Doctor Verified

औषधीय गुणों से भरपूर है जायफल, जानें इसके फायदे, नुकसान और इस्तेमाल का तरीका

औषधीय गुणों से भरपूर जायफल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में आइए लेख में जानें, जायफल के फायदे नुकसान और इनके इस्तेमाल के बारे में -
  • SHARE
  • FOLLOW
औषधीय गुणों से भरपूर है जायफल, जानें इसके फायदे, नुकसान और इस्तेमाल का तरीका


Jayfal Benefits Side Effects And Ways To Consume It In Hindi: अनहेल्दी लाइफस्टाइल और कई अन्य कारणों से आज के समय में ज्यादातर लोग वायल इंफेक्शन, ब्लड प्रेशन, ब्लड शुगर और स्वास्थ्य संबंधी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान में सुधार करने की सलाह दी जाती है, जिससे स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सके। लेकिन इन समस्याओं से राहत के लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक जायफल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। बता दें, जायफल भारतीय मसालों में से एक भी है। इसको खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें बहुत से पोषक तत्व और औषधीय गुण होते हैं।

ऐसे में आपको बता दें, ओन्लीमायहेल्थ 'आरोग्य विद आयुर्वेद' (Arogya with Ayurveda) नाम से एक स्पेशल सीरीज को चला रहा है। इस सीरीज में हम आपने पाठकों को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में बताते हैं। इसमें हम अपने पाठकों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों और जड़ी-बूटियों के बारे में विस्तार यानी डिटेल से जानकारी देते हैं, ताकि लोग इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से मिलने वाले फायदों और नुकसानों के बारे में जान सकते हैं, साथ ही, इनको इस्तेमाल करने के सही तरीकों के बारे में भी बताया जा सकता है। ऐसे में आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानें जायफल के फायदे, नुकसान और इसके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में -

जायफल गर्म होता है या ठंडा? - Is Nutmeg Hot Or Cold?

जायफल को नटमेग, जातिफल और जातिकोष जैसे नामों से जाना जाता है। वहीं, इसका लैटिन नाम मिरिस्टिका फ्रेग्रेंस (Myristica fragrans) है। यह मिरिस्टिकेसी (Myristicaceae) फैमिली का होता है। आयुर्वेद के अनुसार, वात को कम करता है। जायफल की तासीर समशीतोष्ण है, यह हल्का फुल्का गर्म होता है, जो ज्यादा गर्म नहीं है। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ ही किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: चमकती त्वचा के लिए लगाएं जायफल और चंदन फेस मास्क, त्वचा को मिलते हैं कई फायदे

jaiphal or nutmeg benefits side effects and ways to use it in hindi  01 (5)

जायफल के क्या फायदे हैं? - What Are The Benefits Of Nutmeg?

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि जायफल टॉक्सिसिटी क्लासिफिकेशन में इसे ग्रेड 2 का हर्ब माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, जायफल दीपनीय (भूख बढ़ाने वाला), अग्निदीपक (पाचन शक्ति को बढ़ाने वाला), वनीकरण (एपेटाइट में सुधार करने वाला), रुचीकर और रोचनिया (टेस्टबड को बेहतर करने वाला), वाजीकरण (पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने वाला), वात हर (वात दोष को कम करने वाला), सूजन को कम करने, मुखशोधन (मुंह को साफ करता है), कंठ्य (गले को स्वस्थ रखने और आवाज को बेहतर करने में सहायक है), हार्ट के दर्द में फायदेमंद, आतीसार (डायरिया की समस्या), राइनोरिया, राजेक्क्षमान (तीनों दोषों के बढ़ने), श्वसन से जुड़ी समस्याओं, कास (खांसी), कृमि जन्तु (पेट के कीड़े), परमी हर माना जाता है, ग्रहणी (कमजोर पाचन अग्नी), मुंह से जुड़ी बीमारियों, एड़ियों के फटने, फेशियल हाइपरपिग्मेंटेशम, विचर्चिका (एक्जिमा), तृष्णा (अधिक प्यास लगने), फूड पाइजनिंग और पिंडिकाएं निकलना (शरीर के किसी हिस्से में गांठें होने या किसी अंग के असामान्य रूप से बढ़ने) जैसी स्वास्थ संबंधी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: अनिद्रा के कारण रात में नहीं आती नींद? अपनाएं जायफल का यह आयुर्वेदिक नुस्खा

जायफल किसे नहीं खाना चाहिए? - Who Should Not Eat Nutmeg?

