Expert

सर्दि‍यों में बढ़ जाता है वजन? करें ये 3 एक्सरसाइज, कंट्रोल रहेगा Body Fat

सर्दियों में एक्टिविटी कम होने से वजन तेजी से बढ़ता है। ऐसे में स्क्वाट्स, जंपिंग जैक्स और प्लैंक जैसी आसान एक्सरसाइज को रोज 20 मिनट करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दि‍यों में बढ़ जाता है वजन? करें ये 3 एक्सरसाइज, कंट्रोल रहेगा Body Fat

सर्दियों का मौसम आते ही फि‍जि‍कल एक्टिविटी कम हो जाती है, बाहर निकलने का मन नहीं करता और मेटाबॉलिज्‍म भी धीमा पड़ने लगता है। यही वजह है कि इस मौसम में वजन तेजी से बढ़ता है और बॉडी फैट कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में अगर आप रोजाना सिर्फ 20 से 25 मिनट निकालकर कुछ आसान और असरदार एक्सरसाइज कर लें, तो वजन बढ़ने की समस्‍या से बचा जा सकता है। इस लेख में आपको बताएंगे ऐसी 3 एक्सरसाइज के स्टेप्स और उनके फायदे, ताकि आप सर्दियों में भी फिट और एक्टिव रह सकें। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।


इस पेज पर:-


1. स्क्वाट्स- Squats

squats-benefits

स्क्वाट्स एक फुल-बॉडी मूवमेंट है जो खासतौर पर पैरों और हिप्स पर काम करता है। स्क्वाट्स करने से वेट लॉस करने में मदद म‍िलती है।

कैसे करें स्क्वाट्स?:

  • पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें।
  • पीठ सीधी रखें और हाथ आगे सीधा फैलाएं।
  • अब अपने कूल्हों को पीछे की ओर ले जाते हुए नीचे बैठें, जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों।
  • 1 सेकेंड रुकें और दुबारा खड़े हो जाएं।
  • ऐसा रोज 12 से 15 रेप्स के 2 से 3 सेट करें।

फायदे:

  • वेट लॉस में मदद म‍िलती है।
  • हिप्स और जांघों को टोन बनाने में मदद म‍िलती है।
  • लोअर बॉडी स्‍ट्रेंथ मजबूत बनती है।
  • मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है और बॉडी फैट कंट्रोल होता है।

इसे भी पढ़ें- Fat to Fit: बैलेंस डाइट और इस 1 खास टिप्स की मदद से तृप्ति वार्ष्णेय ने घटाया 20 किलो वजन, कई बीमारियों को दी मात!

2. जंपिंग जैक्स- Jumping Jacks

jumping-jack-benefits

जंपिंग जैक्स एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है जो हार्ट रेट बढ़ाती है और फैट लॉस को तेज करती है। सर्दियों में सुस्ती दूर करने के लिए यह सबसे असरदार मूव है।

कैसे करें जंपिंग जैक्स?:

  • सीधे खड़े हों, पैरों को साथ रखें और हाथ नीचे रखें।
  • जंप करते हुए पैरों को साइड में फैलाएं और हाथ ऊपर सिर के पास ले जाएं।
  • फिर जंप करते हुए वापस शुरुआती स्थिति में आएं।
  • इसे लगातार 30 से 40 सेकेंड तक करें।
  • 3 से 4 राउंड पूरा करें।

फायदे:

  • पूरे शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न करता है।
  • हार्ट और लंग्स को मजबूत करता है।
  • सर्दियों की सुस्ती कम करता है।

3. प्लैंक- Plank

plank-benefits

प्लैंक एक ऐसी एक्सरसाइज है जो कोर को मजबूत बनाती है और पेट की चर्बी कम करने में मदद करती है। यह पूरे शरीर को स्थिरता देती है और पॉश्चर सुधारती है।

कैसे करें प्लैंक?:

  • मैट पर पेट के बल लेटें।
  • कोहनी जमीन पर टिकाएं और शरीर को ऊपर उठाएं।
  • शरीर सिर से एड़ी तक सीधी लाइन में होना चाहिए।
  • पेट को अंदर खींचकर 20 से 30 सेकेंड होल्ड करें।
  • जैसे-जैसे ताकत बढ़े, समय 45-60 सेकेंड तक बढ़ाएं।

फायदे:

  • कोर मसल्स मजबूत होती हैं।
  • पेट की चर्बी कम करने में मदद म‍िलती है।
  • पीठ दर्द कम होता है।
  • बैलेंस और स्टेमिना बढ़ता है।
  • पूरे शरीर को मजबूती म‍िलती है।

निष्कर्ष:

सर्दियों में वजन बढ़ना एक आम समस्या है, पर सही एक्सरसाइज इसे आसानी से कंट्रोल कर सकती है। स्क्वाट्स, जंपिंग जैक्स और प्लैंक, ये तीनों एक्सरसाइज शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर काम करती हैं और फैट बर्न को तेज करती हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • सर्द‍ियों में वजन बढ़ने से कैसे बचें?

    सर्दियों में वजन बढ़ने से बचने के लिए हल्की एक्सरसाइज करें, भारी भोजन कम लें, प्रोटीन और फाइबर बढ़ाएं, मीठा सीमित करें और पर्याप्त पानी पिएं। 
  • वजन बढ़ने पर कौन सी एक्‍सरसाइज करें?

    वजन कंट्रोल करने के लिए स्क्वाट्स, जंपिंग जैक्स, प्लैंक, तेज वॉक और हाई नीज जैसी एक्सरसाइज करें। ये कैलोरी तेजी से बर्न करती हैं और मेटाबॉलिज्‍म बढ़ाती हैं।
  • वजन बढ़ने पर क्‍या खाएं?

    वजन कम करने के लिए प्रोटीन युक्त भोजन जैसे दालें, अंडे, पनीर, दही, साथ में फाइबर वाली सब्जियां, फल, सूप और होल ग्रेन खाएं। तली चीजें, मीठा और जंक फूड से बचें। 

 

 

 

Read Next

सुबह की ठंड में नहीं होंगे बीमार, एक्‍सपर्ट ने बताया वार्मअप रूटीन जो रखेगा आपको हेल्‍दी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 18, 2025 19:09 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

TAGS