे हैं, जो इसे फ्रिज में रखें। ताकि जल्दी खराब ना हो।
चिलगोजा खाने के फायदे (Pine Nuts Health Benefits)
वजन घटाने में है फायदेमंद (Pine Nuts Good For Weight Loss)
अगर आप अपना वजन तेजी से घटाना चाह रहे हैं, तो चिलगोजा का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। चिलगोजा में फाइबर की मात्रा भरपूर रूप से होती है, जो वजन को कंट्रोल करने में सहायक है। इसके सेवन से बार-बार भूख लगने की इच्छा समाप्त होती है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। स्वाती बताती हैं कि चिलगोजा के सेवन से भले ही हमारा वजन घटता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। पूरे दिन में 10 ग्राम से अधिक चिलगोजा ना खाएं। क्योंकि इसमें फैट भी होता है, जो आपके वजन को बढ़ा भी सकता है। ऐसे में वजन को कंट्रोल करना है, तो आप इसे सीमित मात्रा में ही लें।
रक्त वाहिकाओं के लिए फायदेमंद है पाइन नट्स (chilgoza Benefits For Cardiovascular)
स्वाती बताती हैं कि पाइन नट्स में अनसैचुरेटेड वसा (monounsaturated fats) की मात्रा उच्च होती है। यह ब्लड से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में आपकी मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में गुल कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें ओलेइक एसिड होता है, जो शरीर के यकृत से ट्राइग्लिसाइड्स को हटाने में आपकी मदद करता है। इसके सेवन से धमनी रोग और स्ट्रोक के खतरे को रोका जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - कोविड-19 से जल्दी ठीक होने के लिए खाएं ये फूड्स, स्वाती बाथवाल से जानिए इसके असरकारी गुण
दिल से संबंधित समस्याओं के लिए फायदेमंद (Pine nuts For Heart Health in Hindi
दिल को स्वस्थ रखने में चिलगोजा आपकी मदद कर सकता है। जब आप चिलगोजा को सेवन करते हैं, तो यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करता है। ऐसे में आपकी रक्त वाहिकाएं स्वस्थ रहती हैं, जो दिल को अच्छी तरह से कार्य करने में मददगार साबित होती है। इस तरह चिलगोजा दिल से संबंधित तमाम समस्याओं के लिए फायदेमंद हो सकता है।
मधुमेह को करे दूर (Pine Nuts For Diabetes in Hindi)
ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में चिलगोजा आपकी मदद करता है। यह शरीर में इंसुलिन को सक्रिय करता है। इंसुलिन हमारे शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है। अगर आप नियमित रूप से पाइन नट्स का सेवन करते हैं, तो यह डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। यह आपकी तमाम समस्याओं को दूर करके आपको स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए है फायदेमंद (Chilgoza benefits For Pregnancy)
गर्भवती महिलाओं के लिए भी चिलगोजा काफी फायदेमंद होता है। यह शिशु और मां के शारीरिक विकास के लिए अच्छा माना जाता है। यह संपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर है, जो बच्चे को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है। चिलगोजा के सेवन से गर्भवती महिलाएं संक्रमण से बच सकती हैं, क्योंकि इसमें प्रतिरक्षा प्रणाली को सुधार करने के गुण पाए जाते हैं।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।