Expert

कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करेगा जायफल, घी और लहसुन का मिश्रण, जानें इसे बनाने का तरीका और फायदे

Nutmeg Ghee and Garlic Mixture for Cholesterol Benefit : जायफल, घी और लहसुन का इस्तेमाल कई वर्षों से कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए किया जा रहा है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करेगा जायफल, घी और लहसुन का मिश्रण, जानें इसे बनाने का तरीका और फायदे


Nutmeg  Ghee and Garlic Mixture for Cholesterol Benefit : थोड़ा सा काम करते ही थक जाना, हमेशा सुस्त महसूस होना, वजन बढ़ना और अचानक से हृदय गति का तेज होना यह सभी लक्षण शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने होते हैं। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में बनाने वाला एक तरफ का फैट होता है। इसका निर्माण हमारा लिवर करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार,  मुख्य रूप से हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट हेल्थ के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल का इलाज वक्त रहते न किया जाए तो आने वाले वक्त में बीमारियों का खतरा और भी बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर नसों में खून ब्लॉक हो जाता है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक और हार्ट फेल्योर का खतरा रहता है। आज इस लेख में डाइटिशियन और गट हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा से जानेंगे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण और इससे छुटकारा दिलाने वाले मिश्रण की रेसिपी के बारे में।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण क्या हैं?- What are the symptoms of increased cholesterol?

डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कुछ खास लक्षण नजर नहीं आते हैं, लेकिन यह दूसरी बीमारियों का जोखिम बढ़ा देते हैं। लेकिन इसके कुछ सामान्य लक्षण नीचे बताए गए हैं, जिसकी मदद से कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है इसे पहचाना जा सकता है।

- अचानक से वजन का बढ़ना

- पैरों में लगातार दर्द रहना

- ज्यादा पसीना आना

- हमेशा थका हुआ महसूस करना

- सीने में दर्द महसूस करना

- ब्लड प्रेशर का हाई रहना

- शरीर की त्वचा के रंग में बदलाव होना

- पैरों और कूल्हों में ऐंठन होना

- सांस लेने में परेशानी महसूस होना

इसे भी पढ़ेंः मानसून में होती हैं त्वचा से जुड़ी ये 5 समस्याएं, इन तरीकों से पाएं छुटकारा

कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करेगा जायफल, घी और लहसुन का मिश्रण- Nutmeg  Ghee and Garlic Mixture for Cholesterol

गट हेल्थ कोच और डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर बताया है कि जायफल, घी और लहसुन का मिश्रण एक निश्चित मात्रा में खाने से कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं इसका तरीका...

सामग्री की लिस्ट

  • जायफल - एक चुटकी
  • घी - 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन - 1 फली
  • पानी - 200 मिली

बनाने का तरीका

  • एक लहसुन को बारिश छिलकर बारीक काट लें। अब एक इमाम दस्ता लें और उसमें लहसुन को काटकर अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब एक बड़े साइज का चम्मच लें और उसमें एक चुटकी जायफल, लहसुन का पेस्ट और घी अच्छे से मिला लें। 
  • आपका जायफल, घी और लहसुन का मिश्रण सेवन के लिए तैयार हो चुका है। रोजाना सुबह इस मिश्रण का सेवन करें और 
  • पानी को घूंट-घूंट करके पिएं। इस मिश्रण का सेवन करने के कुछ ही दिनों में आपको इसका रिजल्ट मिलने लगेगा।

इसे भी पढ़ेंः मानसून में बालों को धोते समय न करें ये 5 गलतियां, खराब हो सकती है बालों की क्वालिटी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

कोलेस्ट्रॉल में क्यों फायदेमंद है जायफल, घी और लहसुन का मिश्रण- Nutmeg  Ghee and Garlic Mixture Benefits for Cholesterol

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जायफल, घी और लहसुन के मिश्रण में कैल्शियम, फास्फोरस, मिनरल और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से खून की नलियों में जमा गंदगी साफ होती है और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। यह विटामिन ब्लड सेल में जमा कैल्शियम को हटाने का काम करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। मनप्रीत कालरा के अनुसार, जब शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है तो बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है। 

उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा और आप कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए ऊपर बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करेंगे।

All Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं इन 5 तरह के कैंसर का संकेत, लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version