How to Prevent Hair Problems in Monsoon Season: चिलचिलाती गर्मी के बाद पूरे देश में मानसून का सीजन शुरू हो चुका है। मानसून में हवा में नमी की वजह से सेहत, स्किन और बालों का ध्यान ज्यादा जरूरी होती है। मानसून में हवा में मौजूद बैक्टीरिया और फंगस की वजह से बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे की डैंड्रफ, चिपचिपापन, ड्राईनेस और स्कैल्प में खुजली होती रहती है। कई लोगों के बाल मानसून में ज्यादा झड़ने और टूटने लगते हैं। मानसून में होने वाली इन समस्याओं से बचाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे और बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब तक इन चीजों को करने का सही तरीका न पता हो, तब तक यह परिणाम नहीं देते हैं। मानसून में अगर आप भी बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर सलोनी वोहरा द्वारा शेयर किए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
मानसून में बालों से जुड़ी क्या-क्या समस्याएं होती हैं? - How to Prevent Hair Problems in Monsoon Season in Hindi
मुंबई की मशहूर डर्मेटोलोजिस्ट ड़. सलोनी वोहरा का कहना है कि मानसून में हवा में नमी ज्यादा होती है। इसकी वजह से बालों से जुड़ी कई समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इस विषय पर डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है।
इसे भी पढ़ेंः मानसून शुरू होने से पहले रखें इन 4 बातों का ध्यान, नहीं पड़ेंगे बीमार
1. बालों में डैंड्रफ- Dandruff in Monsoon
बारिश के मौसम में बालों में डैंड्रफ की समस्या ज्यादा होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, मानसून में हवी का नमी प्रदूषण, धूल-मिट्टी और गंदगी के कारण बालों में डैंड्रफ जमा हो जाता है। इसकी वजह से खुजली और स्कैल्प में ड्राइनेस की समस्या भी होती है। ऐसे में आपको बालों में हमेशा साफ रखने की जरूरत होती है। मानसून में बालों में डैंड्रफ की समस्या न हो इसके लिए सप्ताह में 2 बार शैंपू से बालों को धोएं। घर से बाहर जाते वक्त सिर और बालों को अच्छे से कवर करके रखें।
2. बालों का झड़ना- Hair Fall in Monsoon
हवा की नमी और डैंड्रफ की समस्या की वजह से बालों का झड़ना और टूटना भी ज्यादा होता है। इस मौसम में स्कैल्प में नमी ज्यादा हो जाती है, जिसकी वजह से बाल तेजी से टूटने और झड़ने लगते हैं। डॉक्टर का कहना है कि मानसून में बालों को झड़ने से रोकने के लिए स्कैल्प को ड्राई रखने की कोशिश करें। अगर आप बालों में शैंपू कर रहे हैं, तो इसे अच्छे से पहले सूखा लें और तब इसे बांधें। मानसून में बालों को स्टाइल करने से बचें। इन टिप्स को अपनाने से बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ेंः Monsoon Diseases: मॉनसून में फैलती हैं ये 5 बीमारियां, जानें इससे बचाव का तरीका
View this post on Instagram
3. स्कैल्प में दाने- Rash on scalp in Monsoon
मानसून में नमी के कारण स्कैल्प ज्यादा गंदी होती है। इसकी वजह से स्कैल्प पर छोटे-छोटे दानें हो जाते हैं। इस कारण स्कैल्प में खुजली होना और दर्द की समस्या भी होती है। मानसून में स्कैल्प पर दानों की समस्या से बचाव करने के लिए हेयर मास्क और सीरम का इस्तेमाल करें। अगर आपको स्कैल्प में दानों की समस्या ज्यादा हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह पर इसका इलाज करवाएं। स्कैल्प पर दाने होने की स्थिति में ऑयलिंग बिल्कुल न करें। ऑयलिंग दानों की समस्या को और बढ़ा सकती है और जिससे आपको परेशानी हो सकती है।
डॉक्टर सलोनी का कहना है कि इन टिप्स को अपनाकर मानसून में बालों की ड्राईनेस और झड़ने की समस्या से बचाव किया जा सकता है।
All Image Credit: Freepik.com