बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाद्य पदार्थों के बढ़ते क्रेज के कारण महिला और पुरुष दोनों में प्रजनन से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इनफर्टिलिटी होने के ऐसे कई कारण हो सकते हैं, जो आज के समय में काफी आम होते जा रहे हैं, जिसके कारण महिलाएं बेबी प्लानिंग करने के बाद भी कंसीव नहीं कर पा रही हैं। माता-पिता न बन पाना किसी भी महिला और पुरुष के लिए काफी तनाव और डिप्रेशन भरा हो सकता है। ऐसे में फर्टिलिटी को बेहतर रखने के लिए स्वस्थ खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ योगासन भी फायदेमंद हो सकता है। योग गुरु स्मृति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके कप्ल्स के लिए कुछ ऐसे योग मुद्राओं (Yoga Mudras For Couples Trying To Conceive) के बारे में बताया है, जिन्हें करने से तनाव कम करने और जल्दी कंसीव करने में मदद मिल सकती है।
कंसीव करने के लिए मुद्राएं - 4 Mudra for Couples To Conceive in Hindi
पद्म मुद्रा
इस आसन को करने के लिए सिद्धासन में बैठ जाएं, फिर हाथों को नमस्कार मुद्रा में रखते हुए कमल का आकार बनाए। इस मुद्रा को करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, तनाव कम होता है और मन शांत रहता है।
कली मुद्रा
कली मुद्रा करने के लिए अपने हाथों को नमस्कार पोश्चर में अपने सीने के आगे रखें और फिर दोनों हाथों के इंडेक्स फिंगर और अंगूठों को एक साथ मिलाएं बाकी उंगलियों को एक दूसरे के साथ मिलाएं। इस मुद्रा को करने से नींद बेहतर होती है, नकारात्मक भावनाओं को खत्म करने में मदद मिलती है और शरीर अंदर से हेल्दी रहता है।
योनि मुद्रा
अपने दोनों हाथों के इंडेक्स फिंगर्स और अंगूठों को एक साथ मिलाएं। इसके बाद अंगूठों को ऊपर की ओर रखते हुए इंडेक्स फिंगर्स को नीचे की ओर रखें और बाकी उंगलियों को एक दूसरे में मिलाकर मोड़ दें। योनि मुद्रा करने से बांझपन की समस्या दूर होती है, अंडे की गुणवत्ता बढ़ती है, एंडोमेट्रियोसिस और खराब स्पर्म की समस्या में भी सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार हर महिला को जरूर खाना चाहिए चुटकी भर जायफल, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वरुण मुद्रा
वरुण मुद्रा करने के लिए अपने अंगूठे और लिटल फिंगर को एक साथ मिलाएं, दूसरे हाथ के अंगूठे और लिटल फिंगर को भी मिलाकर इस मुद्रा में थोड़ी देर के लिए बैठ जाएं। वरुण मुद्रा करने से शारीरिक संबंध बनाने के दौरान होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है, स्पर्म और अंडे की गुणवत्ता में सुधार होता है और पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को भी कम किया जा सकता है।
View this post on Instagram
जल्दी कंसीव करने के लिए आप इन मुद्राओं को खाली पेट करें और कम से कम 3 महीने तक रोजाना 15 से 20 मिनट तक करें। इन योगासनों के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
Image Credit- Freepik