
Can Orange Peels Be Used For Cleaning Eyes in Hindi: भारत में कई समस्याओं के समाधान के लिए सबसे पहले घरेलू नुस्खों को अपनाया जाता है। ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जो आपके सेहत, स्किन और अन्य चीजों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, और उनके सही होने के कई वैज्ञानिक तथ्य भी हैं। लेकिन, कुछ ऐसे भी नुस्खे हैं, जिसका इस्तेमाल आपके लिए हानिकारक हो सकता है, लेकिन इसके बाद भी लोग उन चीजों पर भरोसा कर लेते हैं। इसी तरह हमारे समाज में कई तरह के मिथक और अंधविश्वस है, जिन पर लोग आसानी से भरोसा कर लेते हैं और कई बार ये आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। जिसमें आंखों में संतरे के छिलके का रस निचोड़ना भी शामिल है। कई लोगों का मानना है कि आंखों में संतरे के छिलके का रस डालने से आंखें साफ हो जाती है, लेकिन सच में ऐसा होता है या नहीं आइए जानते हैं।
सेहत और खानपान से जुड़े ऐसे ही मिथकों और अंधविश्वास के पीछे छिपे साइंस के बारे में जानकारी देने के लिए ओन्लीमायहेल्थ "अंधविश्वास या साइंस" (Misconception or Science) सीरीज चला रहा है। इस सीरीज के तहत हम आपको ऐसे ही अंधविश्वासों से जुड़े साइंस और वैज्ञानिक तथ्यों के बारे में बताने की पूरी कोशिश करेंगे।
क्या सच में आंखों में संतरे के छिलके का रस निचोड़ना सही है? - Can We Spray Orange Peel in The Eye in Hindi?
हमारे समाज में कई तरह के अजीबोगरीब उपाय और घरेलू नुस्खों को अपनाया जाता हैं, जो अक्सर हम सुनते या देखते आ रहे हैं। इनमें से कुछ उपाय तो वैज्ञानिक रूप से सही होते हैं, लेकिन कुछ केवल अंधविश्वास पर ही आधारित होते हैं, जिसमें संतरे के छिलके से आंख साफ करने से जुड़ा अंधविश्वास है। बचपन में स्कूल या घर में जब हम अपने भाई-बहन या दोस्तों के साथ संतरे खाते थे, इसके बाद बचे हुए छिलकों के रस को अक्सर एक दूसरे की आंखों में डालते थे ये कहते हुए कि इससे आंखें साफ हो जाएंगी। कई बार हमने घर के बड़े बुजुर्गों के मुंह से भी सुना है कि अरे संतरे के छिलके के रस को आंखों में निचोड़ने से आंखें साफ हो जाती है, लेकिन ये पूरी तरह अंधविश्वास होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या सच में कुत्ते के काटने पर हल्दी मिर्च लगने से रेबीज खत्म हो जाता है? जानें क्या है सच्चाई
संतरे के छिलके का रस आंखों में डालने से क्या होता है? - What Happens When You Squeeze An Orange Peel On Eyes in Hindi?
रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, "संतरे का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसके छिलके भी अलग-अलग तरह से स्वास्थ्य फायदों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, कई लोग यह सोचते हैं कि संतरे के छिलके को आंखों में निचोड़ने से उनकी आंखें साफ हो जाएंगी। हालांकि, यह धारणा पूरी तरह गलत है और यह आंखों के लिए हानिकारक हो सकती है, क्योंकि आंखों में संतरे के छिलके को निचोड़ने से आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-
1. आंखों में जलन और चुभन
संतरे के छिलके में ज्यादा सिट्रस एसिड होता है, जो स्किन और आंखों के लिए काफी तेज हो सकता है। इसलिए, जब इसे आंखों में निचोड़ा जाता है तो यह आंखों में जलन और चुभन का कारण बन सकता है।
2. आंखों में इंफेक्शन का जोखिम
संतरे के छिलके में गंदगी और बैक्टीरिया भी हो सकते हैं, जो आंखों में इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। आंखों में इंफेक्शन होने के कारण आंखों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी बढ़ सकती है।

3. आंखों का सूजन
संतरे के छिलके के रस को आंखों में डालने के कारण होने वाली जलन और एसिड से आंखों में सूजन और रेडनेस की समस्या हो सकती है। इस समस्या के कारण आंखों से पानी आने की समस्या भी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: अंधविश्वास या साइंस: क्या वाकई पपीता और अनानास खाने से गर्भपात होता है? डॉक्टर से जानें
संतरा के छिलके का उपयोग कैसे करें? - How To Use Orange Peel in Hindi?
संतरा पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जो विटामिन सी, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसे खाने से स्किन, हड्डियां और इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। वहीं, संतरे के छिलके का उपयोग अक्सर घरेलू नुस्खों के रूप में किया जाता है। इसका इस्तेमाल लोग अपने स्किन केयर या अन्य घरेलू नुस्खों में उपयोग करते हैं। संतरे के छिलके में पोटेशियम, कैल्शियम, और विटामिन C होता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, इसके फायदे के बावजूद संतरे के छिलके को आंखों में निचोड़ने का तरीका बिल्कुल गलत है और इसका इस्तेमाल करने से आंखों को नुकसान हो सकता है।
आंखों की देखभाल कैसे करनी चाहिए? - How To Take Care Of Eyes in Hindi?
- तेज धूप में बाहर जाने से आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए, जब भी बाहर जाएं, तो सनग्लासेस जरूर पहनें।
- अगर आप दिनभर कंप्यूटर या मोबाइल पर काम करते हैं, तो हर 20 मिनट पर आंखों को कुछ सेकेंड के लिए आराम दें। इससे आंखों की थकान कम होगी।
- आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन A, C और E से भरपूर डाइट लेना जरूरी है। इसलिए, आप अपनी डाइट में गाजर, पालक, और अंडे जैसी चीजें शामिल करें।
- रोज सुबह और शाम आंखों को साफ पानी से धोना चाहिए। ताकि आंखों की गंदगी को साफ किया जा सके।
निष्कर्ष
संतरे के छिलके में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, लेकिन आंखों में इसका इस्तेमाल करना बहुत खतरनाक हो सकता है। यह आंखों में जलन, सूजन, और इंफेक्शन का कारण बन सकता है। इसलिए, संतरे के छिलके को आंखों में निचोड़ने से बचें और अगर आपकी आंखों में किसी तरह की जलन या दर्द महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें और किसी भी तरह के अंधविश्वास पर भरोसा करने से पहले इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण जान सकते हैं।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version