Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Expert

क्या रनिंग करने से हाइट रुकती है? डॉक्टर से जानें इस अंधविश्वास के पीछे की सच्चाई

दौड़ना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि रनिंग करने से हाइट रुक जाती है। आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है? 

हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं कि दौड़ना हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। रनिंग करने से व्यक्ति फिट रहता है और कई बीमारियों से बचाव होता है। इतना ही नही, दौड़ना आपको दिनभर एक्टिव रखने और आलस कम करने में भी फायदेमंद होता है। लेकिन, जब बात हाइट बढ़ाने की आती है तो लोग कई तरह की शारीरिक गतिविधियां करते हैं, ताकि उनकी हाइट थोड़ी और बढ़ जाए। इसी तरह कई पेरेंट्स भी अपने बच्चों की हाइट बढ़ाने की प्रक्रिया पर पूरा ध्यान देते हैं। लेकिन, इसके बावजूद बच्चे की हाइट कम रह जाती है। कई लोगों का मानना है कि रनिंग करने यानी दौड़ने से भी हाइट कम रह सकती है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या रनिंग करने से हाइट रुक सकती है?

उत्तम नगर में स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, रनिंग यानी दौड़ने से हाइट रुकने का कोई कनेक्शन नहीं है। दौड़ना एक शारीरिक गतिविधि है, जो आपके शरीर को बेहतर तरीके से विकास करने में मदद करता है, न की आपके शारीरिक विकास में बाधा का कारण बनता है। बल्कि हाइट रुकने के अन्य कई कारण हो सकते हैं, जिसमें जेनेटिक कारण, पोषण और हार्मोनल बदलाव शामिल है, न की एक्सरसाइज और रनिंग करना। दौड़ना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, जो जेनेटिक हाइट बढ़ाने में भी लाभकारी है। इसलिए, रनिंग करने से हाइट रूक जाती है ये एक मिथक है, जिस पर विश्वास करने से बचना चाहिए।

हैदराबाद के यशोदा अस्पताल की सलाहकार बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु विशेषज्ञ डॉ. रविंदर गौड़ जंगमपल्ली के अनुसार, "किसी व्यक्ति की लंबाई आमतौर पर जेनेटिक और पोषण पर निर्भर करती है। दौड़ना, तैरना, खेल खेलना, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसी शारीरिक गतिविधियां व्यक्ति को उसकी पूरी क्षमता तक लंबाई बढ़ाने में मदद करती हैं। दौड़ने से वृद्धि हार्मोन के डिस्चार्ज को बढ़ावा मिलता है, जो लंबाई बढ़ाने में मदद करता है।"

इसे भी पढ़ें: रनिंग करते हुए न करें ये 4 गलतियां, मिलेगा शरीर को पूरा फायदा

क्या कहती है स्टडी

sciencedirect की एक स्टडी के अनुसार, "पर्याप्त अध्ययनों से मिले प्रमाण इस बात की ओर इशारा करते हैं कि शारीरिक व्यायाम गर्भवती महिला और बच्चे, दोनों के लिए, भ्रूण जीवन से लेकर किशोरावस्था तक सुरक्षित है। शारीरिक व्यायाम बच्चे के विकास को बाधित नहीं (does running affect height) करता है और हड्डियों और मांसपेशियों के टिशू को सही आकार देने में मदद करता है, जिससे जीवन भर उन्हें कई तरह के फायदे मिलते हैं।"

Is-running-bad-for-height-growth-inside

हाइट कैसे बढ़ती है?

डॉ. रविंदर गौड़ जंगमपल्ली ने बताया कि, किसी भी व्यक्ति की हाइट आमतौर पर ग्रंथियों द्वारा सेक्रेटेड ग्रोथ हार्मोन, जेनेटिक कारक और पोषण पर निर्भर करती है। हमारे शरीर में ग्रोथ प्लेट्स हड्डियों के सिरों पर स्थित होती है, जिन्हें एपिफिसियल प्लेट्स के रूप में जाना जाता है। ये प्लेट्स बचपन और किशोरावस्था के दौरान ज्यादा एक्टिव रहती है और ग्रोथ हार्मोन की मदद से नई हड्डियों का निर्माण करती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है ये प्लेट्स बंद हो जाती है, खासकर 18 से 21 साल की उम्र तक। इस उम्र के बाद हाइट बढ़नी रूक (process of height growth) जाती है। इसलिए, किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि, चाहे वह दौड़ना हो या एक्सरसाइज करना, तभी आपकी हाइट को प्रभावित कर सकती है, जब ग्रोथ प्लेट्स एक्टिव हों।

दौड़ने के फायदे - Benefits Of Running in Hindi

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार दौड़ने से आपके शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे आपको ये फायदे (running karne ke fayde) मिल सकते हैं-

  • दौड़ना एक एरोबिक एक्सरसाइज है, जो दिल, फेफड़ों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
  • यह आपके शरीर में ऑक्सीजन के फ्लो को बढ़ाता है, ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और हड्डियों में कैल्शियम के संचय को बढ़ावा देता है.
  • नियमित रूप से दौड़ने से ग्रोथ हार्मोन का सेक्रेशन बढ़ता है, जो किशोरों की हाइट बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • दौड़ने से पैरों और कोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और हड्डियों का घनत्व बढ़ता है।
  • नियमित रूप से दौड़ने से दिल मजबूत होता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर कम होता है।
  • रनिंग करने से फेफड़ों की क्षमता में सुधार होता है और शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता है।
  • दौड़ने से इम्यून सिस्टम मजबूत होती है, जिससे सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी बीमारियों को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: दौड़ना या चलना: लंग्स के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? बता रहे हैं डॉक्टर

हाइट न बढ़ने के कारण

हाइट न बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें

  • बच्चे की लंबाई काफी हद तक माता-पिता की हाइट पर निर्भर करती है, इसलिए हाइट के न बढ़ने का एक बड़ा कारण जेनेटिक कारक हो सकते हैं।
  • ग्रोथ हार्मोन या थायराइड हार्मोन की असंतुलन के कारण भी हाइट प्रभावित हो सकती है।
  • शरीर में पोषण की कमी जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी आदि के कारण भी हाइट कम रह सकती है।
  • नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां न करने और खेल-कूद न करने के कारण भी हाइट पर असर पड़ सकता है।
  • सोने के दौरान आपका ग्रोथ हार्मोन ज्यादा एक्टिव रहता है। इसलिए, पर्याप्त मात्रा में नींद पूरी न होने के कारण भी हाइट कम रह सकती है।
  • किडनी, हार्ट आदि गंभीर बीमारियों के कारण भी हाइट बढ़ने से रुक सकती है।

निष्कर्ष

दौड़ना हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसका हाइट कम रहने से कोई कनेक्शन नहीं है। इसलिए, दौड़ने से हाइट रुकती नहीं है, बल्कि आपके ग्रोथ हार्मोन को बढ़ाने और एक्टिव रहने में मदद मिलती है। इसलिए, हाइट बढ़ने से रुक जाएगी ये सोचकर अपने बच्चे को रनिंग करने से न रोकें, बल्कि उनके फिजिकल हेल्थ का ध्यान रखते हुए नियमित रूप से दौड़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें।
Image Credit: Freepik 

Read Next

क्या यीस्ट इंफेक्शन होने पर सेक्स किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें इसके जोखिम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 29, 2025 16:47 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Oct 29, 2025 16:47 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Oct 29, 2025 16:47 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Oct 29, 2025 16:47 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Oct 29, 2025 16:47 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content