Who Should Avoid Nutmeg: जायफल एक प्रकार का सूखा बीज होता है जिसे कई चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए जायफल को व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी अधिक मात्रा भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसके घीसकर सिर्फ चुटकी भर ही इस्तेमाल किया जाता है। इसे पूजा-पाठ में खास कर हवन सामग्री में इस्तेमाल किया जाता है। जायफल को खाने में इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। जायफल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसमें आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, तांबा, मैंगनीज, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-ए और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बॉडी एक्टिव रहती है। लेकिन जायफल का सेवन करना हर किसी के लिए सेफ नहीं होता है। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए कई स्वास्थ्य समस्याओं में इसे अवॉइड करना जरूरी होता है। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से।
जायफल का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए? Who Should Not Consume Nutmeg
अगर आप इन समस्याओं से ग्रस्त हैं, तो जायफल अवॉइड करें या किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर लें-
माइग्रेन
माइग्रेन में कुछ लोगों को जायफल से परेशानी हो सकती है। इसकी तासीर बहुत ज्यादा गर्म होती है। इसलिए इसके सेवन से माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है। जायफल में एक्टिव कंपाउंड भी होते हैं जो दिमाग पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसलिए जिन लोगों को माइग्रेन है या सिर दर्द की समस्या रहती है, उन्हें जायफल अवॉइड करना चाहिए। अगर शरीर में कमजोरी या चक्कर आने जैसी समस्याएं हैं, तो ऐसे में भी जायफल अवॉइड करना चाहिए।
दिमाग से जुड़ी बीमारियां
दिमाग से जुड़ी बीमारियों में भी एक्सपर्ट्स जायफल अवॉइड करने की सलाह देते हैं। खासकर जो लोग दिमाग से जुड़ी बीमारी के लिए इलाज ले रहे हैं, उन्हें जायफल अवॉइड करना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में रोज पिएं जायफल का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे
गर्म प्रकृति वाले लोग
जायफल की तासीर बहुत ज्यादा गर्म होती है, इसलिए इसे चुटकी भर इस्तेमाल किया जाता है। गर्म प्रकृति वाले लोग यानी जिन्हें गर्म तासीर वाली चीजें खाने से परेशानी होती है। ऐसे लोगों को जायफल का सेवन नहीं करना चाहिए।
कोई भी इलाज के दौरान
अगर व्यक्ति किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए इलाज ले रहा है, तो उसे डॉक्टर की सलाह पर ही जायफल लेना चाहिए। क्योंकि यह कुछ दवाओं के साथ मिलकर साइड इफेक्ट्स की वजह बन सकता है। अगर आप किसी भी दवा का सेवन रोज करते हैं तो जायफल अवॉइड करें।
इसे भी पढ़ें- अच्छी नींद के लिए रात को सोते समय पिएं लैवेंडर के फूल और जायफल का दूध, मिलेगा फायदा
गंभीर स्वास्थ्य समस्या होना
जिन लोगों को कोई भी गंभीर समस्या है और उनका इलाज चल रहा है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह पर ही जायफल डाइट में शामिल करना चाहिए। अगर आपको पाइल्स या ब्लीडिंग से जुड़ी कोई समस्या है तो जायफल अवॉइड करें। क्योंकि गर्म तासीर होने की वजह से यह ब्लीडिंग बढ़ने की वजह बन सकता है।
इस लेख में हमने जाना किन लोगों को जायफल का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही, कुछ समस्याओं में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह करना क्यों जरूरी है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से संपर्क करें।