क्या वाकई जंपिंग जैक करने से लंबाई बढ़ती है? जानें सच्चाई

Does Doing Jumping Jacks Make You Taller: जंपिंग जैक करने से वयस्कों की हाइट नहीं बढ़ती है। हां, छोटे बच्चों द्वारा जंपिंग जैक करना फायदेमंद हो सकता है। ऐसा क्यों कहा जा रहा है, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई जंपिंग जैक करने से लंबाई बढ़ती है? जानें सच्चाई


Does Jumping Jacks Increase Height: जंपिंग जैक बहुत अच्छी एक्सरसाइज है, जिसकी मदद से कार्डियोवास्कुलर फिटनेस में सुधार होता है। यह लंग्स और हार्ट के लिए भी काफी लाभकारी है। यहां तक कि जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उन्हें भी जंपिंग जैक करना चाहिए। इससे कैलोरी बर्न होती है, शारीरिक क्षमता में सुधार होता है, बोन डेंसिटी एन्हैंस होती है और बॉडी बैलेंसिंग में भी सुधार देखा जाता है। कई लोगों को तो यह भी लगता है कि जंपिंग जैक की मदद से हाइट भी बढ़ती है। इसी वजह से कई लोग रेगुलरली जंपिंग जैक करना पसंद करते हैं। हालांकि, यह सवाल जरूर उठता है कि क्या वाकई जंपिंग जैक करने से लंबाई बढ़ती है? क्या इस बात में किसी भी तरह की सच्चाई है? आइए, इस बारे में सच्चाई जानते हैं। (Kya Jumping Jacks Se Height Badhti Hai)

क्या वाकई जंपिंग जैक करने से लंबाई बढ़ती है?- Can Jumping Jacks Increase Height

does doing jumping jacks make you taller 01 (9)

इसमें कोई दो राय नहीं है कि जंपिंग जैक एक अच्छी एक्सरसाइज है। यह बॉडी स्टेमिना, स्ट्रेंथ और एनर्जी को बूस्ट करता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई जंपिंग जैक करने से लंबाई बढ़ सकती है? इस पर एक्सपर्ट का कहना है, "जंपिंग जैक करने से लंबाई नहीं बढ़ सकती है, क्योंकि लंबाई पूरी तरह आनुवांशिक कारकों पर निर्भर करती है। विशेषकर, लंबाई पूरी तरह बढ़ने के बाद इसमें किसी तरह का बदलाव होना संभव नहीं है। हां, बचपन में अगर कोई जंपिंग जैक करता है, तो संभवतः नेचुरल ग्रोथ में मदद मिल सकती है, लेकिन हाइट बढ़ाने के लिए इसे स्थाई समाधान नहीं समझा जा सकता है।" एक्सपर्ट आगे समझाते हैं, "जंपिंग जैक से भले ही हाइट न बढ़ती हो, लेकिन हड्डियों की ग्रोथ और डेंसिटी के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज है और बच्चों को खासकर यह एक्सरसाइज करनी चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: जप‍िंग जैक एक्‍सरसाइज से घर बैठे घटाएं वजन, जानें स्‍टेप्‍स और फायदे

जंपिंग जैक करने के फायदे

हड्डियों की मजबूतीः जंपिंग जैक करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। विशेषकर, छोटे बच्चों और किशोरावस्था में जंपिंग जैक करना लाभकारी माना जाता है। इससे बोन ग्रोथ स्टिमुलेट होते हैं और बोन मिनरल डेंसिटी बढ़ती है।

पोस्चर में सुधारः जंपिंग जैक करने की वजह से लोगों के पोस्चर में भी सुधार देखने को मिलता है। असल में जंपिंग जैक करने की वजह से बैलेंसिंग बेहतर होती है, बॉडी स्ट्रेच होती है। नतीजतन, पोस्चर में सुधार होने लगता है।

ओवर ऑल हेल्थ में सुधारः जैसा कि हमने शुरू में ही जिक्र किया था कि जंपिंग जैक एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो कि कार्डिवास्कुलर हेल्थ में सुधार करता है। इसका ओवर ऑल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है। इससे तनाव का स्तर कम होता है और वेट मैनेजमेंट में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- ज्यादा नहीं चल पाते हैं तो करें ये 3 आसान एक्सरसाइज, शरीर रहेगा एक्‍ट‍िव

कब न करें जंपिंग जैक

  1. अगर आपको जोड़ों, जैसे एंकल, घुटने या नितंब में तकलीफ या दर्द है, तो बेहतर है कि आप जंपिंग जैक न करें। इससे आपकी कंडीशन बिगड़ सकती है।
  2. प्रेग्नेंसी के दौरान भी जंपिंग जैक जैसी एक्सरसाइज करना रिस्की हो सकता है। इस तरह की एक्सरसाइज में गिरने का जोखिम रहता है, जो कि गर्भवती महिला के लिए सही नहीं है। गिरने की वजह से गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान हो सकता है।
  3. अगर किसी को हड्डियों से जुड़ी बीमारी, जैसे अर्थराइटिस या ऑस्टियोपोरोसिस है, तो भी उन्हें जंपिंग जैक नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं जम्पिंग जैक्स के बारे में? रोजाना करें ये एक्सरसाइज होंगे ये 4 फायदे

निष्कर्ष

जंपिंग जैक करना फायदेमंद है, लेकिन इसे हाइट बढ़ाने के उद्देश्य से करना सही नहीं होगा। हालांकि, बच्चों के लिए इसे अधिक फायदेमंद माना जा सकता है, क्योंकि यह बोन डेंसिटी में सुधार करने, पोस्चर को बेहतर करना तथा हड्डियों की ग्रोथ में मददगार साबित हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी तरह की एक्सरसाइज की मदद से वयस्कों की हाइट नहीं बढ़ती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या रनिंग के तुरंत बाद आपको भी उल्टी आती है? जानें इसके 5 बड़े कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 04, 2025 14:58 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS