आजकल लोग काम, पढ़ाई और मनोरंजन के कारण रात में देर तक जागते-रहते हैं। कई लोग होते हैं, जो रात में देर तक काम या पढ़ाई करते रहते हैं। हालांकि, कई लोग मूवी और फिल्म देखने के चक्कर में नहीं सोते हैं। अब वजह चाहे कोई भी हो रात की नींद खराब होती ही है। पहले कुछ समय तक इंसान जानबूझकर देरी से सोता है और बाद में व्यक्ति को खुद ही नींद नहीं आती है। इस स्थिति में अगर आप समय से सोने की कोशिश भी करते हैं, तब भी नींद नहीं आती है। ऐसे में लोग स्लीपिंग पिल्स यानी नींद की गोलियां खाने लगते हैं। बता दें कि नींद की गोलियां सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। यही वजह है कि इन दवाइयों का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं किया जाता है। अगर आप नींद की दवाइयों से होने वाली हानि से बचना चाहते हैं, तो एक आयुर्वेदिक नुस्खे की मदद ले सकते हैं। इस नुस्खे के बारे में हेल्थ कोच और आयुर्वेदिक डॉ. स्मिता पंकज नरम ने बताया है। आइए जानते हैं कि किस आयुर्वेदिक नुस्खे की मदद से आप नींद की समस्या से अपना बचाव कर सकते हैं।
अनिद्रा से बचाव के लिए यह आयुर्वेदिक नुस्खा आजमाएं
अनिद्रा से बचाव के लिए आप आयुर्वेदिक दूध को बना सकते हैं। इस दूध को बनाने के लिए आपको 1 गिलास ओट मिल्क को गर्म कर लेना है। अब इस दूध में एक चौथाई चम्मच जायफल और एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर मिला लें। अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद आपको मीठे के लिए दूध में शहद मिलाना है। आपका नींद की समस्या से बचाने वाला आयुर्वेदिक दूध तैयार है। आपको इसे हल्का गर्म-गर्म ही पीना चाहिए।
आयुर्वेदिक दूध पीने से ये फायदे होते हैं
नींद की क्वालिटी को सुधारने वाला यह दूध पीने से शरीर को ढेरों फायदे होते हैं। रोजाना रात में इस दूध का सेवन करने से अच्छी और सुकून वाली नींद आती है। इसके अलावा, पाचन-तंत्र को फायदा होता है। इस दूध में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह दूध हार्ट और पेट दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए इस दूध में डाली चीजों से होने वाले फायदे जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या कैमोमाइल टी पीने से नींद अच्छी आती है? एक्सपर्ट से जानें
दूध में मिले गई ये चीजें सेहत के लिए हैं फायदेमंद
ओट मिल्क के फायदे
ओट मिल्क सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसमें फाइबर होता है, जिससे पाचन-तंत्र में सुधार होता है। यह दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस दूध में हड्डियों को मजबूत करने वाले मिनरल पाए जाते हैं।
जायफल के फायदे
जायफल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन को स्वस्थ रखते हैं और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से बचाव करते हैं। जायफल में मौजूद न्यूट्रिएंट्स मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।
View this post on Instagram
इलायची पाउडर के फायदे
इलायची पाउडर पाचन क्रिया में सुधार करता है। यह पाचन एंजाइमों को बढ़ाता है, जिससे खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। इसके साथ ही, इलायची पाउडर में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो मुंह की खराब सांस और कैविटी जैसी समस्याओं में फायदेमंद साबित होते हैं।
शहद के फायदे
शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-बी और सी, एंजाइम, कैल्शियम, आयरन, और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये सभी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- सोने से पहले खाएं लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन, शरीर को होंगे ये जबरदस्त फायदे
नींद की समस्या से बचने के लिए आप दवाइयों की जगह इस आयुर्वेदिक नुस्खे की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, आपको रात को सोने से पहले कुछ देर के लिए सैर करनी चाहिए। रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खा लें। इसके अलावा, सोते समय फोन या अन्य किसी गैजेट का इस्तेमाल न करें। इन टिप्स को फॉलो करने से आपको रात में अच्छी नींद आ सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version