'संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे' यह लाइन अक्सर लोगों के मुंह से सुना होगा। क्योंकि अंडा एक ऐसा आहार है, जो संपूर्ण पोषक तत्वों से भरा होता है। स्वाद के साथ-साथ इसमें कई ऐसे गुण छिपे हैं, जो सेहत के लिए जरूरी है। अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन और विटामिन B12 भरपूर रूप से होता है। इसमें पोषक तत्वों की भी उच्च मात्रा होती है। एक मध्यम आकार के पूरे अंडे में 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। ऐसे में अगर आप अंडे का सिर्फ व्हाइट वाला भाग खाते हैं, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। यह भाग कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नहीं बढ़ाती है। अंडे का सफेद भाग खाने से हृदय संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं। आइए जानते हैं अंडे का सफेद भाग खाने के अन्य फायदे-
हड्डियां मजबूत
अंडे के सफेद भाग में कैल्शियम की मात्रा भरपूर रूप से होती है। यह हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में आपकी मदद करता है। अगर आपको कैल्शियम लेने की सलाह दी जाती है, तो अंडे का सफेद हिस्सा खाएं। यह घनी हड्डियों में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी रिकेट्स और हड्डी की गंभीर समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें - डायबिटीज में अंडा खाना है फायदेमंद ? एक्सपर्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए अंडा खाने का सही तरीका
टॉप स्टोरीज़
दिल के लिए है फायदेमंद
ब्लड क्लोट बनने जैसी समस्याओं के लिए अंडे का सफेद भाग बहुत ही फायदेमंद है। अंडे की व्हाइट वाले हिस्से में विटामिन और खनिज भरपूर रूप से होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में आपकी मदद करता है। ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए आप नियमित रूप से अंडे का सफेद भाग खाएं। इसके साथ ही इसमें पोटेशियम जैसे तत्व होते हैं, जो ब्लड और दिल से संबंधिक बीमारियों को दूर करने में हमारी मदद करते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो अंडे का सफेद हिस्सा खाएं। यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रि करने में आपकी मदद करेगा। इसके साथ ही इसमें पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में होता है। पोटैशियम के सेवन से रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है।
मिटाए थकान
अंडे के सफेद भाग का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी की पूर्ति होती है। अगर आपको चक्कर या थकान महसूस हो रही है, तो दिन में एक अंडा जरूर खाएं। इसमें भरपूर रूप से मैग्नीशियम और मैंगनीज होता है, जो शरीर से आपके थकान को दूर करता है।
इसे भी पढ़ें - कच्चे या उबले हुए अंडे: दोनों में कौन है सेहत के लिए है बेहतर? जानें किससे होता है ज्यादा फायदा
मांसपेशियों को करे मजबूत
अंडे का सफेद हिस्सा प्रोटीन का पावरहाउस होता है। यह मांसपेशियों के निर्माण में प्रोटीन आपकी मदद करता है। इसलिए अगर आप मांसपेशियों को मजबूत रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से अंडे के सफेद हिस्से का जरूर सेवन करें। यह मजबूत मांसपेशियों के निर्माण के लिए आपको अधिक से अधिस प्रोटीन प्रदान करेगा।
इन सभी फायदों के अलावा डायबिटीज रोगियों के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद है। सुबह नाश्ते में अंडे के सफेद हिस्सा लेने से यह डायबिटीज कंट्रोल करने में आपकी मदद करेगा। इसके अलावा यह दिल से संबंधित बीमारियां, कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi