बालों को सफेद होने से रोकने के लिए आजमाएं ये 5 नैचुरल उपाय

Natural Remedies To Stop Grey Hair Naturally: बालों को नैचुरल रूप से काला करने के लिए इन उपायों की मदद ली जा सकती हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए आजमाएं ये 5 नैचुरल उपाय


Natural Remedies To Stop Grey Hair Naturally: आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते है। कई बार सफेद बाल हार्मोंस के असंतुलन, बीमारी, गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल और पोषक तत्वों की कमी के कारण हो जाते हैं। कई लोग सफेद बालों को छिपाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। ज्यादा इनका इस्तेमाल करने से बालों को नुकसान होने के साथ बाल और अधिक सफेद हो जाते हैं। ये प्रोडक्ट्स कई लोगों की स्किन को सूट भी नहीं करते है। जिससे एलर्जी की समस्या हो जाती है। वहीं जल्दी बाल सफेद होने की वजह से लोग अधिक उम्र का समझने लगते हैं। ऐसे में लंबे, काले और घने बाल सुंदरता को बढ़ाने के साथ आत्मविश्ववास को भी बढ़ाते है। कई लोग कम उम्र में सफेद बालों की वजह से बाहर आना जाना भी छोड़ देते है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बालों को काला करने के लिए नैचुरल उपायों के बारे में बताएंगे। इन उपायों को करने से सफेद बाल भी काला होने लगेंगे और नए बाल भी काले ही आएंगे। आइए जानते हैं बालों को सफेद होने से कैसे रोकें?

काले अखरोट

जी हां, बालों को काला करने के लिए काले अखरोट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए अखरोट का छिलका का पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को गर्म पानी में भिगोकर बालों पर लगाएं। 1 से 2 घंटे बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। वहीं बालों को सफ़ेद होने से रोकने के लिए अखरोट या बादाम का सेवन भी किया जा सकता है।

आंवला पाउडर

आंवला पाउडर की मदद से भी बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए  2 चम्मच आंवला पाउडर को 3 बड़े चम्मच नारियल तेल डालकर गर्म करें। नारियल का तेल काला होने तक इस मिश्रण को पकाएं। ठंडा होने पर इस मिश्रण को बालों पर लगाएं। इसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। 

amla

हिना पाउडर

हिना पाउडर की मदद से भी बालों को काला किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए हिना पाउडर, कॉफी पाउडर, नींबू का रस और गर्म पानी में मिलाकर इन सभी चीजों का मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों पर 1 घंटे के लिए लगा लें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मिश्रण बालों को असमय सफेद होने से बचाएगा।

इसे भी पढ़ें- चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए लगाएं ये 4 होममेड D-Tan फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

गुडहल के फूल

गुड़हल के फूलों की मदद से भी बालों को काला किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए गुड़हल के फूल और इसके पत्तों को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद इस पानी से बालों को धोएं। ऐसा करने से बाल काले होने लगेंगे।

तिल का तेल

तिल का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये बालों को मजबूत करने के साथ सफेद होने से भी रोकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए तिल के तेल से बालों और स्कैल्प की मसाज करें। इसे जैतून, सरसों के बीज या बादाम के तेल के साथ भी मिला सकते हैं।

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए इन नैचुरल उपायों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, इन उपायों को करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

डैमेज बालों को रिपेयर कैसे करें? जानें 5 उपाय जिनसे रूखे बाल बनेंगे मुलायम-चमकदार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version