आंखें हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो बातें हमारी जुबां नहीं कह पाती हैं, वो आंखें आराम से कह देती हैं। लेकिन, इन आंखों में धूल का एक कण भी चला जाए तो आंखों में बहुत ज्यादा चुभन हो सकता है। ऐसे में कुछ लोगों के आंखों में आंसू बनने न बनने या कम बनने की समस्या होती है। आंसू आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं, क्योंकि ये आंखों को नम और हेल्दी रखने में मदद करते हैं और इंफेक्शन से बचाते हैं। ऐसे में जिन लोगों के आंखों में आंसू नहीं बनते हैं या कम आते हैं उनके मन में अक्सर ये सवाल होता है कि मेरी आंख में आंसू क्यों नहीं आ रहे हैं?, आंख से आंसू नहीं आने का क्या कारण है? या क्या आंखों से आंसू न आना नॉर्मल है या नहीं? आइए इस बारे में नोएडा के मेट्रो अस्पताल के मेट्रो आई सेंटर के सीनियर कंसल्टेंट और चैयरमेन डॉ. रजन आनंद से जानते हैं।
आंसू क्यों ज़रूरी हैं?
डॉ. रजन आनंद के अनुसार, आंखों से आंसू निकलना जरूरी हैं, क्योंकि-
- आंसू निकलने से आंखों की नमी बनी रहती है, जिससे ड्राइनेस की समस्या नहीं होती है।
- आंसुओं में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो इंफेक्शन से बचाते हैं।
- आंसू आपके आंखों के कॉर्निया को पोषण और ऑक्सीजन देता है।
- आंसू आंखों की रेटिना पर सही ढंग से पढ़ने में मदद करते हैं, जिससे रोशनी साफ रहती है।
इसे भी पढ़ें: जब आप रोते हैं तो क्यों बहने लगती है नाक? डॉक्टर से जानें नाक बहने और आंसू निकलने में क्या है संबंध
आंसू न आने के कारण
डॉ. रजन आनंद का कहना है कि आंखों में आंसू न आने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें-
- ड्राई आई सिंड्रोम: आंखों में आंसू न आने का सबसे आम कारण ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या है। इसमें या तो आंसू बनते ही नहीं है या फिर बहुत जल्दी सूख जाते हैं।
- उम्र बढ़ना: जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, आंसू ग्रंथियों की क्षमता कम होती जाती है, जिससे आंसू आना बंद या कम हो सकते हैं।
- दवाइयां: ब्लड प्रेशर, एनर्जी या डिप्रेशन की कुछ दवाएं खाने से आंसू कम हो जाते हैं।
- बीमारियां: स्जोग्रेन सिंड्रोम, थायराइड या डायबिटीज जैसी बीमारियों के कारण भी आंखों से आंसू न आने की समस्या हो सकती है।
- पर्यावरण: धूप धूल, एसी या हीटर का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से भी आंखों में सूखेपन की समस्या हो सकती है।
- ऑपरेशन या लेंस: लेसिक सर्जरी या लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस इस्तेमाल करने से आंसू कम आ सकते हैं।
आंसू न आना क्यों खतरनाक है?
डॉ. रजन आनंद के मुताबिक आंसू न निकलने से आंखें ड्राई हो जाती है, जिससे आपको कई समस्याएं हो जाती है, जैसे-
- आंखों में जलन, चुभन और रेडनेस की समस्या होना।
- आंखों से धुंधला दिखाई देना।
- ड्राइनेस के कारण कॉर्निया पर खरोंच लगने का जोखिम होना।
- गंभीर मामलों में आंखों से कम दिखाई देना।
इसे भी पढ़ें: शिशुओं की आंखों में आंसू बनना कब शुरु होते हैं? डॉक्टर से जानें
आंसू न आने की समस्या में डॉक्टर के पास कब जाए?
आंसू न आने की समस्या बहुत गंभीर हो सकती है, इसलिए इसका समय पर इलाज होना जरूरी है। आप इन स्थितियों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें-
- आंखों में लगातार ड्राईनेस या जलन होना।
- आंखों से धुंधला दिखाई देना।
- आंखों में रेडनेस या बार-बार चुभन होना
- बहुत ज्यादा इमोशनल स्थिति में भी आंसू बिल्कुल भी न आना।
आंसू न आने का क्या इलाज है?
आंसू न आने पर इलाज के लिए आप इन उपायों को अपना सकते हैं-
- आर्टिफिशियल टियर्स: यह ऐसे ड्रॉप्स होते हैं, जो आंसू की कमी पूरी करके आंखों की नमी को बनाए रखते हैं।
- लाइफस्टाइल में सुधार: कंप्यूटर या मोबाइल फोन पर कम करने के दौरान कोशिश करें कि आप हर 20 मिनट में ब्रेक लें, धूप और धूल मिट्टी से आंखों को सुरक्षित रखने की कोशिश करें।
- हाइड्रेशन और डाइट: पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स खाने से आंसू न आने की समस्या से बचाव हो सकता है, या इस परेशानी को कम किया जा सकता है।
- दवाइयों का विकल्प: अगर किसी दवा के सेवन से आंसू न आने या कम आने की समस्या हो रही है तो आप डॉक्टर से उस दवा का दूसरा विकल्प ढूंढ सकते हैं।
निष्कर्ष
आंखों में आंसू न आने की समस्या को सामान्य समझकर बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आंसू न आना शरीर का संकेत है कि कोई गड़बड़ है। अगर आपको ऐसा लगता है कि आपकी आंखों से आंसू कम आ रहे हैं या नहीं आ रहे हैं तो समय रहते आई एक्सपर्ट को दिखाएं। समय पर आंखों का इलाज करवाना आपके आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
Image Credit: Freepik
FAQ
सूखी आंखों का सबसे अच्छा इलाज क्या है?
सूखी आंखों के लिए कोई एक इलाज नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति कि स्थिति और समस्या पर निर्भर करता है। आंखों के आंसू न आने पर इसके कई इलाज हो सकते हैं, जिसमें आर्टिफिशियल आंसू, गर्म सिकाई, ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स और लाइफस्टाइल में बदलाव शामिल है।सूखी आंखों के क्या लक्षण हैं?
ड्राई आंखों के सामान्य लक्षणों में आंखों में जलन, चुभन या किरकिरापन जैसा महसूस होना शामिल है। इसके अलावा रेडनेस, धुंधला दिखाई देना और आंखों से पानी आने की समस्या भी शामिल है।सूखी आंखों का कारण क्या है?
आंखे ड्राई होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें आंसू फिल्म में असंतुलन शामिल है, जो आंखों में आंसू न बनने या आंसू बहुत जल्दी सूख जाने के कारण होता है।
Read Next
फेफड़ों में समस्या होने पर शरीर में नजर आते हैं ये 5 चेतावनी संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 02, 2025 08:46 IST
Published By : Katyayani Tiwari