Doctor Verified

क्या बिना वजह चक्कर आना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें

चक्कर आने पर अक्सर व्यक्ति का संतुलन बिगड़ जाता है, जिस कारण वे बेहोश होकर गिर भी सकता है। लेकिन, क्या बिना वजह चक्कर आना नॉर्मल है या नहीं? आइए जानते हैं- 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बिना वजह चक्कर आना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें


Causes Of Dizziness For No Reason in Hindi: किसी भी व्यक्ति के लिए चक्कर आना एक आम समस्या हो सकती है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। चक्कर आने पर व्यक्ति को लगता है कि उसके आस-पास की सभी चीजें घूम रही है। इतना ही नहीं, चक्कर आने पर अक्सर व्यक्ति का संतुलन बिगड़ जाता है, जिस कारण वे बेहोश होकर गिर भी सकता है, जिससे चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है। चक्कर आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को बार-बार बिना कारण चक्कर आने की समस्या महसूस होती है। ऐसे में आइए कानपुर के पारस हेल्थ के कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन के डॉ. अभिषेक अग्रवाल से जानते हैं कि क्या बिना कारण चक्कर आना नॉर्मल है?

क्या बिना वजह चक्कर आना नॉर्मल है? - Is It Normal To Feel Dizzy For No Reason in Hindi?

डॉ. अभिषेक अग्रवाल के अनुसार, "हल्का चक्कर आना किसी भी व्यक्ति के लिए कभी-कभी नॉर्मल हो सकता है। कभी-कभी हल्का चक्कर आना शरीर में पानी की कमी, तनाव, नींद की कमी और अचानक आपकी स्थिति में बदलाव आने के कारण हो सकता है। लेकिन, अगर आपको लगातार चक्कर आने की समस्या हो रही है या आपको चक्कर आने का कारण (bina wajah chakkar aana) समझ नहीं आ पा रहा है तो ये स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्या का कारण हो सकता है। लगातार बिना किसी कारण चक्कर आना एनीमिया, थायराइड, लो ब्लड प्रेशर, कान के अंदर समस्या या कुछ दवाओं के सेवन के केराण भी हो सकता है। इसलिए, अगर आपको बार-बार और ज्यादा चक्कर आने की समस्या महसूस हो और इसके साथ सिरदर्द, कमजोरी और आंखों से धुंधला दिखाई दे तो इस समस्या को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से कंसल्ट करें।"

इसे भी पढ़ें: बार-बार चक्कर आना कहीं शरीर में खून की बढ़ी मात्रा तो नहीं? जानें क्या है हीमोग्लोबिन ज्यादा होने के संकेत

bina-wajah-chakkar-aana

चक्कर आने के कारण - Causes Of Dizziness in Hindi

डॉ. अभिषेक अग्रवाल के अनुसार किसी भी व्यक्ति को चक्कर आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं का संकेत हो सकता है। इसलिए, अगर आपको बार-बार चक्कर आने की समस्या (achanak chakkar kyon aate) महसूस हो तो इसे नजरअंदाज किए बिना, इसके कारणों के बारे में पता लगाएं-

  • एनीमिया: शरीर में खून की कमी के कारण बार-बार चक्कर आना नॉर्मल है, क्योंकि शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी दिमाग को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाता है, जिससे चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
  • थायराइड: थायराइड की समस्या से पीड़ित लोगों में भी चक्कर आना एक आम समस्या है, जो आपके शरीर में कमजोरी के कारण हो सकता है।
  • लो ब्लड प्रेशर: शरीर में ब्लड प्रेशर कम होने के कारण भी आपके दिमाग को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है, जिससे चक्कर आने की समस्या बढ़ जाती है।
  • डिहाइड्रेशन: शरीर में पानी की कमी होने पर चक्कर आने की समस्या हो सकती है, क्योंकि पानी की कमी से आपके शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जो सिर घूमने का कारण बन सकता है।
  • कान में समस्या: कान में समस्या होने के कारण भी आपके दिमाग पर इसका असर हो सकता है, जिससे चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
  • दवाओं का साइड इफेक्ट: कुछ दवाएं, जैसे ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवा या अन्य का सेवन चक्कर आने का कारण बन सकती है।

इसे भी पढ़ें: अचानक चक्कर आने या सिर घूमने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष

बिना किसी कारण चक्कर आना आम बात हो सकती है, जो डिहाड्रेशन, तनाव या नींद की कमी के कारण हो सकता है। लेकिन, बार-बार बिना किसी कारण चक्कर आना शरीर में खून की कमी, ब्लड प्रेशर के काम होने, या कान में समस्या जैसे कारणों से भी हो सकता है।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या एक पैर पर खड़ा होना दिमाग के लिए अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS