आँख आने (कंजंक्टिवाइटिस) के इन लक्षणों को सामान्य समझकर न करें नजरअंदाज

Conjunctivitis Pink Eye Symptoms: आंखे आने पर शरीर में ये 5 लक्षण नजर आ सकते हैं। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Mar 19, 2023 11:00 IST
आँख आने (कंजंक्टिवाइटिस) के इन लक्षणों को सामान्य समझकर न करें नजरअंदाज

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Conjunctivitis Pink Eye Symptoms: आंखे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती हैं। कई बार इनमें जरा सी परेशानी भी बड़ा रूप ले लेती है। कई बार आंखों में खुजली, रेडनेस और जलन आदि का नॉर्मल परेशानी समय कर इसे लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करते हैं। आंखों में इस तरह के लक्षण होने पर ये आँख आने (कंजंक्टिवाइटिस) के लक्षण हो सकते हैं। कंजंक्टिवाइटिस अधिकतर दो हफ्तों में आसानी से ठीक हो जाती है। आंखों में कंजक्टिवा नाम की एक पारदर्शी पतली झिल्ली होती है, कंजक्टिवा हमारी आंखों की पुतली के सफेद भाग और पलकों के अंदरूनी भाग को कवर करती है, किसी कारण इसमें सूजन आ जाए या इन्फेक्शन हो जाए तो इसे  या कंजंक्टिवाइटिस आंख आना कहते हैं। ध्यान रखें अगर ये समस्या 1 से 2 हफ्तों में ठीक न हो, तो डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें।

आंखों में खुजली

अगर लगातार बिना किसी कारण के आपकी आंखों में खुजली की समस्या हो, तो ये कंजंक्टिवाइटिस की समस्या हो सकती है। ऐसे समय में आंखों में खुजली करने से बचना चाहिए और आंखों को साफ करने के लिए साफ कपड़े का ही इस्तेमाल करें।

आंखों में ज्यादा आंसू

आंखों में ज्यादा आंसू आने की समस्या को भी कंजंक्टिवाइटिस का लक्षण माना जा सकता है। ज्यादा आंसू आंखों को लाल करने के साथ कंजंक्टिवाइटिस की समस्या को भी बढ़ाते हैं। ज्यादा आंसू होने से ड्राई स्किन की समस्या भी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में पीठ का कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

कॉन्टैक्ट लेंस से असहज महसूस करना

कई बार कॉन्टैक्ट लेंस से असहज महसूस होने पर भी इस को टालते रहते है लेकिन अगर आप 1 से 2 दिन तक लगातार कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से परेशानी का अनुभव करते रहते हैं, तो ये लक्षण कंजंक्टिवाइटिस का हो सकता है। कंजंक्टिवाइटिस होने पर कॉन्टैक्ट लेंस पहनने में असहज महसूस हो सकता है।

पलकों का चिपकना

पलकों का चिपकना भी एक लक्षण है कंजंक्टिवाइटिस होना का। कंजंक्टिवाइटिस होने पर आंखों पर चिपचिपापन लग सकता है और आंखों में इरिटेशन की समस्या भी हो सकती है। कई बार उठने के बाद भी आंखों में चिपचिपापन का अनुभव हो सकता है। इससे बचने के लिए आंखों को नॉर्मल पानी से वॉश करें।

रोशनी से दिक्कत महसूस होना

आंखों में कंजंक्टिवाइटिस की समस्या होने पर आंखों की रोशनी में भी असर हो सकता है। इससे बचने के लिए आंख होने की समस्या होने पर, तुरंत डॉक्चर से संपर्क करें। कई बार जब आंखों की रोशनी में दिक्कत महसूस हो, तो आंखों को केवल ठंडे पानी से धोएं।

आँख आने कंजंक्टिवाइटिस की समस्या होने पर ये लक्षण नजर आ सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें ये लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

All Image Credit- Freepik

Disclaimer