सालों से सेहतमंद रहने के लिए दौड़ने की सलाह दी जाती है। दौड़ने से आपके शरीर में ब्लड प्रेशर सही बना रहता है। साथ ही, आपके सभी अंग सक्रिय होते हैं और सही तरह से काम करना शुरु करते हैं। दौड़ने से न सिर्फ मोटापा कम होता है, बल्कि यह आपकी किसी भी कार्य को करने की क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करता है। जिम जाने वाले लोगों को शुरुआत में कैलोरी बर्न करने के लिए और वजन को कंट्रोल करने के लिए रनिंग करने की सलाह जाती है। बीते कुछ वर्षों से उल्टा दौड़ने को भी एक्सरसाइज रुटीन में शामिल करने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि उल्टा दौड़ने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ऐसे एएस फिटनेस सेंटर के हेल्थ कोच साईं श्रीवास्तव से जानते हैं कि क्या उल्टा दौड़ना (Running Backwards) वाकई में ज्यादा कैलोरी बर्न करता है?
क्या उल्टा दौड़ना ज्यादा कैलोरी बर्न करता है? - Can Running Backwards Really Burns More Calories In Hindi
उल्टा दौड़ना, जिसे Retro running या Backward running भी कहा जाता है, एक ऐसा व्यायाम है जिसमें आप सामान्य दौड़ने की बजाय पीछे की ओर दौड़ते हैं। यह अभ्यास पुराने समय में जापान और चीन में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग में उपयोग किया जाता था, और आज यह एक कार्डियो वर्कआउट के रूप मे पहचाना जाने लगा है। कई स्टीज और कई फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि उल्टा दौड़ना नॉर्मल आगे की ओर दौड़ने की तुलना में करीब 20 से 30 फीसदी अधिक कैलोरी को बर्न कर सकता है। दरअसल, इस तरह दौड़ने से शरीर के संतुलन को बनाएं रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है।
- मांसपेशियों को असामान्य दिशा में कार्य करना पड़ता है, जिससे ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है।
- यह दौड़ना शरीर के "Core" और निचले हिस्से की मांसपेशियों को अधिक सक्रिय करता है।
कैसे होती है ज्यादा कैलोरी बर्न? - How Calories Burns in Running Backwards In Hindi
अधिक मांसपेशियों की भागीदारी
जब आप पीछे दौड़ते हैं, तो आपकी जांघों के पिछले हिस्से (hamstrings), और पिंडलियों (calves) की मांसपेशियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं। ये सभी बड़ी मांसपेशियां हैं, और इन्हें सक्रिय करने से शरीर ज्यादा एनर्जी खर्च करता है।
न्यूरो-मस्क्युलर
पीछे दौड़ने में मस्तिष्क और मांसपेशियों के बीच समन्वय (coordination) की अधिक आवश्यकता होती है। यह शरीर के संतुलन, गति और दिशा पर नियंत्रण रखने के लिए मस्तिष्क को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे कैलोरी बर्न बढ़ती है।
हृदय गति में तेजी
पीछे दौड़ते समय आपकी हृदय गति (heart rate) जल्दी और अधिक बढ़ती है, जो इसे एक प्रभावशाली कार्डियो एक्सरसाइज बना देती है।
पीछे दौड़ते समय क्या सावधानी बरतें? - Precaution Tips For Running Backwards in Hindi
- पीछे दौड़ने के लिए आप साफ और समतल जगह का उपयोग करें। जैसे कि पार्क या जिम आदि।
- इसकी प्रैक्टिस शुरुआत में धीमी गति से करनी चाहिए। शुरुआत में 3 से 5 मिनट ही दौड़ें और फिर समय बढ़ाएं।
- दौड़ते समय दिशा का ध्यान दें। उल्टा दौड़ते समय पूरी तरह से देख पाना मुश्किल होता है ऐसे में रुक-रुककर दौड़ें।
- उल्टा दौड़ते समय हल्के और फिटिंग के जूते पहनें। इससे संतुलन बना रहता है।
इसे भी पढे़ं: एक दिन में कितनी कैलोरीज बर्न करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें कैलोरी घटाने के सुरक्षित तरीके
उल्टा दौड़ना एक अनोखा लेकिन प्रभावशाली व्यायाम है, जो सामान्य दौड़ की तुलना में अधिक कैलोरी बर्न करता है। यह न सिर्फ मांसपेशियों को नए ढंग से काम में लाता है बल्कि मानसिक सतर्कता, संतुलन और जोड़ों की सेहत में भी सुधार करता है। हालांकि इसे करते समय सतर्कता जरूरी है, लेकिन अगर आप इसे सही ढंग से अपनाते हैं तो यह आपके फिटनेस रूटीन का दिलचस्प और फायदेमंद हिस्सा बन सकता है।
FAQ
कार्डियो एक्सरसाइज में क्या-क्या आता है?
कार्डियो एक्सरसाइज में वह सभी गतिविधियां आती हैं जो आपकी हृदय गति को बढ़ाती हैं, जिससे पूरे शरीर में रक्त और ऑक्सीजन का फॉलो होता है। इसमें दौड़ना, तैरना, साइकिल चलाना, जंपिंग जैक, और कई अन्य एक्सरसाइज शामिल हैं।सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न कैसे होती है?
कैलोरी बर्न करने के मामले में दौड़ना सबसे बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, साइकिल चलाना, जॉगिंग और तैराकी भी बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं।कैलोरी बर्न होने से क्या होता है?
कैलोरी बर्न होने का मतलब है कि आपका शरीर स्टोर एनर्जी को खर्च कर रहा है, जो आपके द्वारा लिए गए भोजन से प्राप्त होती है। यह वजन घटाने, स्वस्थ रहने और शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।