
Reasons for Watery Eyes : लोगों का स्क्रीन टाइम बढ़ने के कारण आंखों से पानी निकलने जैसी समस्याएं होना बहुत आम बात है। हालांकि, अगर आपकी आंखों से बहुत ज्यादा पानी निकलता है, तो यह परेशानी का सबब बन सकता है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आता होगा कि आखिर क्यों आंखों से इतना ज्यादा पानी निकलता है? आइए इस सवाल का जवाब डॉ. नरेंद्र सिंह, सीनियर कंसल्टेंट- ऑप्थल्मोलॉजी (नेत्र), यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी (DR. Narinder Singh, Senior Consultant- Ophthalmology (Eye), Yashoda Super Speciality Hospital Kaushambi) से जानते हैं।
आंखों से बहुत ज्यादा पानी क्यों निकलता है? - Why Does Too Much Water Come Out of the Eyes
आमतौर पर आंखों से पानी निकलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी आंखों से बहुत ज्यादा पानी निकल रहा है, तो ऐसा एपिफोरा की वजह से हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे एपिफोरा (Epiphora) क्या है? अगर इसे आसान शब्दों में समझें, तो एपिफोरा एक मेडिकल टर्म है, जिसका मतलब आंखों से लगातार पानी आना होता है। यह स्थिति एक या दोनों आंखों में हो सकती है।
एपिफोरा के क्या लक्षण हैं?- Symptoms of Epiphora
बता दें कि एपिफोरा का मुख्य लक्षण आंखों से बहुत ज्यादा पानी आना ही होता है। इस स्थिति में आपकी आंखें बहुत नम महसूस होती हैं और आंसू जमा होने लगते हैं। ऐसे में आपको धुंधला दिखाई देने की समस्या हो सकती है। आइए इसके अन्य लक्षण जानते हैं:
- आंखों में सूजन और लालिमा
- आंखों में दर्द
- आंसू गालों पर गिरना
- पलकों का डर्माटाइटिस
- पलकों का पपड़ीदार होना
किन कारणों से एपिफोरा की समस्या होती है- What Causes Epiphora
एपिफोरा की समस्या कई कारणों से हो सकती है। जैसे कि मौसम की स्थिति, जैसे धूप, हवा, ठंड, और धूल, प्रदूषण और तेज रोशनी के कारण, पलकों की सूजन, आंखों में संक्रमण या सूजन के कारण, एलर्जी, साइनस की समस्या या सर्दी-जुकाम के कारण। इसके अलावा, टियर डक्ट ब्लॉक होने की वजह से भी यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- Blocked Tear Duct: क्या है 'आंसू नली में रूकावट'? जानें लक्षण, कारण और उपचार
एपिफोरा का इलाज कैसे करें?- Treatment Of Epiphora
बता दें कि एपिफोरा की समस्या आमतौर पर खुद ठीक हो जाती है, लेकिन अगर यह गंभीर रूप ले लेती है, तो सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। आइए इससे बचाव के कुछ तरीके जानते हैं:
- टियर डक्ट को साफ करने से एपिफोरा की समस्या से बचा जा सकता है।
- बोटुलिनम टॉक्सिन का इंजेक्शन लगाकर आंसू नलिकाओं को आराम दिया जा सकता है।
- एंटीबायोटिक आई ड्रॉप्स की मदद से आंखों की सूजन और जलन को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- रोने का दिल करे तो रो लेना चाहिए, आंसू रोकने से भी हो सकते हैं सेहत को ये कुछ नुकसान
आंखों से आंसू आने के अन्य कारणों पर ध्यान दें, तो इसके पीछे की वजह बैक्टीरिया या छोटे-छोटे दूषित कण हो सकते हैं। यह स्थिति आंखों की ड्राईनेस, टियर डक्ट ब्लॉक होना, एलर्जी, कॉर्निया के फैलने से भी आंखों से पानी आ सकता है। अगर आपको ऊपर बताई कोई भी समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। आपकी आंखें बहुत सेंसिटिव होती है। ऐसे में आपको कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।
Read Next
सर्दियों में एलर्जी होने पर शरीर में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version