जायफल को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कब्ज की समस्या से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि जायफल ग्राही होता है यानी यह मल को बांधने वाला होता है, जिसके कारण कब्ज की समस्या को बढ़ावा मिल सकता है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान, ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं, किसी मेडिकल कंडीशन से पीड़ित या एलर्जी की समस्या होने पर लोगों को इसका सेवन करने या इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में रोज पिएं जायफल का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे

पुरुषों के लिए जायफल के क्या फायदे हैं? - What Are The Benefits Of Nutmeg For Men?

आयुर्वेद के अनुसार, जायफल वाजीकरण, कामवर्धक और शुक्र उत्पादक होता है, यानी इससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देने, यौन शक्ति को बढ़ाने, स्पर्म काउंट को बढ़ाने में सहायक है। इसका सेवन पुरुषों के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।

1 दिन में कितना जायफल खाना चाहिए? - How much nutmeg should be eaten in a day?

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, जायफल को 1 दिन में आधा से 1 ग्राम तक लिया जा सकता है। इसकी बहुत ज्यादा डोज नहीं ली जा सकती है। इसके अलावा, इसका लंबे समय तक भी इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

जायफल खाने का सही तरीका क्या है? - What Is The Correct Way To Eat Nutmeg?

डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, जायफल को रगड़कर पानी में मिलाकर लिया जा सकता है। इसके अलावा, इसके चूर्ण का सेवन भी किया जा सकता है। इसके अलावा, डायरिया की समस्या से राहत के लिए जायफल के पेस्ट को नाभि पर लगाया जाता है। इसके अलावा, पिग्मेंटेशन को कम करने के लिए इसके पेस्ट को पिग्मेंटेशन, साथ ही, एड़ियों के फटने पर भी लगाया जा सकता है।

निष्कर्ष

औषधीय गुणों से भरपूर जायफल में बहुत से गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने, मुंह को साफ करने, श्वसन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने, खांसी, पाचन अग्नि को बढ़ावा देने, पुरुषों की फर्टिलिटी को बेहतर करने, वात दोष को कम करने, फूड पाइजनिंग और अधिक प्यास लगने जैसी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। वहीं, इसका कब्ज जैसी समस्या से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए, साथ ही, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीड और किसी मेडिकल कंडीशन में भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए। ध्यान रहे, इसका सेवन दिन में आधे से 1 ग्राम तक ही किया जा सकता है। इसका ज्यादा सेवन करने से बचें, साथ ही, इसका सेवन लंबे समय तक नहीं किया जाना चाहिए।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • जायफल के क्या फायदे हैं?

    जायफल में मौजूद औषधीय गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से पाचन को दुरुस्त करने, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत देने, स्ट्रेस को कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने, सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है। 
  • जायफल खाने के क्या नुकसान हैं?

    जायफल का अधिक सेवन करने के कारण लोगों को उल्टी होने, पेट दर्द, चक्कर आने, दिल की धड़कन के तेल होने औक मानसिक समस्या हो सकती है। इसके अलावा, इसको प्रेग्नेंसी या किसी मेडिकल कंडीशन में लेने से बचना चाहिए। 
  • 1 दिन में कितना जायफल खाना चाहिए?

    अक्सर जायफल का सेवन सीमित मात्रा में ही करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में जायफल को आधा से 1 ग्राम ही लिया जाना चाहिए। इसके अलावा, जायफल का सेवन लंबे समय तक नहीं करना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

कौन सी जड़ी बूटी एडिमा से छुटकारा दिलाती है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 30, 2025 16:20 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 30, 2025 16:20 IST

    Published By : Priyanka Sharma

TAGS