Doctor Verified

कंजक्टिवाइटिस होने पर आंखों की सफाई कैसे करें? जानें डॉक्टर से

How to Clean Eyes in Case of Conjunctivitis : कंजक्टिवाइटिस होने पर आंखों को साफ करना बहुत जरूरी हो जाता है। आइए डॉक्टर से आंख को साफ करने का तरीका जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कंजक्टिवाइटिस होने पर आंखों की सफाई कैसे करें? जानें डॉक्टर से

How to Clean Eyes in Case of Conjunctivitis : आमतौर पर कंजक्टिवाइटिस की समस्या मानसून के मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन अगर आप आंखों की सफाई का अच्छी तरह से ख्याल नहीं रखते हैं, तो आंखों में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। बता दें कि आंखें शरीर के बहुत ही सेंसिटिव हिस्से में से एक होती हैं। ऐसे में आपको आंखों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आंखों की सबसे आम समस्याओं में से एक कंजक्टिवाइटिस  संक्रमण होता है। इससे आंखों में लालामी, दर्द और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कंजक्टिवाइटिस के बारे में सभी जरूरी बातें और आंखों को साफ करने का सही तरीका बताएंगे। इस बारे में हमने डॉ. अनुराग वाही, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक, शार्प साईट आई हॉस्पिटल्स (Dr. Anurag Wahi, Senior Ophthalmologist, Sharp Sight Eye Hospitals) से बात की है।  

कंजक्टिवाइटिस संक्रमण क्या है? - What is Conjunctivitis Infection

pink eye cleaning tips

कंजक्टिवाइटिस को अंग्रेजी में पिंक आई भी कहा जाता है। बता दें कि आमतौर पर इस स्थिति को 'आंख आना' कहते हैं, यह एक संक्रामक बीमारी है। कंजक्टिवाइटिस आंखों की बाहरी झिल्ली (कंजंक्टिवा) में सूजन के कारण हो सकती है। यह समस्या कई कारणों से फैल सकती है। बता दें कि यह बीमारी मानसून और बदलते हुए मौसम ज्यादा फैलती है। ऐसे में आंखों में जलन, लालिमा और पानी आना जैसी स्थितियां हो सकती हैं।

किन कारणों से होता है कंजक्टिवाइटिस?- What Causes Conjunctivitis

1. वायरल संक्रमण के कारण

बता दें कि यह कंजक्टिवाइटिस का सबसे आम कारण है। आमतौर पर यह स्थिति ठंड या फ्लू के वायरस से हो सकती है। यह बहुत संक्रामक होता है और एक व्यक्ति से दूसरे में फैल सकता है। यह आम सर्दी से जुड़े वायरस के कारण फैलता है। जैसे कि सर्दी-जुकाम पैदा करने वाले वायरस, एडिनोवायरस, हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस, वैरिसेला जोस्टर वायरस, कोरोना वायरस आदि।  

2. बैक्टीरियल संक्रमण कारण

बैक्टीरिया के कारण होने वाला कंजक्टिवाइटिस ज्यादा गंभीर हो सकता है। इससे आंखों में गाढ़ा पीला या हरा डिस्चार्ज निकल सकता है। यह स्थिति स्टेफिलोकोकस या स्ट्रेप्टोकोकस जैसे बैक्टीरिया के सीधे संपर्क में आना, गंदे हाथों से आंखों को छूना और पर्सनल चीजों को साझा करने की वजह से हो सकती है।  

3. एलर्जी के कारण

कई बार कंजक्टिवाइटिस की समस्या धूल, धुएं या पालतू जानवरों के कारण भी हो सकती है। इसे एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस कहा जा सकता है। बता दें कि इस स्थिति में आमतौर पर दोनों आंखों पर बुरा असर होता है और आंखों में खुजली के साथ लालिमा की समस्या हो सकती है।

4. केमिकल के संपर्क में आने के कारण

बता दें कि धुएं, क्लोरीन युक्त पानी, कॉस्मेटिक्स या अन्य हानिकारक केमिकलों के संपर्क में आने से आंखों में जलन और सूजन हो सकती है। इन कारणों से भी आंखों में कंजक्टिवाइटिस की समस्या हो सकती है।

कंजक्टिवाइटिस के लक्षण- Symptoms of Conjunctivitis

  • आंखों में लालिमा और सूजन
  • आंखों में खुजली और जलन
  • आंखों में पानी आना या गाढ़ा डिस्चार्ज निकलना
  • रोशनी को लेकर सेंसिटिविटी बढ़ना
  • आंखों में किरकिरापन होता है
  • पलकें चिपकना

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है कंजक्टिवाइटिस का खतरा? जानें डॉक्टर से

आंखों को कैसे करें साफ? - How to Clean Your Eyes

  •  कंजक्टिवाइटिस होने के बाद आंखों से स्राव निकलता है। इसे साफ करने के लिए आप लिंट-फ्री कपड़े और पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आपको अपनी आंखों के अंदरूनी कोने से बाहरी कोने तक पोंछना है।
  • इसके बाद गुनगुने पानी में रुई के फाहे को भिगोकर पलकों पर जमी पपड़ी को साफ करें।
  • आप चाहें, तो बोरिक एसिड के पानी से आंखों को धो सकते हैं।
  • आंखों पर गर्म या ठंडे सेक लगा सकते हैं।
  • इसके अलावा, आप आंखों में गुलाब जल, एलोवेरा जेल और आई ड्रॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन बातों का ख्याल रखें- Important Things About Conjunctivitis

  1. आपको कंजक्टिवाइटिस होने पर आंखों को छूने से पहले और बाद में हाथ को धोना चाहिए।
  2. आंखों को रगड़ने से बचना चाहिए। इससे संक्रमण ज्यादा फैल सकता है।
  3. आपको कंजक्टिवाइटिस से संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनानी चाहिए। अगर किसी को कंजक्टिवाइटिस है, तो उनके तौलिए, रूमाल, तकिया या अन्य पर्सनल चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  4. आई ड्रॉप्स और दवाइयों का सही उपयोग करना जरूरी है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी आई ड्रॉप्स या दवा न लें।

इसे भी पढ़ें- कंजंक्टिवाइटिस (लाल आंखें) होने पर नजर आते हैं ये 6 लक्षण, जानें कैसे करें मैनेज

बता दें कि कंजक्टिवाइटिस आमतौर पर एक हल्की और आसानी से ठीक होने वाली समस्या है, लेकिन सही देखभाल और सावधानी के बिना आप इससे बचाव नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी आंखों की सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। कंजक्टिवाइटिस होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।  

Read Next

गर्दन और सिर में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer