Cardio Excercise for Fat Burning: महिलाएं हों या पुरुष, आजकल ज्यादातर लोगों का शेड्यूल काफी बिजी रहता है। अधिकतर लोग सुबह उठकर ऑफिस जाते हैं और रात में आकर सो जाते हैं। यानी उन्हें दूसरे कामों के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। ऐसे में वे अपनी फिटनेस पर भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि एक्सरसाइज करने के लिए एक से दो घंटे का समय चाहिए होता है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है, आप चाहें तो रोज सिर्फ 3 मिनट निकालकर भी एक्सरसाइज (3 Minutes Exercise at Home in Hindi) कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज को करने के लिए आपको जिम जाने की भी जरूरत नहीं है। जी हां, आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही 6 कार्डियो एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप रोज सुबह-सुबह सिर्फ 3 मिनट में कंप्लीट कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज को करने से आपको एनर्जी मिलेगी और आप फिट रहेंगे। कार्डियो एक्सरसाइज (Cardio Exercise for Fat Burning in Hindi) करने से आपको वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। दरअसल, इस एक्सरसाइज को करने से कैलोरी और फैट बर्न होता है, जिससे धीरे-धीरे वेट भी कम होने लगता है। आइए, जानते हैं YOBICS WORKOUT की फिटनेस ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा (Dr. Kavita Nalwa) से-
फैट कम करने के लिए 3 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज- 3 Minutes Cardio Exercises for Fat Burning in Hindi
कैलोरी और फैट कम करने के लिए आप रोज सुबह 3 मिनट की कार्डियो एक्सरसाइज (Cardio Exercises for 3 Mintutes in Hindi) कर सकते हैं। इसके लिए आप 6 तरह के कार्डियो एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं। अगर आप हर रोज 3 मिनट में इन 6 कार्डियो एक्सरसाइज को करेंगे, तो हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं। साथ ही, आपका फैट और वेट भी धीरे-धीरे कम होने लगेगा। इसके लिए आप प्रत्येक एक्सरसाइज को 30 सेकेंड तक करें। आप हर एक्सरसाइज के 10-15 रेप्स लगा सकते हैं।
1. आर्म्स क्रॉस (Arms Cross)
- इसे करने के लिए अपने बाएं हाथ को सीधा रखें।
- दाएं हाथ को कोहनी से मोड़ें और बाएं हाथ को उसमें फंसा लें।
- अब बाएं हाथ को स्ट्रेच करें। इस दौरान आपको अपने बाएं कंधे को भी स्ट्रेच करना होता है।
- इससे आपके गर्दन का दर्द दूर होगा। साथ ही, फैट भी धीरे-धीरे बर्न होने लगेगा।
2. नी ड्राइव (Knee Drive)
- अपने बाएं घुटने को मोड़ें।
- अब दाएं पैर को पीछे की तरफ ले जाएं।
- दाएं पैर की उंगलुयों पर भार न डालें।
- इसके बाद, अपनी दोनों हथेलियों को इंटरलॉक कर लें।
- शरीर को आगे की तरफ झुकाएं।
- कुछ सेकेंड तक इस अवस्था में रहें।
- फिर दाएं पैर के घुटने को मोड़ें और बाएं पैर को फैलाएं।
3. फुट टू हैंड बॉल (Foot to Hand Ball)
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप पीठ के बल लेट जाएं।
- अब एक बॉल लें। इसे अपने दोनों पैरों की मदद से पकड़ें।
- इसके बाद पैरों को आगे की तरफ लाएं।
- हाथों से इस बॉल को पकड़ लें।
- फिर हाथों को सिर से पीछे की तरफ ले जाएं।
- इसके बाद हाथों से पैरों तक बॉल ले जाएं।
- आप इसी प्रक्रिया को बार-बार दोहरा सकते हैं।
4. जंपिंग जैक (Jumping Jack)
- वेट लॉस और फैट बर्न करने के लिए जंपिंग जैक एक्सरसाइज काफी अच्छी साबित हो सकती है।
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
- अपने दोनों हाथों को पैरों के साइड में सीधा रखें।
- अब अपने हाथों को सिर के ऊपर ले जाते हुए जंप करें और पैरों को फैलाएं।
- इसके बाद हाथों को नीचे लाएं और पैरों को पास ले आएं।
- इस तरह से आप जंपिंग जैक को 5-10 बार कर सकते हैं।
5. क्रॉस जैक (Cross Jack)
- कैलोरी और फैट को बर्न करने के लिए आप रोजाना क्रॉस जैक एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं।
- इसके लिए आप अपने पैरों को थोड़ा-सा फैला लें और ऊपर उछलें।
- फिर पैरों को क्रॉस करते हुए पैरों को जमीन पर रखें।
- इस एक्सरसाइज को करने से आपको वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
6. स्टैंडिंग क्रंच (Standing Crunch)
- इस एक्सरसाइज को भी आप अपने 3 मिनट के कार्डियो रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
- इसके लिए आप अपने हाथों को सिर के पीछे रखें।
- अब बाएं पैर को घुटने से मोड़ते हुए छाती तक लाएं।
- इसके बाद, पैर को नीचे ले जाएं।
- फिर दाएं पैर को घुटने से मोड़ते हुए छाती तक लाएं।
- ऐसा आप 8-10 बार कर सकते हैं।
- इससे आपको फैट बर्न करने में काफी मदद मिलेगी।
अगर आपके शरीर पर भी फैट जमा हो गया है, तो आप इन कार्डियो एक्सरसाइज की रोजाना प्रैक्टिस कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज को करने से आपको एनर्जी मिलेगी। आप फुर्तीले रहेंगे और कैलोरी भी बर्न होगी। इससे आपको वजन घटाने में काफी मदद मिलेगी।