Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में चिकन खाना क्यों माना जाता है अच्छा? डॉक्टर से जानें इसे खाने का सही तरीका

Chicken in Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में चिकन खाना भी प्रेग्नेंसी में बेहद फायदेमंद माना जाता है, आइए जानते हैं क्यों- 
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में चिकन खाना क्यों माना जाता है अच्छा? डॉक्टर से जानें इसे खाने का सही तरीका

Why Chicken Is Good for Pregnant Women: प्रेग्नेंसी का समय किसी भी महिला के जीवन के सबसे सुखद समय में से एक होता है। लेकिन, इस दौरान महिलाओं को अपने शरीर में होने वाले कई बदलाव से भी गुजरना होता है। ऐसे में महिलाओं के लिए खुद का और अपने गर्भ में पल रहे भ्रूण की सेहत का खास ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि उनके भ्रूण की सेहत अच्छी रहे और उनके स्वास्थ्य पर भी किसी तरह का गलत प्रभाव न पड़े। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान चिकन खाना महिलाओं के सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कई महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी डाइट में चिकन जरूर शामिल करती है। लेकिन, प्रेग्नेंसी में चिकन खाना अच्छा क्यों माना जाता है? आइए VLCC की हेड- प्रिवेंटिव हेल्थ की डॉ. अंजू घेई (Dr. Anju Ghei, Head - Preventive Health, VLCC) से जानते हैं-

प्रेग्नेंसी में चिकन खाना क्यों अच्छा माना जाता है? - Why Is Chicken Good For Pregnancy in Hindi?

VLCC की हेड- प्रिवेंटिव हेल्थ की डॉ. अंजू घेई के अनुसार, "चिकन लीन प्रोटीन का सबसे बेहतर सोर्स है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान भ्रूण के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। खासकर प्रेग्नेंसी के दूसरी तिमाही के दौरान महिलाओं के लिए चिकन खाना बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि इस दौरान भ्रूण का विकास तेजी से होता है। चिकन विटामिन बी विटामिन से भरपूर है, खासकर नियासिन और बी 6, जो एनर्जी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही, प्रेग्नेंसी में एक हेल्दी गट हेल्थ न सिर्फ मां के पाचन के लिए जरूरी होता है, बल्कि यह पोषक तत्वों के अवशोषण, इम्यूनिटी और यहां तक कि मूड में भी अहम भूमिका निभाती है। इतना ही नहीं, चिकन सीधे तौर पर भ्रूण के इम्यून सिस्टम और मेटाबॉलिज्म के विकास को प्रभावित करता है।"

इसे भी पढ़ें: क्या फैटी लिवर के मरीज चिकन खा सकते हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान

1

प्रेग्नेंसी में में चिकन खाने के क्या फायदे हैं? - Benefits Of Eating Chicken in Pregnancy in Hindi

  1. हाई प्रोटीन: चिकन में मौजूद प्रोटीन मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। खासकर गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में जब भ्रूण का तेजी से विकास होता है, तब प्रोटीन की जरुरत बढ़ जाती है। चिकन मां और भ्रूण की मांसपेशियों, टिशू और सेल्स के विकास में मदद करता है।
  2. बी-विटामिन्स: चिकन में नियासिन (Vitamin B3) और विटामिन B6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो एनर्जी को बढ़ाने और नर्व सिस्टम को सही तरीके ससे काम करने में मदद करते हैं।
  3. आयरन और जिंक: आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने और ऑक्सीजन के फ्लो में मदद करता है, जबकि जिंक इम्यून सिस्टम की क्षमता को मजबूत करता है। प्रेग्नेंट महिलाओं में इन दोनों पोषक तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है।
chicken during pregnancy

प्रेग्नेंसी में चिकन खाने का सही तरीका क्या है? - What is The Right Way To Eat Chicken During Pregnancy in Hindi?

  1. अच्छी तरह पकाया हुआ: प्रेग्नेंसी में चिकन खाने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि चिकन हमेशा पूरी तरह पका हुआ हो। अधपका या कच्चा चिकन बैक्टीरिया से इंफेक्टेड हो सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग होने का जोखिम बढ़ सकता है।
  2. सफाई का ध्यान रखें: चिकन पकाने के दौरान सही साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसलिए, चिकन को साफ पानी में धोकर, अलग चाकू और कटिंग बोर्ड पर काटना चाहिए ताकि अन्य खाद्य पदार्थों से इंफेक्शन न फैले।
  3. प्रोसेस्ड चिकन से बचें: सॉसेज, नगेट्स, या पैक्ड चिकन जैसे प्रोसेस्ड ऑप्शन में ज्यादा नमक, प्रिजर्वेटिव्स और हानिकारक केमिकल हो सकते हैं। इसलिए, इन्हें प्रेग्नेंसी में खाने से परहेज करना जरूरी है।

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी में चिकन खाना मां के स्वास्थ्य और भ्रूण के बेहतर विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी में चिकन अपनी डाइट में शामिल करना जितना आपके लिए जरूरी है, उतना ही जरूरी कि आप इसे सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • गर्भवती होने पर क्या चीज नहीं खानी चाहिए?

    प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए, जिसमें कच्चा या अधपका मांस, सीफूड, जंक फूड, आर्टिफिशियल स्वीटनर और बहुत ज्यादा कैफीन का सेवन शामिल है।
  • गर्भ में बच्चे की ग्रोथ के लिए क्या खाएं?

    प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भ में पल रहे भ्रूण के सही ग्रोथ के लिए महिलाओं को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में आप अपने बच्चे के सही विकास के लिए डाइट में संतुलित और पौष्टिक आहार शामिल करने की कोशिश करें।
  • गर्भवती महिला को सबसे ज्यादा कौन सा खाना खाना चाहिए?

    प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार पर फोकस करना चाहिए, जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल है।

 

 

 

Read Next

प्रेग्नेंसी में गोलगप्पे खाना कितना सुरक्षित है? डॉक्टर ने इस क्रेविंग को पूरा करने के कई तरीके बताए

Disclaimer