क्या आप जानते हैं जम्पिंग जैक्स के बारे में? रोजाना करें ये एक्सरसाइज होंगे ये 4 फायदे

क्या आप जानते हैं जम्पिंग जैक्स एक्सरसाइज के बारे में, नहीं जानते तो देख लें जम्पिंग जैक्स एक्सरसाइज करने से होते हैं कितने फायदे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप जानते हैं जम्पिंग जैक्स के बारे में? रोजाना करें ये एक्सरसाइज होंगे ये 4 फायदे

हम सब जानते हैं की एक्सरसाइज करने से हम स्वस्थ रहते हैं साथ ही हम दिनभर एक्टिव रहते हैं। कुछ लोग जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ लोग पार्क में जाकर एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन आप घर पर भी एक्सरसाइज करके अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं। कुछ एक्सरसाइज ऐसी होती है जो आप घर पर करके अपने आपको फिजिकल एक्टिव रह सकेंगे। 

वैसे तो सभी एक्सरसाइज हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है लेकिन सभी एक्सरसाइज किसी-किसी चीज में फायदेमंद होती है। लेकिन हम आपको एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो आपको स्वस्थ भी रखेगी साथ ही आपको कई तरह के फायदे भी पहुंचाएगी। आप इस एक्सरसाइज को घर पर ही कर सकते हैं। जम्पिंग जैक्स एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आपकी पूरी बॉडी के लिए फायदेमंद है। 

jumping jacks

जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपको कई तरह की मेहनत करनी पड़ती है उसके लिए प्रैक्टिस भी करनी पड़ती है और अगर आप गलत तरीके से कर लें तो ये आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। लेकिन कुछ एक्सरसाइज ऐसी होती है जो आप बिना किसी दिक्कत के कर सकेंगे और कोई भी आसानी से कर सकता है। जम्पिंग जैक्स बहुत ही आसान एक्सरसाइज है जो कोई भी आसानी से कर सकता है। 

जम्पिंग जैक्स पूरी बॉडी के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है और इसके साथ ही ये एक्सरसाइज आपकी बॉडी को गरम करने का भी काम करती है। आप इस एक्सरसाइज को करेंगे तो आपका मूड अपने आप भी बदल जाएगा। आप अपने आपको एक्टिव महसूस करेंगे। जम्पिंग जैक्स आपके स्टेमिना को भी बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा आपका तनाव भी इसे करने से कम होगा। जम्पिंग जैक्स ऐसे ही कई फायदे आपके शरीर तक पहुंचाता है। 

दिल के लिए अच्छी

ये एक्सरसाइज आपको बाहर से फिजिकल एक्टिव रखने के साथ ही आपके दिल को भी स्वस्थ करने का काम करता है। जम्पिंग जैक्स करने से आपका हार्ट ज्यादा पंप करता है जिससे खून में ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचता है। 

इसे भी पढ़ें: इन 5 एक्सरसाइज से घर में बनाएं सिक्स पैक एब्स, जानें तरीका

लचीलापन 

जम्पिंग जैक्स एक्सरसाइज करने से आपकी पूरी बॉडी अच्छी तरह खुल जाती है जो कि आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज करने से आपका शरीर लचीला होने लगता है। इसे आप अपने आपको एक्टिव महसूस करेंगे। इसके लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है आप अपने घर पर ही इस एक्सरसाइज को रोजाना की रूटीन में शामिल कर सकते हैं। 

जरूरी नहीं की आप पहले दिन ही रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करें। आप धीरे-धीरे जम्पिंग जैक्स एक्सरसाइज को शुरू करें। धीरे-धीरे अपनी स्पीड़ बढ़ाएं जिससे आपका स्टेमिना धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा। 

jumping jacks

वजन कम करने में मदद

वैसे तो वजन कम करने के लिए फिजिकल एक्टिविटी करनी जरूरी होती है, फिर वो चाहे कैसे भी एक्टिविटी हो। लेकिन अगर आप जम्पिंग जैक्स करेंगे तो यह आपके वजन कम करने में जल्दी मदद करेगा। ये एक्सरसाइज आपकी बॉडी में से ज्यादा मात्रा में कैलोरी को घटाने का काम करती है। अगर आप इस एक्सरसाइज की शुरूआत करना चाहते हैं तो आप एक बार में लगातार न करें। आप कोशिश करें की 50-50 के 2 सेट करें। इससे आपका हार्ट सही तरह से पंप करेगा और आपका पसीना सही तरह निकलने में मदद करेगा। 

इसे भी पढ़ें: अगर आपको एक्‍सरसाइज करने में बोरियत महसूस होती है, तो ये 4 उपाय करेंगे आपकी मदद

स्टेमिना में आएगा सुधार 

जम्पिंग जैक्स करने पर आप धीरे-धीरे अपने स्टेमिना में भी इजाफा महसूस करेंगे। पहले तो आपको शुरूआत में दिक्कत होगी आपकी सांस फूलने लगेगी लेकिन बाद में इसकी आदत हो जाएगी। इस एक्सरसाइज से आपका स्टेमिना काफी ज्यादा हो जाएगा। 

Read more articles on Exercise and Fitness in Hindi

Read Next

Happy Birthday Dia Mirza: जानें 38 की उम्र में भी कैसे अपने ग्लो और फिटनेस को मेनटेन रख पाती हैं दीया मिर्जा

Disclaimer