
How To Lose Weight with Eating Junk Food: वेट लॉस करने के लिए लोग कई चीजें फॉलो करते हैं। अलग-अलग तरह की डाइट से लेकर स्ट्रांग वर्कआउट रूटीन तक सभी चीजें फॉलो करते हैं। लेकिन ऐसे में सबसे ज्यादा मुश्किल होता है क्रेविंग कंट्रोल करना। वेट लॉस जर्नी शुरू करते ही आपको कई चीजें अवॉइड करनी पड़ती है। कभी मीठे की क्रेविंग होती है तो कभी तीखा खाने का मन होता है। जिन लोगों को जंक फूड खाने की आदत होती है, वो वेट लॉस के दौरान भी पिज्जा बर्गर जैसे जंक फूड खाते हैं। लेकिन क्या जंक फूड खाकर वेट लॉस करना मुश्किल होता है? क्या जंक फूड खाने के साथ वेट लॉस नहीं होता है। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए हॉलिस्टिक हेल्थ कोच और एक्सरसाइज फिजियोलॉजिस्ट कपिल कनोडिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये लेख के माध्यम से जानें इसका जवाब।
क्या जंक फूड खाकर वेट लॉस नहीं हो पाता है? Is It Not Possible To Lose Weight with Eating Junk Food
इस प्रश्न का जवाब देते हुए एक्सपर्ट कहते हैं जंक फूड खाने के साथ भी वेट लॉस किया जा सकता है। क्योंकि वेट लॉस करने के लिए कैलोरी डेफिसिट डाइट फॉलो करनी जरूरी है। अगर आप जंक फूड खाते हैं लेकिन कम कैलोरी खा रहे हैं, तो बॉडी एक्स्ट्रा कैलोरी इंटेक नहीं करेगी। इसके साथ भी आप आसानी से वेट लॉस करेंगे। क्योंकि आप कम कैलोरी इंटेक कर रहे हैं। लेकिन इसके साथ बॉडी को काफी नुकसान भी होते हैं। इससे ओवरऑल हेल्थ को नुकसान होता है।
इसे भी पढ़ें- अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स किस तरह से सोरायसिस का कारण बन सकते हैं? डॉक्टर से जानें
वेट लॉस के दौरान जंक फूड खाने से बॉडी पर क्या असर पड़ता है?
वेट लॉस के दौरान अगर आप कैलोरी का ध्यान रखकर भी जंक फूड खाते हैं, तो इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ को नुकसान होता है। इसके कारण आपकी हेयर हेल्थ को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपके बाल झड़ सकते हैं या ज्यादा ड्राई हो सकते हैं। आपकी स्किन हेल्थ को भी नुकसान हो सकता है। जंक फूड खाने से आपकी बोन हेल्थ को नुकसान हो सकता है और मसल्स भी कमजोर हो सकती है।
वेट लॉस के दौरान जंक फूड की क्रेविंग को कैसे कंट्रोल करें?
वेट लॉस जर्नी में जंक फूड खाने से सेहत को नुकसान होता है। ऐसे में आप इन टिप्स को फॉलो करके क्रेविंग कंट्रोल कर सकते हैं-
- अपने सभी मील समय पर लें और वॉटर इंटेक मेंटेन करें। इससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिलेगी।
- अपना टार्गेट फिक्स रखें इससे आप क्रेविंग को कंट्रोल कर सकते हैं।
- अगर आप चीट डे करते भी हैं, तो कम मात्रा में ही कोई भी जंक फूड खाएं।
- जंक खाने के बाद डिटॉक्स ड्रिंक लें और कैलोरी बर्न करें। इससे आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद जंक फूड खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें इससे होने वाले नुकसान
लेख में हमने जाना जंक फूड खाने के साथ वेट लॉस किया जा सकता है। लेकिन इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। इसलिए वेट लॉस के दौरान जंक फूड अवॉइड करें या बहुत कम खाएं।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version