Expert

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, 50 की उम्र में भी नहीं होगी कोई परेशानी

ऐसा कहा जाता है कि 30 साल की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में कुछ नेचुरल तरीके हैं, जिसको फॉलो किया जाए, तो हड्डियां मजबूत रहती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, 50 की उम्र में भी नहीं होगी कोई परेशानी

हमारा शरीर हड्डियों का ढांचा है। अगर ढ़ांचे में किसी तरह की कोई परेशानी आ गई, तो पूरा शरीर ही खराब हो जाता है। चाहें बात पैरों की हो, कमर की या फिर रीढ़ की हड्डी। इनमें से कोई भी हड्डी कमजोर हुई तो इसका असर पूरे शरीर पर होता है। ऐसा कहा जाता है कि स्वस्थ्य व्यक्ति की हड्डियों का विकास (Bones Development) 30 साल तक की उम्र तक होता है। इस दौरान अगर हड्डियां सही तरीके से विकसित और मजबूत हो जाए, तो बढ़ती उम्र में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। हालांकि इन दिनों खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड और सोडा का सेवन करने की वजह से लोगों को कम उम्र में ही हड्डियों की प्रॉब्लम (Bone Health Issue) हो रही है। मैं ऐसे कई बच्चों और 30 साल से कम उम्र के नौजवानों को जानती हूं, जिनकी कमर और पैरों में एक बार फ्रैक्चर हुआ और वह कई सालों तक परेशान रहे। क्योंकि उनकी हड्डियों उम्र के हिसाब से कमजोर थीं।

कमजोर हड्डियों को ठीक करने के लिए वैसे तो मार्केट में कई हेल्थ प्रोडक्ट मौजूद हैं, लेकिन उनका सही इस्तेमाल कैसे किया जाए इसकी जानकारी किसी को नहीं है। लोग बिना किसी डॉक्टरी सलाह के हड्डियों को ठीक करने वाले प्रोडक्ट का सेवन कर रहे हैं। जिसकी वजह से यह प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ रही है। इसलिए आज हम आपको हड्डियों को नेचुरल तरीकों से कैसे मजबूत बनाया जा सकता है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाने के 5 उपाय - 7 Natural Ways to Build Healthy Bones

हेल्थ कोच और डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्सपर्ट ने 7 चीजों के बारे में बताया है, जिससे हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

1. कैल्शियम युक्त डाइट लें

एक्सपर्ट का कहना है कि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए रोजाना कम से कम एक गिलास दूध जरूर पिएं। जिन लोगों को दूध पसंद नहीं है वह तिल और रागी जैसे विकल्प को चुनकर शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।

2. विटामिन डी है जरूरी

विटामिन डी को हड्डियों के विकास के लिए जरूरी माना जाता है। शरीर में विटामिन डी की पूर्ति करने के लिए रोजाना कम से कम 15 से 20 मिनट धूप में जरूर बैठें। जहां तक संभव हो धूप में सुबह के समय बैठें। ऐसा कहा जाता है कि सुबह की पहली धूप में ज्यादा विटामिन डी पाया जाता है।

3. मैग्नीशियम का भी रखें ध्यान

हड्डियों के विकास और उसकी मजबूती के लिए मैग्नीशियम भी बहुत ज्यादा जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि विटामिन डी का सेवन कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। जबकि मैग्नीशियम विटामिन डी का लेवल ठीक रखने में मददगार है। मैग्नीशियम के लिए आप डाइट में बादाम, केला और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः कंप्यूटर की तरह तेज काम करेगा दिमाग, आज से ही फॉलो करें एक्सपर्ट की ये 4 टिप्स

4. सॉफ्ट ड्रिंक न पिएं

सॉफ्ट ड्रिंक या सोडा युक्त ड्रिंक का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हड्डियां कमजोर हो सकती है। दरअसल, सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फेट होता है, जो कैल्शियम के अवशोषण को रोकता है। जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होती हैं और फ्रैक्चर का खतरा भी बढ़ता है। गर्मियों में जिन लोगों को सॉफ्ट ड्रिंक, सोडा या कोला की ज्यादा क्रेविंग होती है वह लस्सी, छाछ और नींबू-पानी जैसे ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं।

5. कोलेजन का करें सेवन

ज्यादातर लोग कोलेजन को स्किन और बालों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह हड्डियों के लिए भी बहुत जरूरी है। कोलेजन एक प्रोटीन होता है, जो हड्डियों के विकास में भी मददगार है। डाइटिशियन मनप्रीत कालरा का कहना है कि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सुबह 11 बजे के आसपास कोलेजन पाउडर का सेवन करना चाहिए। आपकी शारीरिक संरचना के हिसाब से कौन सा कोलेजन आपके लिए सही है, इसकी जानकारी आप डॉक्टर से प्राप्त कर सकते हैं।

Image Credit: Freepik.com

 

 

Read Next

पाम ऑयल क्या है? जानें सेहत के लिए क्यों माना जाता है इसे खतरनाक

Disclaimer