लोगों में एलर्जी कई तरह की होती है। इन एलर्जी में से सबसे अधिक आंख और नाक की एलर्जी परेशान करती है। नाक की एलर्जी से ग्रसित मरीज की इम्यून सिस्टम जब कमजोर होती है, तब यह वातावरण में मौजूद नुकसानरहित पदार्थों के संपर्क में आकर एलर्जी की परेशानी बढ़ा देती है। नाक की एलर्जी से ग्रसित मरीजों के नाक के आसपास और अंदर के रास्तों में सूजन आ जाती है। नाक की एलर्जी मुख्य रूप से दो तरह की होती है, पहली मौसमी (जो बदलते सीजन में होती है) दूसरी है बाहरमासी (इस वजह से मरीज को पूरे साल एलर्जी की शिकायत बनी रहती है।)। इन दोनों एलर्जी से ग्रसित मरीजों में लक्षण समान दिखते हैँ। नाक की एलर्जी को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैँ। आज हम इस लेख मे आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों (nose allergy home remedies) के बारे में बताएंगे, जिससे नाक की एलर्जी को दूर किया जा सकता है।
नाक की एलर्जी दूर करने के घरेलू उपाय (Home Remedies for nose allergy)
1. नीम की पत्तियों का सेवन
नाक की एलर्जी बढ़ने पर आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नीम की पत्तियों को पीसकर छोटी सी गोली तैयार कर लें। अब इसे शहद में डुबोकर रोजाना सुबह खाली पेट निगल जाएं। नीम की गोली खाने के करीब 1 से आधे घंटे तक कुछ भी खाए या पिएं नहीं। इससे एलर्जी की शिकायत दूर हो सकती है। साथ ही यह स्किन एलर्जी को भी दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - कान में दर्द का घरेलू उपाय : कान में दर्द होने पर घर पर मौजूद इन 11 चीजों का करें इस्तेमाल
टॉप स्टोरीज़
2. सेब का करें सेवन
नाक की एलर्जी होने पर सेब का सेवन करें। सेब एक प्रोबायोटिक्स आहार है, जिससे एलर्जी की शिकायत धीरे-धीरे कम हो सकती है। सेब खाने से शरीर में अच्छे बैक्टीरिया का स्तर बढ़ता है। रोजाना सेब का सेवन करने से एलर्जी की परेशानियों को कम किया जा सकता है।
3. शहद का करें इस्तेमाल
नाक की एलर्जी बढ़ने पर शहद भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसके लिए रोजाना दिन में दो बार कच्चे शहद का सेवन करें। शहद में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है, जो नाक के रास्तों में हो रहे सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
4. हल्दी एलर्जी को करे दूर
आपके किचन में मौजूद हल्दी नाक की एलर्जी को दूर करने में सहायक हो सकता है। हल्दी से एलर्जी को फैलने से रोका जा सकता है। दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन नामक एंटी-एलर्जिक गुण मौजूद होता है, जो एलर्जी की शिकायत को कम करता है। इसका सेवन करने के लिए क कप दूध उबाल लें। अब इसमें 1 चुटकी हल्दी डालकर हल्का सा ठंडा होने दें। रात में सोने से पहले इस दूध का सेवन करने से एलर्जी की शिकायत कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - गले की एलर्जी की आयुर्वेदिक दवा : आयुर्वेद की इन 8 जड़ी-बूटियों से गले की एलर्जी को करें दूर
5. काली मिर्च नहीं है किसी से कम
काली मिर्च का सेवन करने से नाक की एलर्जी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए 10 और 12 काली मिर्च लेकर कूट लें। अब इसमें 2 चम्मच शहद डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह उठकर इसे खा लें और काली मिर्च भी खाएं। अगर आप चाहे तो शहद में हल्दी मिला सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि जब नाक की एलर्जी बढ़ जाती है, तो डेरी प्रोडक्ट से बचकर रहें। ताकि बलगम की शिकायत कम हो सके।
6. रोजाना पपीता खाएं
नाक की एलर्जी होने पर पपीता का सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, पपीते में ब्रोमलेन नामक एंजाइम होता है, जो नाक के सूजन को कम करने में लाभकारी होता है। इसके अलावा नाक की एलर्जी में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए आप पपीता खा सकते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है।
इन घरेलू नुस्खों से अगर आपको आराम नहीं मिल रहा है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि आपकी समस्याएं ज्यादा न बढ़ें। साथ ही डॉक्टर से सभी दिशा-निर्देशों को अच्छे से फॉलो करें। ताकि समय पर परेशानियों को कंट्रोल किया जा सके।