Does Splashing Water Cause Dry Eyes in Hindi: कुछ लोगों को आंखों पर पानी के छीटे मारने की आदत होती है। कई लोग मानते हैं कि आंखों पर ठंडे पानी के छीटे मारने से आंखों की थकान कम होती है। कुछ लोग तो इसे अपने मॉर्निंग रूटीन का हिस्सा बना लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो रुकें। कहीं यह आदत आपकी आंखों की सेहत पर भारी तो नहीं पड़ रही है। जी हां, आंखों पर लगातार पानी के छीटे मारने से कई बार ड्राई आई की भी समस्या हो सकती है। आइये आंखों के आयुर्वेदिक डॉ. मनदीप सिंह बासु से जानते हैं आंखों पर छीटे मारने से ड्राई आई होती है या नहीं?
क्या आंखों पर छीटे मारने से ड्राई आंखों की समस्या होती है?
डॉ. मनदीप के मुताबिक आंखों में ज्यादा पानी के छीटे मारने से आंखों में ड्राईनेस हो सकती है। कुछ लोग इस क्रिया को दिनभर में कई बार करते हैं, जिससे आंखों के अंदर ड्राईनेस आ सकती है। आंखें नैचुरल ल्यूब्रिकेंट बनाती हैं, जब हम पलकों को छपकाते हैं तो इससे आंखों में मौजूद ल्यूब्रिकेंट आपको ड्राईनेस से बचाता है। वहीं, आंखों पर बार-बार पानी के छीटे मारने से इसमें मौजूद ल्यूब्रिकेंट खत्म या कम होने लगता है, जिससे आंखें सूखने लगती हैं। इसलिए बार-बार आंखों पर छीटे मारने की गलती नहीं करनी चाहिए।
View this post on Instagram
आंखों पर बार-बार पानी के छीटे मारने के नुकसान
- आंखों पर बार-बार पानी के छीटे मारने से कई बार धुंधला दिखाई दे सकता है।
- इससे कई बार आंखों में कई बार आलस आ सकता है।
- आंखों पर पानी के ज्यादा छीटे मारने से कई बार सिर दर्द या थकान हो सकती है।
- इस आदत को लंबे समय तक फॉलो करने से कई बार रेटिना पर भी असर पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें - धंसी हुई आंखों (Sunken Eyes) से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेगा फायदा
आंखों की ड्राईनेस से बचने के तरीके
- आंखों की ड्राईनेस से बचने के लिए धूप में चश्मा पहनकर रखें।
- आंखों को थोड़े-थोड़े अंतराल में आराम दें।
- स्क्रीन के सामने ज्यादा समय तक रहने से बचें।
- आंखों से बचने के लिए आपको स्मोकिंग करने से परहेज करना चाहिए।
- तरह-तरह के ल्यूब्रिकेंट डालने से बचें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version