Doctor Verified

क्या फूड पॉइजनिंग भी एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है? डॉक्टर से जानें

Is Food Poisoning Contagious and How it Spreads : क्या फूड पॉइजनिंग की समस्या संक्रामक होती है? आइए डॉक्टर से इस सवाल का जवाब जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या फूड पॉइजनिंग भी एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है? डॉक्टर से जानें


Is Food Poisoning Contagious and How it Spreads : अक्सर बाहर के अनहाइजीनिक तरीके से बने तले-भुने फूड्स को खाकर लोग फूड पॉइजनिंग की समस्या का सामना करते हैं। स्वाद के कारण लोग घर के बने साफ और पौष्टिक खाने को छोड़कर बाहर का खाना पसंद करते हैं। यह खाना स्वादिष्ट होता है, लेकिन सेहत के लिए उतना ही नुकसानदायक भी होता है। आज के इस आर्टिकल में हम फूड पॉइजनिंग के बारे में बात करेंगे। फूड पॉइजनिंग खाने को दूषित करने वाले बैक्टीरिया, वायरस, या अन्य सूक्ष्मजीवों के कारण होती है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या फूड पॉइजनिंग की समस्या संक्रामक हो सकती है? आइए इस सवाल का जवाब डॉ. हर्ष कपूर, अध्यक्ष - मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी, मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा (Dr. Harsh Kapoor, Chairman - Metro Institute of Gastroenterology, Hepatology, Metro Hospital, Noida) से विस्तार में जानते हैं।

फूड पॉइजनिंग क्या है?- What is Food Poisoning

food poisioning

फूड पॉइजनिंग एक ऐसी स्थिति है, जिसमें खाने में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस या अन्य जीवाणु शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इससे शरीर में गुड और बैड बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है और व्यक्ति बीमार हो जाता है। यह स्थिति आमतौर पर खाने की खराब गुणवत्ता या अस्वच्छता के कारण उत्पन्न होती है। आमतौर पर ई. कोली बैक्टीरिया के कारण फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। यह बैक्टीरिया कुछ मिल्क प्रोडक्ट्स में पाया जा सकता है। खासकर बिना पाश्चुरीकृत दूध और उन उत्पादों में जो कच्चे दूध से बनाए जाते हैं। इसके अलावा, अगर खाने को सही तरह से स्टोर न किया जाए, तो अन्य फूड्स में भी यह बैक्टीरिया पनप सकता है।

इसे भी पढ़ें- रोज अंडा खाने से हो सकती हैं फूड पॉइजनिंग और पेट दर्द समेत ये 5 समस्याएं, ज्यादा मात्रा होती है नुकसानदायक

फूड पॉइजनिंग के लक्षण क्या हैं?- What are the Symptoms of Food Poisoning

फूड पॉइजनिंग की स्थिति में शरीर के अंदर कई लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए इन संकेतों के बारे में जानते हैं:

  • पानी जैसे दस्त
  • पेट में ऐंठन
  • उल्टी
  • बुखार
  • सिरदर्द
  • शरीर में कमजोरी
  • पेट में दर्द
  • मतली

फूड पॉइजनिंग संक्रामक है या नहीं?- Is Food Poisoning Contagious or Not

डॉ. हर्ष कपूर के मुताबिक, कुछ बैक्टीरिया, वायरस या परजीवियों के कारण होने वाली फूड पॉइजनिंग संक्रामक हो सकती है। ऐसे में आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आप इस समस्या को फैलने से रोकना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • फूड पॉइजनिंग के लक्षण गायब होने तक स्कूल या काम पर जाने से बचें। इस दौरान आपको घर पर रहने की कोशिश करनी चाहिए।
  • शौचालय जाने के बाद और पशु या मानव मल के संपर्क में आने के बाद आपको अपने हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोना चाहिए।
  • इसके बाद जब तक फूड पॉइजनिंग के लक्षण गायब न हो जाएं और आप बेहतर महसूस न करें, तब तक भोजन या पेय पदार्थ न बनाएं और न ही छुएं।
  • बच्चों को सिखाएं कि वे अपने हाथ ठीक से कैसे धो सकते हैं। इस  स्थिति में हाइजीन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है।
  • आपको घर में आमतौर पर छुई जाने वाली सतहों को कीटाणुरहित करना चाहिए।  ऐसे में आप लाइट स्विच, दरवाजे के हैंडल, काउंटर टॉप, रिमोट कंट्रोल आदि को साफ रख सकते हैं।
  • आखिर में प्रत्येक उपयोग के बाद बाथरूम शौचालय को कीटाणुनाशक वाइप्स या स्प्रे से साफ जरूर करें।

इसे भी पढ़ें- हैदराबाद में मोमोज खाने के बाद महिला की मौत, 20 बीमार, जानें कैसे स्ट्रीट फूड्स बनते हैं फूड पॉइजनिंग का कारण

कुल मिलाकर, फूड पॉइजनिंग की समस्या संक्रामक हो सकती है। आपको इससे बचने के लिए ऊपर बताई टिप्स को फॉलो करना चाहिए। यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकती है। साथ ही, फूड पॉइजनिंग को गंभीर रूप लेने से रोक सकती हैं।

Read Next

किडनी में फंगल इंफेक्शन के होते हैं ये 5 संकेत, डॉक्टर ने बताया नजरअंदाज करना कितना भारी पड़ सकता है

Disclaimer