Doctor Verified

जब आप रोते हैं तो क्यों बहने लगती है नाक? डॉक्टर से जानें नाक बहने और आंसू निकलने में क्या है संबंध

क्या आपको पता है कि रोते समय आपकी नाक क्यों बहने लगती है या नाक क्यों लाल हो जाती है?  इनका आपस में गहरा संबंध है, जिसके बारे में बता रहे हैं डॉक्टर।
  • SHARE
  • FOLLOW
जब आप रोते हैं तो क्यों बहने लगती है नाक? डॉक्टर से जानें नाक बहने और आंसू निकलने में क्या है संबंध


इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह खुशी के आंसू हैं या गम के आंसू या फिर दर्द के आंसू। लेकिन आपने अक्सर महसूस किया होगा कि जब भी आप रोते हैं तो कुछ देर बाद आपकी नाक भी बहने लगती है जिसे आप चाह कर भी नहीं रोक सकते। यह प्रक्रिया लगभग हर इंसान में एक सी है। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में जनरल फिजिशियन डॉ विनय भट्ट बताते हैं कि हमारा शरीर अलग-अलग भावनात्मक क्रियाओं के लिए अलग अलग तरीके से अपनी प्रतिक्रिया देता है। होता यह है कि जब हम काफी आवेग में रो रहे होते हैं तब हमारे आंसू हमारी पलकों के नीचे कोनों में स्थित टियर डक्ट यानी कि आंसू की नलिकाओं जिनको लैक्रिमल पंक्टा कहा जाता है से नेज़ल कैविटी जिसको लैक्रिमल कैनालिकुली कहा जाता है, में चले जाते हैं और जो नाक के रास्ते से बाहर आते हैं।

आपके आंसू और नाक बहने में क्या है संबंध

आपका शरीर रोजाना 1.2 mL आंसू बना पाता है। जो आपकी आंखों से बाहर निकलते हैं। यह आंसू दो छोटी-छोटी ओपनिंग में घुस जाते हैं और आपकी अंदरूनी आंख के कोने से बाहर निकलते हैं। यह फ्लूइड आप के नाक के पिछले भाग और गले के डक्ट में ड्रेन होना शुरू हो जाता है। जब आप रोते हैं तो आपके मस्तिष्क का एक भाग ट्रिगर हो जाता है जिस कारण लैक्रिमल ग्लैंड आंसू बनाने शुरू कर देती है। जब आप थोड़े बहुत रोते हैं तो आपके नाक में केवल महसूस सा ही होता है और एक दो बार बहने के बाद बंद हो जाता है। लेकिन जब आप बहुत अधिक रोते हैं तो आपके चुप होने के बाद भी आपका नाक बहता रहता है। इससे आप का चेहरा और आपकी नाक लाल भी हो जाते हैं।runny nose while weeping

नाक बहना असल में क्या है

मेडिकल जगत में बहती नाक को दो भागों में विभाजित किया गया है। जिसका नाम हैं राइनोरिया और राइनाइटिस। जब सामान्य रूप से आप का नाक बहता है तो उसे राइनोरिया कहा जाता है लेकिन जब आपकी नाक के टिश्यू के आस पास सूजन आ जाती है तो उस स्थिति को राइनाइटिस कहा जाता है। यह स्थिति अलग अलग कारणों की वजह से हो सकती है। किसी केस में तो आप का नाक ब्लॉक भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- नाक में एलर्जी का घरेलू उपाय : नाक की एलर्जी को दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 असरदार घरेलू नुस्खे

नाक बहने के कुछ अन्य कारण

अगर आप का नाक बिना आंसुओं के या कुछ ही आंसू आने के बाद भी काफी ज्यादा बह रहा है तो इसके पीछे और भी बहुत से कारण हो सकते हैं। इस के कुछ आम कारणों में निम्न उपलब्ध हैं :

  • जब आप प्याज काट रहे हों या आसपास कोई प्याज काट रहा हो।
  • जब बाहर का तापमान काफी कम हो गया हो और ठंड बढ़ गई हो।
  • जब आपको ठंड लग गई हो।
  • जब आपने काफी अधिक गर्म या फिर स्पाइसी खाना खा लिया हो।
  • जब आपको धूल मिट्टी, परफ्यूम और अन्य कारणों से एलर्जी हो तो उसके रिएक्शन के रूप में भी आप को आंसू देखने को मिल सकते हैं।
  • मौसमी एलर्जी होने के कारण

इन सभी कारणों से आपका नाक बह सकता है और इसका अर्थ यह नहीं होता कि आप को साथ ही आंसू भी आएं। कुछ केस में जैसे अधिक गर्म और तीखा खाते समय आंसू और नाक बहने की स्थिति एक साथ देखी जा सकती है।

रोते समय नाक का बहना काफी आम होता है और अधिकतर लोगों को यह देखने को मिलता है। वहीं कुछ लोगों में यह देखने को नहीं भी मिलता है। यह कोई गंभीर स्थिति नहीं होती है लेकिन अगर आपके नाक में सूजन आ जाती है और नाक पूरी तरह से बंद हो जाती है तो इसके पीछे कुछ अन्य कारण हो सकता है और आप को इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉक्टर के पास जा कर इस स्थिति का इलाज भी कराना चाहिए।

Read Next

सिगरेट छोड़ने के बाद तनाव, बेचैनी और चिड़चिड़ापन हैं 'स्मोकर्स फ्लू' का संकेत, डॉक्टर से जानें इसके बारे में

Disclaimer