Common hair wash Mistakes To Avoid During Monsoons: हर महिला की पहली ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन खूबसूरत और बिना किसी दाग-धब्बे के नजर आए। स्किन के बाद महिला की दूसरी ख्वाहिश होती है कि उसके बाल लंबे, घने और मुलायम हों। क्योंकि चेहरे के बाद बालों की खूबसूरती ही किसी भी महिला की सुंदरता में चार चांद लगाती है। लंबे और घने बालों की ख्वाहिश में महिलाएं काफी कुछ करती हैं, लेकिन इसके बावजूद बालों की समस्या लगी ही रहती है। विशेषकर मानसून के मौसम में बालों से जुड़ी समस्या ज्यादा होती है। मानसून में बारिश और हवा में नमी के कारण स्कैल्प में गंदगी जमा होने लगती हैं, जिसकी वजह से बालों के टूटने और झड़ने की समस्या होती है। कई बार बारिश में बाल भीगने से वह जड़ से कमजोर हो जाते हैं, जिसकी वजह से भी बालों से जुड़ी समस्या होती है। गुरुग्राम के सीके बिड़ला अस्पताल की स्किन और हेयर केयर एक्सपर्ट डॉ. सीमा ओबेरॉय लाल का कहना है कि मानसून में बालों का रेगुलर बेसिस पर धोते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो इससे जुड़ी समस्या से राहत मिल सकती है। आज इस लेख में हम इसी विषय पर बात करने वाले हैं।
मानसून में बालों को धोते समय न करें ये 5 गलतियां- Common hair wash Mistakes To Avoid During Monsoons
डॉ. सीमा का कहना है कि मानसून में बालों को साफ करने के लिए हमेशा शैंपू और कंडीशनर दोनों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा मानसून में बालों को धोते समय इन 5 गलतियों से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः मानसून में होती हैं त्वचा से जुड़ी ये 5 समस्याएं, इन तरीकों से पाएं छुटकारा
1. माइल्ड शैंपू का करें इस्तेमाल- Use Mild Shampoo for Hair in Monsoon
मानसून में हवा में मौजूद नमी के कारण बालों को माइल्ड शैंपू से ही धोना चाहिए। माइल्ड शैंपू में केमिकल्स का इस्तेमाल कम होता है, जिससे बाल ड्राई और फ्रीजी नहीं होते हैं। इस तरह के शैंपू का इस्तेमाल करने से बालों का प्राकृतिक चमक और तेल को बनाए रखने में मदद मिलती है। डॉक्टर की मानें तो बारिश में भीगने के कारण अगर बाल गीले हो गए हैं, तो भी उन्हें शैंपू और पानी से अच्छे से धोना चाहिए। दरअसल बारिश के पानी के साथ बालों पर हवा की मिट्टी और गंदगी भी स्कैल्प पर जमा हो जाती है, जिसकी वजह से बालों का झड़ना, टूटना ज्यादा होता है। इस समस्या से बचाव के लिए बालों को पानी और माइल्ड शैंपू से धोना चाहिए।
2. बालों पर करें कंडीशनर का इस्तेमाल- Always Use Conditinor in Monsoon
मानसून में बालों की समस्या से बचने के लिए शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बालों को शैंपू से धोने के 5 मिनट के बाद कंडीशनर लगाना चाहिए। कंडीशनर लगाने से बालों में नमी को लॉक करने में मदद मिलती है। जिससे बालों का गिरना और टूटना बंद होता है।
इसे भी पढ़ेंः मानसून में बालों पर लगाएं कद्दू से बने ये 3 हेयर मास्क, दूर होंगी बालों से जुड़ी कई समस्याएं
3. बालों को रगड़ने से बचें
कई बार लोग स्कैल्प और बालों की गंदगी को साफ करने के लिए बालों को बहुत ही ज्यादा रगड़ते हैं। रगड़ने से बालों की क्वालिटी खराब हो जाती है। इस मौसम में हवा में नमी के कारण बाल पहले ही काफी सेंसिटिव होते हैं। ऐसे में बालों को धोते समय उन्हें रगड़ा जाए, तो इससे बालों का टूटना और गिरना और भी ज्यादा होने लगता है।
4. पानी का तापमान रखें सही
डॉ. सीमा की मानें तो बालों को धोते समय जितना शैंपू और कंडीशनर जरूरी हैं, उससे कहीं ज्यादा पानी का तापमान सही होना बहुत ही जरूरी है। मानसून के मौसम में बालों को ठंडे पानी से धोने से बचना चाहिए। बालों को धोते समय हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। गुनगुने पानी से बाल धोने से इसकी नमी लॉक हो जाती है और बाल मुलायम बनते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Monsoon Hair Care Tips: मानसून में ज्यादा होती है बालों से जुड़ी समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें बचने के तरीके
5. हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें
मानसून में बालों की समस्या से बचने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप बाजार में मिलने वाले हेयर मास्क बालों में लगाते हैं, तो इसकी बजाय घर पर कड़ी पत्ता, कद्दू जैसी चीजों से नेचुरल मास्क तैयार करें और बालों पर इसका इस्तेमाल करें। हेयर मास्क लगाने के एक घंटे बाद ही बालों में कोई शैंपू या कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा और मानसून में आप बालों की समस्या से बचाव करने के लिए ऊपर बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करेंगे।
All Image Credit: Freepik.com