Is it good to eat chicken during menopause in Hindi: मेनोपॉज महिलाओं में होने वाली एक आम स्थिति है। मेनोपॉज होने पर महिलाओं की शरीर में कई प्रकार के बदलाव देखे जाते हैं। इस दौरान उन्हें हॉट फ्लैशेज, ब्रेस्ट में बदलाव होना, वजन बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स हो सकते हैं। बढ़ती उम्र में महिलाओं की मेंस्ट्रुअल साइकिल की समाप्ति मानी जाती है। मेनोपॉज के दौरान आपको खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। मेनोपॉज की ओर बढ़ने पर शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस दौरान खराब या अनहेल्दी फूड्स खाने से सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। मेनोपॉज के दौरान कुछ लोग चिकन खाते हैं। क्या आप भी मेनोपॉज के दौरान चिकन खाते हैं?
अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। हालांकि, मेनोपॉज के दौरान सीमित मात्रा में चिकन खाना आपके लिए नुकसानदायक नहीं है। चिकन प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है, जिसे बहुत सी महिलाएं मेनोपॉज के दौरान खाना पसंद करती हैं। हालांकि, मेनोपॉज होने पर आपको अपने खान-पान को लेकर एक्टिव रहना चाहिए। आइए वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं इसके बारे में। (Is chicken good during menopause in Hindi) -
क्या मेनोपॉज के दौरान चिकन खाना फायदेमंद होता है?
डॉक्टर के मुताबिक मेनोपॉज होने पर खान-पान हेल्दी होना चाहिए क्योंकि इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे कई बार शरीर पर प्रभाव पड़ सकता है। मेनोपॉज होने पर चिकन खाना सुरक्षित (Chicken is Safe to Eat in Menopause in Hindi) होता है, लेकिन मेनोपॉज के दौरान इसे ज्यादा खाने से कुछ मामलों में आपको शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। चिकन प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत होता है, जो मसल मास के साथ-साथ हड्डियों की ग्रोथ के लिए भी फायदेमंद रहता है। चिकन खाने से शरीर में एस्ट्रोजन बढ़ते हैं। मेनोपॉज में चिकन खाने से महिलाओं की सेहत अच्छी रहती है।
टॉप स्टोरीज़
मेनोपॉज में चिकन खाने के फायदे
- मेनोपॉज में चिकन खाना महिलाओं के लिए लाभकारी हो सकता है।
- मेनोपॉज में चिकन खाने से हड्डियां मजबूत (Chicken is Good for Bones in Hindi) होती हैं साथ ही साथ मसल मास भी बढ़ता है।
- इसे खाने से महिलाओं की शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति होती है।
- मेनोपॉज के दौरान इसे खाने से शरीर को फॉस्फोरस, सेलेनियम, नियासिन आदि जैसे पोषक तत्व मिलते हैं।
- चिकन खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।
- मेनोपॉज में महिलाओं को सुस्ती रहती है। ऐसे में चिकन खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
मेनोपॉज के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए?
- मेनोपॉज के दौरान आपको कुछ खाद्य पदार्थों को खाने से परहेज करना चाहिए।
- मेनोपॉज होने पर आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए।
- ऐसे में ज्यादा नमक और चीनी वाली चीजें खाने से बचना चाहिए।
- मेनोपॉज होने पर आपको मसालेदार चीजें खाने के साथ ही सैचुरेटेड फैट वाली चीजें खाने से बचना चाहिए।
- इसके लिए आपको ज्यादा कैफीन और अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए।
- ऐसे में आपको डेयरी प्रोडक्ट्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से बचना चाहिए।
मेनोपॉज में कौन से लक्षण दिखते हैं?
- मेनोपॉज होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
- मेनोपॉज होने पर रात में ज्यादा पसीने आने के साथ ही साथ रात में नींद नहीं आने की समस्या भी रहती है।
- ऐसे में पीरियड्स में अनियमितता होने के साथ ही साथ कई बार ब्रेस्ट में भी दर्द हो सकता है।
- मेनोपॉज होने पर कई बार सेक्स करने की इच्छा भी कम हो सकती है।
- मेनोपॉज होने पर आपको हॉट फ्लैशेज होने के साथ-साथ मूड में भी बदलाव देखे जा सकते हैं।
FAQ
मेनोपॉज के समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
मेनोपॉज के दौरान आपको आपको साफ-सफाई का ध्यान रखने के साथ ही धूम्रपान और शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दौरान आपको तनाव को कम करना चाहिए।मेनोपॉज में क्या खाएं?
मेनोपॉज के दौरान आपको हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे केल, पालक और ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। इस दौरान आपको शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए।क्या मेनोपॉज के दौरान पेट बढ़ता है?
मेनोपॉज के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे स्थिति में कई बार वजन बढ़ने लगता है। इससे कुछ मामलों में पेट बढ़ सकता है।