Tips To Control Hunger On a Diet: आजकल हर कोई फिट और एक्टिव रहना चाहता है। लेकिन इसके लिए अपने फिटनेस रूटीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कई बार फिटनेस रूटीन पर ध्यान देना काफी मुश्किल हो जाता है। खासकर अगर बात वेट लॉस के दौरान डाइट फॉलो करने की हो। इस दौरान मनपसंद चीजों की क्रेविंग आपके लिए वेट लॉस करना मुश्किल बना सकती है। कई बार खाना खाने के बावजूद भी क्रेविंग होने लगती है। ऐसे में आप न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन चोपड़ा के बताए इन खास टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
डाइट में क्रेविंग कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips To Control Cravings In Diet
ब्रेकफास्ट में प्रोटीन जरूर लें- Add Protein In Breakfast
बार-बार क्रेविंग होने की सबसे बड़ी वजह है कि हम ब्रेकफास्ट ठीक नहीं करते हैं। अगर आपके ब्रेकफास्ट में प्रोटीन नहीं है, तो आपको दिनभर भूख लगेगी। इसलिए ब्रेकफास्ट में प्रोटीन जरूर एड करें। प्रोटीन लेने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। इससे आप जंक फूड भी नहीं खाएंगे।
खाने से पहले पानी पिएं- Drink Water Before Meal
क्रेविंग कंट्रोल रखने के लिए आप हर मील से पहले पानी पि सकते हैं। इसके साथ ही, अगर आप सलाद खा लेते हैं, तो आप कम फूड इंटेक करते हैं। इसलिए अपने हर मील से 20-30 मिनट पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं। इसके साथ ही, एक प्लेट सलाद जरूर खाएं। इस आदत को अपनाने से आपको जल्द ही फर्क नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें- बार-बार मीठा खाने की होती है क्रेविंग, तो जान लें इसके 6 कारण
हर मील में प्रोटीन जरूर लें- Add Protein In Every Meal
जल्दी वेट लॉस करने के लिए अपने हर मील में प्रोटीन एड करना जरूरी है। क्योंकि इससे क्रेविंग कंट्रोल रहेगी और आप फास्ट फूड नहीं खाएंगे। अगर आपको कुछ भारी नहीं खाना है, तो आप एक अंडा या एक कटोरी दही अपने मील में जरूर ले सकते हैं। इस आदत को अपनाने से आपको जल्दी वेट लॉस करने में भी मदद मिलेगी।
मील के बीच ज्यादा गैप न रखें- Avoid Long Gap
अगर आप मील के बीच ज्यादा गैप रखेंगे, तो आपको बार-बार कुछ खाने का मन होगा। ऐसे में आप न चाहते हुए भी जंक या प्रोसेस्ड खाएंगे। इसलिए अपने किसी भी मील में ज्यादा गैप न रखें। आपके हर मील में केवल 3 से 4 घंटे का अंतर होना चाहिए। अगर बाहर जानें के कारण आपके मील में ज्यादा अंतर आता है, तो अपने पास हेल्दी स्नैक्स पहले से रखें।
इसे भी पढ़ें- इन चीजों को खाने की क्रेविंग होती है, तो समझ जाएं शरीर में है विटामिन्स की कमी
मील और स्नैक्स पहले से प्लान रखें- Pre Planned Your Snacks
कई बार क्रेविंग कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं मील के बीच ज्यादा गैप होने से भूख भी ज्यादा लगती है। ऐसे में अक्सर हम अनहेल्दी स्नैक्स खा लेते हैं। इसलिए अपने मील और स्नैक्स पहले से प्लान रखें। इसके साथ ही, अपना हर मील प्लान रखें और उसमें फाइबर और प्रोटीन जरूर एड करें। इससे आपको जल्दी वेट लॉस करने में मदद मिलेगी।
इन टिप्स का रखें ध्यान
- दिनभर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं. इससे आपको भूख नहीं लगेगी।
- अपनी डाइट में हर्बल टी जरूर एड करें। इससे आपको जल्दी वेट लॉस में मदद मिलेगी।
- वॉक या एक्सरसाइज की आदत जरूर बनाएं। इससे पाचन तंत्र ठीक रहेगा और वेट लॉस जल्दी होगा।
- इन टिप्स को फॉलो करने से आपको क्रेविंग कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी। लेकिन ध्यान रखें कि आप केवल हेल्दी चीजें ही खाएं।
View this post on Instagram