
सेहतमंद शरीर और टोंड बॉडी का सपना हर एक महिला का होता है लेकिन वर्तमान समय में बिजी लाइफस्टाइल और खानपान की खराब आदतों के कारण महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है और शरीर बेडौल हो जाता है। दरअसल, महिलाएं अपने घर को संभालने के साथ-साथ अपने करियर पर भी फोकस करती हैं, जिसके कारण उन्हें खुद की केयर का समय कम मिलता है। यही वजह है कि बीते कुछ सालों में महिलाओं में लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों और समस्याओं के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि महिलाएं अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर रोजाना वर्कआउट करें। इस लेख में आईएसएसए (अंतर्राष्ट्रीय खेल विज्ञान संघ) से प्रमाणित फिटनेस ट्रेनर संदीप कुमार (Certified fitness trainer from ISSA) महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए कुछ वर्कआउट्स के बारे में बता रहे हैं जो न केवल फैट बर्न करने में सहायक होते हैं बल्कि स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देते हैं।
फैट बर्न करने के लिए महिलाएं रोज करें ये 5 वर्कआउट
1. स्क्वाट्स - Squats
महिलाओं को रोजाना स्क्वाट्स एक्सरसाइज करनी चाहिए, यह जांघों, कूल्हों और निचले शरीर के अन्य हिस्सों के लिए बेहद लाभकारी होती है। स्क्वाट्स कैलोरी बर्न करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे वजन घटाना आसान होता है। नियमित रूप से स्क्वाट्स लगाने से मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है, शरीर का लचीलापन बढ़ता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। फैट बर्न करने के लिए महिलाओं को रोजाना स्क्वाट्स के 10-10 के 3 सेट करने चाहिए।
इसे भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद कौन सा फल खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
2. क्रंचेस - Crunches
फैट बर्निंग के लिए क्रंचेस एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, इसका अभ्यास करने से पेट की मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है और शरीर का संतुलन बेहतर होता है। जिन लोगों को पीठ में दर्द की शिकायत रहती है उन्हें रोजाना क्रंचेस का अभ्यास करने से लाभ मिल सकता है। महिलाओं को रोजाना क्रंचेस के 10-10 के 2 सेट करने चाहिए।
3. प्लैंक - Plank
फैट बर्निंग के लिए प्लैंक एक बेहतरीन वर्कआउट है जो पूरे शरीर की मांसपेशियों पर काम करता है। नियमित रूप से प्लैंक करने से कैलोरी बर्न करने और फैट घटाने में मदद मिलती है और बॉडी पॉश्चर में सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें: एड़ी के दर्द से परेशान रहते हैं तो जरूर करें ये 4 एक्सरसाइज, मिलेगी राहत
4. जंपिंग जैक - Jumping Jacks
जम्पिंग जैक एक कार्डियो एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर के फैट बर्निंग में मदद करती है और कैलोरी बर्न करने में सहायक है। महिलाएं अगर तेजी से फैट बर्न करना चाहती हैं तो रोजाना जंपिंग जैक के कम से कम 10-10 के 3 सेट करें। जंपिंग जैक से स्टेमिना बढ़ता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
5. स्किपिंग - Skipping
स्किपिंग यानी रस्सी कूदना फैट बर्निंग के लिए एक बेहतरीन वर्कआउट है। स्किपिंग पूरे शरीर की मांसपेशियों पर काम करता है, खासकर पैरों, जांघों और कूल्हों पर। यह मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति को बढ़ाता है। स्किपिंग से आप मांसपेशियों की मजबूती, हार्ट हेल्थ और हड्डियों की मजबूती भी बढ़ा सकते हैं।
निष्कर्ष
स्क्वाट्स, क्रंचेस, प्लैंक, जम्पिंग जैक और स्किपिंग जैसे वर्कआउट न केवल फैट बर्न करने में मदद करते हैं बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार लाते हैं। नियमित रूप से इन वर्कआउट को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करने से आप फिट और एक्टिव रहेंगे।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version