Fri Sep 11, 2026 | 08:29 PM IST

Doctor Verified

क्या सेक्स के बाद आपको भी आने लगते हैं चक्कर? डॉक्टर से जानें क्या हैं इसके कारण

What Could Cause Dizziness After Sex: सेक्स के बाद चक्कर आना सामान्य नहीं है। ऐसा किसी बीमारी की वजह से हो सकता है। उन कारणों को जानकर, आप समस्या का समाधान कर सकते हैं।

Feeling Dizzy After Sex: यौन संबंध बनाने के बाद मूड पर पॉजिटिव असर पड़ता है। इससे हमारी ओवर ऑल हेल्थ भी प्रभावित होती है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो यौन संबंध बनाने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, तनाव कम होता है और इंटिमेसी में भी सुधार होता है। इस तरह देखा जाए, तो मैरीड कपल के लिए यौन संबंध बनाना काफी फायदेमंद है। लेकिन, कभी-कभी यौन संबंध बनाने के बाद कुछ लोगों की हेल्थ पर इसका नेगेटिव असर भी पड़ता है। जैसे किसी को सेक्स के तुरंत बाद चक्कर आ जाता है और कमजोरी महसूस होती है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? इस तरह की स्थिति क्यों पैदा होती है? आइए, जानते हैं इस बारे में ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में Senior Consultant Department of Renal Sciences Robotic Surgery (Urology) डॉ. देवेन्द्र के. बब्बर का क्या कहना है।

सेक्स के बाद चक्कर क्यों आते हैं?- Causes Of Feeling Dizzy After Sex In Hindi

what can cause dizziness to occur after sex 01 (7)

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की मानें, तो यह सच है कि कुछ लोगों को सेक्स के बाद चक्कर आने लगते हैं। असल में, सेक्स की वजह से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ जाता है। ऐसे में यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद हल्का सा चक्कर आने लगता है। हालांकि, यह स्थिति पूरी तरह से अस्थाई होती है। आपको बता दें कि यौन संबंध बनाने के चक्कर आने के पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हैं, जैसे-

हार्मोनल बदलाव

डॉ. देवेन्द्र के. बब्बर की मानें, तो सेक्स के तुरंत बाद शरीर में कई हार्मोन रिलीज होते हैं, जैसे ऑक्सीटोसिन, एंडोर्फिन और एंड्रेनिल। इन हार्मोनों के रिलीज होने की वजह से यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद कुछ समय के लिए चक्कर आना जैसा महसूस हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में चक्कर आने के हो सकते हैं ये 5 कारण

ब्लड प्रेशर बढ़ना

जैसा कि कुछ देर पहले ही बताया है कि यौन संबंध बनाने की वजह से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ जाते हैं। ऐसा खासकर, ऑर्गेज्म के दौरान होता है। डॉ. देवेन्द्र के. बब्बर बताते हैं, "जैसे ही सेक्सुअल एक्टिविटी खत्म होते ही, ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट में गिरावट आ जाती है, जिससे चक्कर आने लगते हैं। ध्यान रखें कि यह कोई चिंता का विषय नहीं है। इसलिए, इसे लेकर ज्यादा परेशान न हों।"

डिहाइड्रेशन

अगर आप पहले से ही डिहाइड्रेट हैं और इसी स्थिति में यौन संबंध बनाते हैं। ऐसे में इंटरकोर्स के बाद फ्लूइड लॉस की वजह से पुरुष और महिला दोनों में चक्कर आने की दिक्कत हो सकती है। असल में, जब बॉडी डिहाइड्रेट होती है, तो ऐसे में ब्लड वॉल्यूम भी कम हो जाता है। इससे ब्लड प्रेशर पर नेगेटिव असर पड़ता है। नतीजतन, यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद चक्कर आने जैसा महसूस होना लगता है।

इसे भी पढ़ें: अचानक चक्कर आने या सिर घूमने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

सेक्स के बाद चक्कर आने पर क्या करें?

सेक्स के तुरंत बाद चक्कर आने पर डॉ. देवेन्द्र के. बब्बर द्वारा बताए गए कुछ टिप्स की मदद से अपनी समस्या से निजात पा सकते हैं, जैसे-

  • खुद को डिहाइड्रेट न होने दें।
  • ब्लड प्रेशर को संतुलित रखें।
  • एंग्जाइटी और स्ट्रेस का स्तर मैनेज करें।
  • अगर सेक्स के तुरंत बाद सीवियर चक्कर आते हैं या बेहोशी छाती है, तो बेहतर है कि मेडिकल हेल्प लें।
  • अगर चक्कर आने के साथ-साथ अन्य लक्षण दिखे, जैसे नजर धुंधली होना, उल्टी या मतली आना, तो डॉक्टर से कंसल्ट करने में देरी न करें।

निष्कर्ष

डॉ. देवेन्द्र के. बब्बर सलाह देते हैं यूं तो सेक्स के बाद चक्कर आना कोई गंभीर कारणों से नहीं होता है। लेकिन, अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है, तो बेहतर होगा कि यौन क्रिया में संलग्न होने से पहले डॉक्टर से अपना ट्रीटमेंट करवा लें। जब पूरी तरह फिट महसूस करें, तभी यौन संबंध सथापित करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • एकदम से चक्कर आने का क्या कारण है?

    अगर आपको बैठने के बाद तुरंत खड़े होते ही चक्कर आ जाते हैं, तो यह कई गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है, जैसे हाई बीपी, डिहाइड्रेशन, कान की समस्या, ब्लड शुगर का अंसतुलन, एंग्जाइटी, एनीमितया और दवा का नेगेटिव असर।
  • मुझे चक्कर और सिर में भारीपन क्यों महसूस हो रहा है?

    चक्कर आने के साथ-साथ सिर में भारीपन महसूस हो, तो यह डिहाइड्रेशन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है। कभी-कभी कमजोरी और थकान की वजह से भी सिर में भारीपन और चक्कर आने की शिकायत देखी जा सकती है।
  • चक्कर ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?

    सबसे पहले आप यह जानने की कोशिश करें कि आप किसी को चक्कर क्यों आ रहा है? अगर गंभीर बीमारी की वजह ऐसा है, जैसे बीपी, डिहाइड्रेशन आदि, तो उनके इलाज पर फोकस करें। डॉक्टर से ट्रीटमेंट लेना न भूलें।

Read Next

क्या रनिंग करने से हाइट रुकती है? डॉक्टर से जानें इस अंधविश्वास के पीछे की सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 01, 2025 18:00 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Nov 01, 2025 18:00 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Nov 01, 2025 18:00 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content