Conjunctivitis Symptoms And Tips To Manage It In Hindi: बारिश के दिनों में स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होती हैं। इसमें आंखों से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं, जैसे कंजंक्टिवाइटिस। कंजंक्टिवाइटिस होने पर आंखें लाल हो जाती हैं, आंखों से पानी आ सकता है इचिंग की समस्या भी हो जाती है। इस तरह की कंडीशन नॉर्मल लाइफ को भी इफेक्ट करने लगती है। यहां तक कि रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित होने लगते हैं। कंजंक्टिवाइटिस की समस्या (Conjunctivitis Ko Kaise Theek Karen) से बचने के लिए आवश्यक है कि आपको इसके लक्षणों (Conjunctivitis Ke Lakshan) के बारे में पता होना चाहिए। इससे कंजंक्टिवाइटिस को मैनेज करना आसान हो जाता है।
कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण- Conjunctivitis Symptoms In Hindi
- कंजंक्टिवाइटिस होने पर एक या दोनों आंखो में रेडनेस छाने लगती है
- कंजंक्टिवाइटिस के कारण आंखों में खुजली हो सकती है
- आंखों में कुछ चुभ रहा है, ऐसा महसूस होना
- एक या दोनों में आंखों से लिक्विड बहना, सोते समय आंखों में पपड़ी का जम जाना और सुबह के समय आंखों को खोलने में दिक्कत आना
- आंखों से बार-बार आंसू बहना
- लाइट के प्रति सेंसिटिविटी का बढ़ना, जिसे फोटोफोबिया के नाम से जाना जाता है।
कंजंक्टिवाइटिस को मैनेज कैसे करें- How Can Conjunctivitis Be Managed In Hindi
बारिश के दिनों में आंखों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। यह बिल्कुल नॉर्मल है। लेकिन, आप कुछ जरूरी उपाय अपनाकर, कंजंक्टिवाइटिस जैसी बीमारी से बचाव कर सकते हैं, जैसे-
आंखों को न छुएं
कंजंक्टिवाइटिस होने पर आंखों को बार-बार छूने से बचें। हालांकि, कंजंक्टिवाइटिस होने पर आंखों में जलन और इचिंग होती रहती है। ऐसे में आंखों पर अपने आप हाथ चला जाता है। लेकिन, आप ऐसा करने से बचें। कंजंक्टिवाइटिस होने पर आंखों को छूने से समस्या बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें: आंख आने की समस्या (कंजक्टिवाइटिस) होने पर आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जल्द दूर होगा संक्रमण
हाथों को धोते रहें
कंजंक्टिवाइटिस की समस्या को कम करने के लिए जरूरी है कि आप बार-बार अपने हाथ धोते रहें। साफ हाथ से आंखों को छूने से समस्या कम होती है। इससे आंखों का संक्रमण फैलता भी नहीं है। लेकिन, ध्यान रखें कि जितनी बार आंखों को छूना हो, उतनी ही बार हाथों को साफ करें।
साफ तौलिए का इस्तेमाल करें
कंजंक्टिवाइटिस होने पर बार-बार आंखों को सादे पानी से धोना चाहिए। इससे इचिंग की समस्या में कमी होती है। लेकिन, चेहरा धोने के बाद पोंछने के लिए जिस तौलिए को यूज करते हैं, वह भी साफ होना चाहिए। ध्यान रखें गंदे तौलिए को आंखों के संपर्क में न आने दें। इससे आंखों में इचिंग या रेडनेस बढ़ सकती है।
आंखों में मेकअप न करें
कंजंक्टिवाइटिस होने पर आंखों से जुड़े मेकअप करने से बचना चाहिए। इन दिनों बेहतर होगा कि कोई भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट आंखों में यूज करने से बचें। इससे संक्रमण फैल सकता है और आंखों की सूजन भी बढ़ जाती है। इसके अलावा, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में कई तरह के केमिकल्स यूज होते हैं, जो कि कंजंक्टिवाइटिस जैसी कंडीशन के लिए सही नहीं होती है।
All Image Credit: Freepik