Benefits Of Eating Pinch Of Nutmeg Daily For Women In Hindi: जायफल एक छिलकादार, सूखा हुआ बीज है, जो मिरिस्टिका फ्रेग्रेन्स पेड़ से प्राप्त होता है। जायफल खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। इसे पुरुष या महिला कोई भी खा सकता है। आयुर्वेदिक उपचार में सदियों से जायफल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें कई ऐसे तत्व हैं, जो गंभीर बीमारियों से बचाव करते हैं। साथ ही आपको स्वस्थ बनाते हैं, ताकि बीमारियों से लड़ने की शारीरिक क्षमता बेहतर हो सके। जायफल सूजन-रोधी, बैक्टीरिया-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुणों के लिए जाना जाता है। जायफल फाइबर का भी अच्छा समृद्ध स्रोत है। इसके अलावा, इसमें आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, तांबा, मैंगनीज, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-ए और मैग्नीशियम भी पया जाता है। सवाल है, क्या जायफल विशेषकर महिला स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जा सकता है? इस बारे में एक्सपर्ट्स की राय है कि जायफल बहुत गुणकारी है और महिलाओं को बहुत लाभ पहुंचा सकता है। आइए, इस लेख में जानते हैं, महिलाओं के लिए चुटकीभर जायफल खाने के फायदों (Jayfal Ke Fayde) के बारे में।
आयुर्वेद अनुसार महिला के लिए चुटकी भर जायफल खाने के फायदे- Benefits Of Eating Pinch Of Nutmeg Daily For Women
प्रजनन अंगों के लिए लाभकारी
आयुर्वेद की मानें, तो प्राचीन समय से जायफल का इस्तेमाल तरह-तरह की बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता रहा है। वेदिक्योर हेल्थकेयर एंड वेलनेस क्लिनिक में मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजू सिंह कहती हैं, "जिन महिलाओं को नींद की समस्या रहती है या जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है, उन्हें जायफल जरूर खाना चाहिए। आमतौर पर, जायफल को हमारे यहां एक मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करता है और प्रजनन अंगों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है। इसमें सेक्स डिजायर बढ़ाने की क्षमता भी होती है। यही कारण है कि कई महिलाएं पारंपरिक रूप से अपने यौन जीवन को बेहतर बनाने के लिए इसका उपयोग करती आई हैं।"
इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें एक चुटकी जायफल के फायदे
हार्मोनल संतुलन में मदद
डॉ. संजू सिंह आगे बताती हैं, "यह बात हम सभी जानते हैं कि महिलाओं को अक्सर हार्मोन से जुड़ी परेशानियां बनी रहती हैं। इसकी वजह है, पीरियड्स। अगर किसी महिला को सही तरह से पीरियड्स न हों, तो हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। इसका उनकी फर्टिलिटी पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। अपने हार्मोन को संतुलित रखने के लिए महिलाएं चुटकी भर जायफल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह महिलाओं के शरीर में मौजूद एस्ट्रोजन हार्मोन के असंतुलन को बैलेंस करने में मदद कर सकता है।"
मासिक धर्म की समस्या से राहत
पीरियड्स के दौरान क्रैंपिंग, दर्द, ऐंठन जैसी कई समस्याएं होती हैं। लगभगर हर महिला अपने जीवनकाल में कभी न कभी इस तरह की पीरियड्स प्रॉब्लम से गुजरती हैं। डॉ. संजू सिंह सलाह देती हैं, "कुछ महिलाएं पीरियड्स की क्रैंपिंग से छुटकारा पाने के लिए दवाओं का सेवन करती हैं। जबकि, हर बार पीरियड्स पेन से राहत के लिए दवा लेना सही नहीं है। इसके बजाय, महिलाएं गर्म पानी या चाय में एक चुटकी जायफल मिलाकर पी सकती हैं। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन कम होती है और यह सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है।"
इसे भी पढ़ें: त्वचा पर जायफल लगाने से मिलते हैं ये 6 फायदे
मूड में सुधार
कहते हैं कि महिलाएं घर और दफ्तर की जिम्मेदारियों के कारण अक्सर तनाव से घिर जाती है। इससे निपटने के लिए महिलाएं चुटकी भर जायफल का सेवन कर सकती हैं। इसमें चिंता और अवसाद के लक्षणों को कम करने वाले कंपाउंड होते हैं। इसे आप रोजाना मसाले के तौर पर अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इससे आपके मूड स्विंग्स कंट्रोल होते हैं और मूड भी बेहतर होने में मदद मिलती है।
पाचन संबंधी समस्या से राहत
पाचन संबंधी समस्या किसी को भी हो सकती है। महिलाएं अक्सर सुबह जल्दी उठती हैं और रात को देर से सोती हैं। इस वजह से उनकी नींद पूरी नहीं होती है। अपर्याप्त नींद के कारण महिलाओं को पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इस तरह की समस्या से निपटने के लिए महिलाओं को चुटकी भर जायफल जरूर खाना चाहिए। जायफल पाचन संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज, दस्त, पेट फूलना और सूजन को मैनेज करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: जायफल और मिश्री साथ में खाने से दूर होती हैं शरीर की ये 6 समस्याएं, जानें खाने का सही तरीका
जायफल का इस्तेमाल कैसे करें
- मीठे आलू, या कद्दू जैसी स्टार्चयुक्त सब्जियों पर जायफल का पाउडर छिड़कें। इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसका सेवन करें।
- कॉफी, चाय या दूध के ऊपर एक चुटकी जायफल मिक्स करके पी सकते हैं।
बरतें जरूरी सावधानियां
- जायफल का सेवन अधिक मात्रा में न करें।
- जरूरत से ज्यादा जायफल का सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
- गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
All Image Credit: Freepik