Doctor Verified

गर्मियों में ठंडे पानी से आंखें धोना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक? जानें डॉक्टर से

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखें धोनी की आदत को फॉलो करना चाहिए। गर्मियों में आंखें धोना फायदेमंद होता है। ऐसा करने से न केवल आपकी आंखें हेल्दी रहती हैं बल्कि, आप फ्रेश भी फील करते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में ठंडे पानी से आंखें धोना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक? जानें डॉक्टर से

Is it Beneficial or Harmful to Wash Eyes With Cold Water in Summer in Hindi: शरीर के अन्य अंगों के साथ-साथ आंखों का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी होता है। लेकिन, आजकल स्क्रीन ज्यादा देखने के चलते लोगों को कम उम्र से ही आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मोबाइल, लैपटॉप आदि का ज्यादा इस्तेमाल करने से न केवल आंखों के देखने की क्षमता पर असर पड़ता है, बल्कि इससे आंखें कमजोर भी होने लगती हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखों को धोना भी बेहद जरूरी होता है।

लेकिन, कुछ लोग आंखों को नहीं धोते हैं। लेकिन, वहीं कुछ लोग आंखों को गलत तरीके से धोते हैं, जिसके चलते उन्हें आंखों से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि गर्मियों में ठंडे पानी से आंखें धोना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक? इसका सही जवाब जानने के लिए इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये डॉ. बासु आई केयर सेंटर और जगत फार्मा के निदेशक डॉ. मनदीप सिंह बासु (Dr. Mandeep Singh Basu) से जानते हैं इसके बारे में। 

गर्मियों में ठंडे पानी से आंखें धोना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक?

डॉ. बासु के मुताबिक आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखें धोनी की आदत को फॉलो करना चाहिए। गर्मियों में आंखें धोना फायदेमंद होता है। ऐसा करने से न केवल आपकी आंखें हेल्दी रहती हैं बल्कि, आप फ्रेश भी फील करते हैं। ऐसा करने से आपकी मेंटल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है। इससे आंखों की जलन और सूजन में काफी आराम मिलता है। अगर आप गर्मियों में ठंडे पानी से आंखें धो रहे हैं तो इसके लिए पहले सही तरीका जान लेना अच्छा होता है। गलत तरीके से आंखों को धोना कई बार सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। 

eyewash-inside

आंखें धोने का सही तरीका

अगर आप आंखों को धो रहे हैं तो इसके लिए आंखों को बंद करके उसके ऊपर से ठंडे पानी के छीटे मारने चाहिए। इससे आंखों पर चोट नहीं लगती है। इसके लिए आपको सिर को सिंक या पीछे की ओर न करते हुए थोड़ा सा झुककर आंखों को धोना चाहिए। इसके बाद आंखों को धीरे-धीरे करके खोलें और किसी साफ कपड़े से धोएं। दरअसल, ठंडे पानी के छीटे आंखों में जाने से कई बार आंखों में मौजूद टिशु प्रभावित हो सकते हैं। ठंडे पानी के प्रेशर से कई बार आंखों पर प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही आपको यह आंखों को धोने से पहले हाथों को साबुन से धोना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - ग्लूकोमा (काला मोतिया) से आंखों को कैसे बचाएं? डॉक्टर्स से जानें टिप्स 

गर्मियों में आंखों को धोने के फायदे

  1. गर्मियों में आंखों को धोने से आंखों की थकान दूर होती है साथ ही आंखें ताजी रहती हैं।
  2. गर्मियों में आंखों को धोने से आंखों की नमी बरकरार रहती है और ड्राईनेस नहीं आती है।
  3. आंखें धुलने से आंखों की सूजन कम होती है।
  4. इससे सिरदर्द या सिर में भारीपन में भी आराम मिलता है।
  5. ऐसा करने से आंखों में मौजूद गंदगी और दूषित कण आसानी से निकलते हैं।
  6. गर्मियों में आंखें धुलने से आप तरोताजा महसूस करते हैं। 

Read Next

बाईं पसली के नीचे दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer