Doctor Verified

मुर्गी के अंडे के छिलकों से तैयार भस्म सेहत के लिए होती है बेहद फायदेमंद, जानें हेल्थ बेनिफिट्स

आयुर्वेद में मुर्गी के अंडे के छिलके का इस्तेमाल भस्म बनाने  के लिए किया जाता है और ये भस्म आपके सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में बेहद फायदेमंद होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मुर्गी के अंडे के छिलकों से तैयार भस्म सेहत के लिए होती है बेहद फायदेमंद, जानें हेल्थ बेनिफिट्स

कई लोग अपने सुबह के नाश्ते में मुर्गी के अंडों को शामिल करते हैं। इन अंडों में कई तरह के पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन डी, ए, बी और अन्य कई मिनरल्स होते हैं, जो सेहत क लिए फायदेमंद होते हैं। अंडा बनाने के दौरान अक्सर लोग इसके छिलकों को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इसके छिलके आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। जी हां, आयुर्वेद में मुर्गी के अंडे के छिलके का इस्तेमाल भस्म बनाने के लिए किया जाता है और ये भस्म आपके सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में बेहद फायदेमंद होती है। ऐसे में आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि मुर्गी के अंडे के छिलकों से बनी भस्म के क्या फायदे हैं?

अंडे के छिलके की भस्म क्या है? - What is The Ash Of Egg Shell in Hindi?

अंडे के छिलके की भस्म के फायदों के बारे में जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि ये भस्म है क्या? तो आपको बता दें कि मुर्गी के अंडों के छिलकों की भस्म बनाने के लिए सबसे पहले इन छिलकों को अच्छी तरह साफ करके, उबालकर, सुखाकर और फिर उच्च तापमान पर भस्मीकरण प्रक्रिया से इसे तैयार किया जाता है। यह सफेद रंग का बारीक चूर्ण होता है जिसे आयुर्वेद में एक शक्तिवर्धक, हड्डी मजबूत करने वाला और रोगनाशक तत्व के रूप में माना गया है।

इसे भी पढ़ें: अंडे के छिलके फेंकने के बजाय बनाएं हेयर मास्क, इस्तेमाल से बाल बनेंगे घने और मुलायम

मुर्गी के अंडे के छिलके की भस्म के स्वास्थ्य फायदे - Health Benefits Of Hen Eggshell Ash in Hindi

1. हड्डियों को मजबूत बनाएं

इस भस्म में नेचुरल रूप से कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों के कमजोर होने) की समस्या को रोकने में मदद कर सकता है। खासकर, महिलाओं, बुजुर्गों और बढ़ते हुए बच्चों के लिए यह ज्यादा फायदेमंद होता है।

2. दांतों के लिए फायदेमंद

कैल्शियम और फॉस्फोरस के गुणों से भरपूर ये भस्म आपके दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकती है। दांतों में सड़न, झनझनाहट या झड़ने की समस्या में इस भस्म का उपयोग किया जा सकता है।

3. जोड़ो के दर्द में राहत

अंडे के छिलके से तैयार ये भस्म शरीर की हड्डियों और जोड़ों में चिकनाई बनाए रखने में मदद करता है। यह भस्म गठिया या ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित लोगों को आराम पहुंचा सकती है।

Benefits of hen eggshell ash

4. कैल्शियम की कमी पूरी करें

शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए आप मुर्गी के अंडे के छिलके से तैयार इस भस्म को कैल्शियम सप्लीमेंट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में मिलने वाले कैल्शियम सप्लीमेंट्स की तुलना में यह ज्यादा प्रभावी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या अंडों के छिलकों को खाया जा सकता है? जानें सेहत से जुड़े इसके 3 फायदे और कुछ नुकसान 

5. पाचन तंत्र के लिए लाभकारी

मुर्गी के अंडे के छिलके की भस्म अल्कलाइन प्रकृति की होती है, जो शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करने और एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद करती है।

मुर्गी के अंडे के छिलके की भस्म खाने का तरीका - How To Consume Hen Egg Shell Ash in Hindi?

कैल्शियम की कमी पूरी करने या अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए मुर्गी के अंडे के छिलकी की भस्म खाना फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने के लिए आप एक चुटकी भस्म को गर्म पानी, शहद, घी या दूध के साथ मिलाकर खा सकते हैं। लेकिन, ध्यान रहे दिन में एक या दो बार ही इसका सेवन करें और हमेशा इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

निष्कर्ष

मुर्गी के अंडे के छिलकों से बनी भस्म एक एक नेचुरल औषधि है, जिसका इस्तेमाल कैल्शियम की कमी पूरी करने, जोड़ों के दर्द से राहत पाने, दांतों को मजबूत बनाने और पाचन को बेहतर रखने के लिए किया जाता है। लेकिन, इसके ज्यादा सेवन से बचें और हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • अंडे के छिलके के क्या फायदे हैं?

    अंडे के छिलके का सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। इनमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों के लिए अच्छा होता है। 
  • अंडे के छिलके में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

    अंडे के छिलका सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम कार्बोनेट, विटामिन डी और अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • क्या अंडा खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं?

    हां, अंडा खाने से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं। अंडों में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन डी, और कैल्शियम होते हैं, जो हड्डियों के विकास और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। 

 

 

 

Read Next

ब्लड शुगर को मैनेज करने में मददगार है नीम की निंबोली, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 5 फायदे

Disclaimer