How To Make Curry Leaves Oil For Gray Hair: उम्र बढ़ने के कारण बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन कई बार उम्र से पहले ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। ये खानपान की गलती या शरीर में पोषक तत्वों की कमी से हो सकता है। इसके अलावा, बालों की देखभाल न करने के कारण भी बाल सफेद होने लगते हैं। इसके कारण बालों से मेलेनिन कम होने लगता है। ऐसे में काम आते हैं दादी-नानी के पुराने नुस्खे। ऐसा ही एक पुराना नुस्खा है आंवला और करी पत्ते का तेल। इस तेल के फायदे और रेसिपी बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट और डाइट एक्सपर्ट सिमरन कथूरिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
सफेद बालों की समस्या कम करने के लिए बनाएं ये नेचुरल ऑयल- Natural Oil To Control Grey Hair Problem
सामग्री
- बादाम- 6 से 7
- अखरोट- 2
- सफेद तिल- 1 चम्मच
- काले तिल- 1 चम्मच
- करी पत्ते- 15 से 20
- आंवला- 2
- कच्ची हल्दी - कुछ टुकड़े
- रीठा- 2
- 2 चम्मच- चायपत्ती
- पोपी सीड्स- 1 चम्मच
- सरसों का तेल- 1 कटोरी से ज्यादा
बनाने की विधि
गैस पर कढ़ाई रखें और बादाम को अच्छे से भून लें। इसमें अखरोट, सफेद और काले तिल डालें। अब इसमें करी पत्ते, आंवला, कच्ची हल्दी और रीठा भी डालें। सभी चीजों को अच्छे से धीमी आंच पर पकाते रहें। आखिर में इसमें चायपत्ती, पोपी सीड्स डालकर पकाएं। अब इसमें 2 कटोरी सरसों का तेल डालें। अगर आपको कम तेल चाहिए तो आप कम पका सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- समय से पहले बाल सफेद होने के पीछे हो सकते हैं ये 3 कारण, जानें ग्रे हेयर की समस्या दूर करने के 5 उपाय
बालों के लिए यह तेल कैसे फायदेमंद है?
आंवला, रीठा और तिल बालों में प्राकृतिक रंग बनाए रखने में मदद करेंगे। हल्दी, अखरोट और बादाम बालों को पोषण देने में मदद करेंगे। चायपत्ती और सरसों का तेल सफेद बालों की समस्या कंट्रोल करने में मदद करेंगे।
समय से पहले बाल सफेद क्यों होने लगते हैं? Reasons of Early Graying of Hair
खराब खानपान- Unhealthy Diet
खराब खानपान के कारण भी बाल सफेद होने लगते हैं। अगर आप जंक ज्यादा खाते हैं तो इससे शरीर में टॉक्सिन बढ़ेंगे। ये टॉक्सिन बालों के सफेद होने का कारण बन सकते हैं।
सोने में परेशानी- Sleep Issue
आजकल लोगों को लेट सोने और कम नींद की आदत हो गई है। ऐसे में स्ट्रेस और कॉर्टिसोल बढ़ने लगता है। इसके कारण बाल सफेद हो सकते हैं। इसलिए नियमित रूप से 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें।
इसे भी पढ़ें- समय से पहले सफेद हो गए हैं बाल? बालों को काला करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय
ज्यादा तनाव लेना- Stress
अगर आप ज्यादा तनाव लेते हैं, तो इससे हार्मोन्स असंतुलित होने लगते हैं। ऐसे में बालों से मेलेनिन कम होने लगता है, जो बालों के सफेद होने का कारण बन सकता है।
केमिकल ट्रीटमेंट- Chemical Treatment of Hair
बार-बार केमिकल ट्रीटमेंट कराने से बालों के रंग पर फर्क पड़ सकता है। इसके कारण बालों का नेचुरल कलर खराब होने लगता है, जिससे बाल सफेद पड़ने लगते हैं।
हाइड्रेशन का ध्यान न रखना- Not Taking Care of Hydration
डिहाइड्रेशन भी बालों के सफेद होने का कारण बन सकता है। इसके कारण बाल सफेद होने लगते हैं। इसलिए अपने हाइड्रेशन का पूरा ध्यान रखें। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और हाइड्रेटिंग फल खाएं।
अगर आपको स्कैल्प से जुड़ी समस्या रहती है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही यह तेल इस्तेमाल करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram