आंखे हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है, जिसके बिना जीवन जीने के बारे में सोचना भी किसी व्यक्ति के लिए बहुत मुश्किल है। हमारी आंखे हमे दुनिया देखने में मदद करती है। हम अक्सर फिट रहने के लिए हेल्दी मॉर्निंग रूटीन फॉलो करते हैं, लेकिन अपनी किमती आंखों की केयर करना भूल जाते हैं। सुबह उठने के बाद आंखों में थकान और जलन की समस्या कई लोगों लोगों में आम होती है, जिसे एक सही मॉर्निंग आई केयर रूटीन ( What is a good eye routine) की मदद से ठीक किया जा सकता है। सुबह के लिए आई केयर रूटीन ( morning eye care routine) क्या होना चाहिए और आंखों को हेल्दी कैसे रखे? आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सुबह क्या करें? - What To Do in The Morning To Keep Eyes Healthy in Hindi?
आई केयर हमारे लिए बेहद जरूरी है। हम व्यक्ति को एक हेल्दी आई केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। ऐसे में घर पर आंखों की देखभाल कैसे करें या सुबह के लिए आई केयर रूटीन कैसा होना चाहिए? य़ह सभी लोगों को पता होना चाहिए। इसलिए, आप आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप आयुर्वेदिक डॉ, श्रेय शर्मा के द्वारा बताए इस आई केयर रूटीन को फॉलो कर सकते हैं।
1. आंखों को पानी से धोना
सुबह उठते ही सबसे पहला काम आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप आंखों को पानी से धोएं। इससे आपकी आंखों की थकान और नींद दूर होती है। इसके अलावा, आंखों में होने वाली जलन और सूजन को भी कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, हल्का ठंडा पानी आंखों को ताजगी और राहत देने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: सनग्लासेस आंखों को कैसे सुरक्षित रखते हैं? डॉक्टर से जानें
2. गुलाब जल का उपयोग
गुलाब जल का उपयोग भी अपनी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर सोकर उठने के बाद आपकी आंखों में सूजन या जलन हो रही है तो आप हल्के गुलाब जल से अपनी आंखों को धो सकते हैं। गुलाब जल में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंखों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं और आंखों को ताजगी देते हैं।
3. त्रिफला पानी से आंखे धोना
आंखों को साफ करने के बाद आप अपनी आंखों को त्रिफला पानी से भी धो सकते हैं। आयुर्वेद में त्रिफला का पानी आंखों के लिए (How do you clean your eyes every morning) बेहद फायदेमंद माना गया है। त्रिफला में एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य गुण होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। त्रिफला को रात भर पानी में भिगोकर रखे और सुबह उसे छानकर आंखों को धोएं। यह आंखों की सफाई करने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ भी रखता है।
4. आंखों की एक्सरसाइज
आंखों को साफ करने के साथ सुबह के रूटीन में कुछ आंखों की एक्सरसाइज शामिल करना भी बेहद जरूरी है। आंखों की एक्सरसाइज करने से आपकी आंखों को आराम और ताजगी (How to make your eyes look better in the morning) मिलती है। आंखों की एक्सरसाइज करने के लिए आप अपनी आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं घुमा सकते हैं या फिर अपनी आंखों को गोलाकर में भी घूमा सकते हैं। इससे आपके आंखों के आसपास की मसल्स मजबूत होती है और आंखें हेल्दी रहती है।
इसे भी पढ़ें: आंखों को स्वस्थ के लिए फॉलो करें WHO की ये गाइडलाइन्स, लंबे समय तक बरकरार रहेगी रोशनी
5. अंजन विधि
सुबह के आई केयर रूटीन में आप कभी-कभी अंजन विधि भी शामिल कर सकते हैं। आयुर्वेद में अंजन विधि का बहुत महत्व है। इसमें कई खास तरह के तेलों और औषधियों का उपयोग करके आंखों के आसपास की स्किन पर लगाया जाता है। इससे आंखों के ब्लड फ्लो में सुधार होता है और आंखे स्वस्थ रहती है। लेकिन, ध्यान रहे किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानकारी लेने के बाद ही आप अंजन विधि को करें, ताकि किसी तरह की जलन या इंफेक्शन से बचाव हो सके।
6. नाक में तेल डालना
सुबह के रूटीन में नाक में तेल डालने की विधि भी आपके आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। नाक में थोड़ा सा तिल का तेल या गाय का घी डालें, इससे आपके आंखों की रोशनी में सुधार होता है और आंखों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
निष्कर्ष
सुबह की आई केयर रूटीन की मदद से हम अपनी आंखों को स्वस्थ, और ताजा रख सकते हैं। लेकिन, अगर आप किसी भी उपाय को करने से पहले कंफ्यूज हो तो आई केयर एक्सपर्ट या आयुर्वेदिक डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik